>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
Nagaur Pashu Mela : 50 हजार से लेकर 3 लाख तक के नागौरी बैल पहुंचे, नाम से पुकारने पर दौड़ते हुए आते हैं सोनू-मोनू और चौनू Wednesday 14 February 2024 09:25 AM UTC+00 Nagaur Pashu Mela 2024: राज्य स्तरीय रामदेव पशु मेला नागौरी नस्ल के बैलों की चमक से निखरने लगा है। मेला परिसर में हर तरफ नागौरी नस्ल का गोवंश ही नजर आ रहा है। इनमें दो वर्ष से कम के बछड़े हैं तो 50 हजार से लेकर तीन लाख तक की कीमत के नागौरी बैल भी हैं। इन बैलों के गले में बंधी घंटियों की गूंज से मेला मैदान की रंगत बदल गई है। लाखों रुपए के बैलों के साथ आए पशुपालकों को अब खरीदारों का इंतजार है। मेले में हरियाणा व मध्यप्रदेश के साथ ही स्थानीय पशुपालक अपने बैल लेकर पहुंचने लगे हैं। इनमें विशेष बात यह है कि विभिन्न प्रदेशों से बैलों की बिक्री करने पहुंचे पशुपालकों के पास भी नागौरी नस्ल के ही बैल हैं। भड़ाना गांव से आए अर्जुनराम काला की बैलों की जोड़ी एक लाख 40 हजार रुपए की है।
काला ने बताया कि वे बैलों को पारिवारिक सदस्य की तरह रखते हैं। इनका खासतौर पर रखरखाव किया जाता है। वे बैलों को वह सोनू-मोनू के नाम से पुकारते हैं। इनकी विशेषता है कि यह दोनों बैल सामान्यतौर पर बुलाने से नहीं आते हैं, इनका नाम पुकारने पर यह तुरन्त दौड़कर आते हैं। हालांकि वह इनको बेचना नहीं चाहते हैं, लेकिन ज्यादा समय तक नहीं रख पाने की मजबूरी है। उन्होंने बताया कि परिश्रम में इनका कोई तोड़ नहीं है। इन बैलों को बचपन से पाला है। इसी गांव से बैलों की जोड़ी लेकर पहुंचे रामरतन काला के पास भी चौनू, मोनू के नाम से नागौरी नस्ल के बैल हैं। रामरतन ने उनके बैलों की जोड़ी की कीमत ढाई लाख रुपए बताई। दोनों को बचपन से पाला है। इनके रखरखाव में प्रतिमाह बीस हजार से ज्यादा का व्यय होता है। रामरतन ने दोनों को चौनू व मोनू के नाम से पुकारा तो दोनों बैल उनके पास आकर खड़े हो गए। यह दोनों आंख के इशारे से ही पूरी बात समझ जाते हैं। मध्य प्रदेश के खण्डवा से आए पशुपालक विष्णु के पास भी नागौरी नस्ल का बैल है। कीमत केवल 65 हजार जोड़ी है, लेकिन मेहनत करने में उनके बैलों का कोई जोड़ नहीं है। उनको मेले में बैलों की अच्छी कीमत मिलने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें : नि:शुल्क नेत्र शिविर भी लगेगा चार हजार से ज्यादा पशुओं की आवक यह भी पढ़ें : Video : खेती नहीं, अब बुल रेस के लिए नागौरी बैलों की मांग, लाखों में होती है कीमत |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at abhijeet990099@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
