>>: Rajasthan News : सीनियर अधिवक्ता राजेंद्र प्रसाद होंगे भजनलाल सरकार में महाधिवक्ता, जानें 10 बड़ी बातें

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

राजस्थान सरकार को नया महाधिवक्ता मिलने का इंतज़ार ख़त्म हो गया है। सीनियर अधिवक्ता राजेंद्र प्रसाद अब प्रदेश के महाधिवक्ता होंगे। राज्यपाल कलराज मिश्र ने शनिवार को उनकी नियुक्ति के लिए राज्य सरकार के प्रस्ताव का अनुमोदन कर दिया है।

गौरतलब है कि सरकार बदलने के साथ ही पूर्ववर्ती गहलोत सरकार के दौरान महाधिवक्ता रहे महेंद्र सिंह सिंघवी ने अपना इस्तीफा राज्यपाल मिश्र को ही सौंपा था, जिसे राज्यपाल ने भी तत्काल स्वीकार कर लिया था।

ये भी पढ़ें : सचिन पायलट ने CM भजन लाल से कर डाली ये 'डिमांड', सोशल मीडिया पर लेटर हो रहा वायरल


नए महाधिवक्ता राजेंद्र प्रसाद की 10 बड़ी बातें


- पदानुक्रम से होंगे प्रदेश के 19वें महाधिवक्ता
- 4 जून 1962 को नागौर जिले की परबतसर तहसील के गांव रीड़ में जन्मे हैं
- पिता स्वर्गीय गंगा प्रसाद लड्ढा के घर जन्मे
- स्कूली शिक्षा अपने गांव में ही प्राप्त की
- 1981 में कॉमर्स विषय में की स्नातक
- 1985 में राजस्थान यूनिवर्सिटी से की एलएलबी
- 1986 में चार्टर्ड अकाउंटेंट की प्राप्त की उपाधि
- 1985 में बीसीआर में वकील के रूप में करवाया नामांकन
- तब से अब तक राजस्थान हाई कोर्ट में दे रहे सेवा
- वाद-विवाद प्रतियोगिताओं में कई बार रहे बेस्ट स्पीकर, तो विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं में जीता प्रथम या द्वितीय पुरस्कार

 

ये भी पढ़ें : आधी रात को 'अचानक' जयपुर पहुंचे सेंट्रल हेल्थ मिनिस्टर मनसुख मांडविया

विधानसभा में उठा था महाधिवक्ता की नियुक्ति में देरी मामला


राज्य में महाधिवक्ता की नियुक्ति में देरी का मामला हाल ही में राजस्थान विधानसभा सत्र के दौरान भी उठा था। विधायक यूनुस खान ने सदन को अवगत कराया था कि सरकार बदलने के बाद से महाधिवक्ता का पद खाली चल रहा है, जबकि इस महत्वपूर्ण पद पर तत्काल प्रभाव से नियुक्ति होनी ज़रूरी है। पद खाली रहने से महाधिवक्ता संबंधी कई मामले लंबित होने के आसार बनते हैं। ऐसे में उन्होंने राज्य सरकार से महाधिवक्ता की जल्द नियुक्ति का आग्रह किया था।

 

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.