>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
Rajasthan News : रेलवे के इस कदम से ग्रामीण गुस्साए, रेलवे अफसर और एसडीएम को सौंपा ज्ञापन Thursday 01 February 2024 06:44 AM UTC+00 Rajsamand News : पीपली आचार्यान में राजसमंद में चल रहे मावली से मारवाड़ मीटर गेज रेल सेक्शन को ब्रॉडगेज रेल परियोजना में बदलने के कार्य के तहत कांकरोली से रेलमगरा रोड पर स्थित रेलवे फाटक को बंद कर अन्यत्र खोलने के विरोध में बुधवार को एमड़ी के ग्रामीणों ने कांकरोली रेलवे स्टेशन पहुंच कर विरोध जताया। ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व में स्वीकृत अंडरपास को नहीं खोलकर रेलवे के ठेकेदार मनमर्जी से दूसरी जगह अंडरपास बना रहे हैं। इसकी जानकारी मिलने पर एमड़ी एवं आसपास के ग्रामीणों में रोष व्याप्त हो गया। इसको लेकर सैंकड़ों की संख्या में ग्रामीण बुधवार प्रात: कांकरोली रेलवे स्टेशन पहुंच गए। ग्रामीणों ने मौके पर मौजूद अधिकारी के समक्ष रोड पर फाटक को बंद किए जाने को लेकर विरोध जताया। साथ ही इस मार्ग पर वर्तमान में चल रही फाटक पर ही ब्रॉडगेज परियोजना में भी रास्ता निकालने की मांग रखी। |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at abhijeet990099@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
