>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
RPSC Exam : भजनलाल सरकार की भी पहली परीक्षा, पीटीआई, सहायक आचार्य, पुस्तकालय अध्यक्ष परीक्षा आज, तीन लेयर में सील्ड प्रश्न पत्र Sunday 07 January 2024 02:42 AM UTC+00 RPSC Exam : राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से रविवार को सहायक आचार्य, लाइब्रेरियन और पीटीआई (कॉलेज शिक्षा विभाग) परीक्षा-2023 का आयोजन रविवार को होगा। कांग्रेसराज में पेपरलीक के मामलों को लेकर आक्रामक रही भाजपा सरकार की भी यह पहली परीक्षा होगी। इसके अलावा परीक्षा को लेकर सरकार की गंभीरता इसीलिए भी बढ़़ गई है कि जयपुर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से लेकर गृहमंत्री अमित शाह और देशभर की सुरक्षा एजेंसियां मौजूद हैं। परीक्षा को पारदर्शिता के साथ कराने के लिए पुलिस और प्रशासन अलर्ट है। मुख्य सचिव सुधांश पंत और कार्यवाहक डीजीपी यूआर साहू ने सातों संभाग मुख्यालयों पर कलक्टर-एसपी को पेपर की सुरक्षा और गड़बडि़यां रोकने के निर्देश दिए हैं। वहीं, छह संभाग मुख्यालयों पर परीक्षा के दौरान इंटरनेट बंद रखा गया है। जयपुर में नेटबंदी नहीं रहेगी। सचिव रामनिवास मेहता ने बताया कि दोपहर 12 से 2 बजे तक राजस्थान का सामान्य ज्ञान प्रश्न-पत्र की परीक्षा कराई जाएगी। परीक्षा अजमेर, भरतपुर, बीकानेर, जयपुर, जोधपुर कोटा व उदयपुर जिला मुख्यालय पर होगी। अभ्यर्थियों को ओएमआर शीट में चार विकल्पों में से सही उत्तर नहीं देने की स्थिति में पांचवां विकल्प भरना अनिवार्य होगा। इसके लिए परीक्षा में 10 मिनट अतिरिक्त मिलेंगे। केन्द्रों में किसी भी तरह की घड़ी व अन्य सामान लाने की अनुमति नहीं होगी। प्राइवेट संस्थाओं के केन्द्रों में सरकारी कार्मिकों की ही नियुक्ति होगी। मोबाइल के ब्लू टूथ भी बंद कराए जाएंगे। कलक्टर-एसपी ने किया दौरा केंद्र और अभ्यर्थी जाम से बचने के लिए समय से पहले पहुंचे यह भी पढ़ें : राजस्थान विश्वविद्यालय में इस साल नहीं होगा दीक्षांत समारोह, कुलपति ने बताया ये बड़ा कारण तीन लेयर में सील्ड होंगे प्रश्न पत्र यह भी पढ़ें : राजस्थान की भजनलाल सरकार का बड़ा फैसला, पलटा गहलोत सरकार का ये फैसला |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
