>>: Recipe - आंवले के जायकेदार गटागट

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

विधि: आंवले को धोकर रखें। एक भगोने में पानी गर्म कर उसमें तकरीबन पांच मिनट के लिए आंवले डाल कर उबालें। ठंडा होने पर उसके बीज निकाल दें। अब आंवले को ग्राइंडर में पीस लें और गुड़ को भी बारीक पीसें। एक कड़ाही में गुड़ डालकर गाढ़ा होने तक चलाएं। इसमें काला नमक और आधा चम्मच काली मिर्च डालकर मिलाएं। अब एक प्लेट में बूरा लेकर मिश्रण की गोलियां बनाकर इस बूरे में रखते जाएं। बूरे को गोलियां पर अच्छी तरह से लपेटें और इन्हें एयर टाइट कंटेनर में रख दीजिए। स्वादिष्ट, चटपटे, जायकेदार गटागट तैयार हैं।
- कृष्णा सक्सेना

आपकी बात

खुद को लेकर लापरवाही बरतती महिलाएं, निकालें मी टाइम
आज भी महिलाएं अपने स्वास्थ्य को लेकर जागरूक नहीं हैं। परिवारिक जिम्मेदारियों के चलते वह कहीं न कहीं खुद को लेकर लापरवाह हो जाती हैं। नतीजाबीमारियां उनके शरीर को ेअपना घर बना लेती हैं। ऐसे में बेहद जरूरी है कि महिलाएं खुद के लिए कुछ समय निकालें। अपनी सेहत का ध्यान रखें। साथ ही कुछ समय अपनी पसंद, अपनी हॉबीज को दें। जब वह ऐसा करंेगी तो न केवल मानसिक शांति मिलेगी बल्कि उनका दिन भर का तनाव उडऩ छू हो जाएगा। इससे वह अपने दूसरे कामों को भी शत प्रतिशत दे सकेंगी।
उर्मिला दर्जी

महिलाओं की सबसे बड़ी समस्या खुद को समय नहीं देने की है। परिवार के सदस्यों के प्रति अपनी जिम्मेदारियों के चलते वह खुद के लिए समय नहीं निकाल पाती। जिसका असर उनके खुद के स्वास्थ्य पर भी पड़ता है। मेरा मानना है कि हर महिला को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए। समय पर खाना, समय पर सोना और खुद के लिए समय निकालना भी बेहद जरूरी है। जिसे हम मी-टाइम भी कह सकते हैं। अगर वह खुद को कुछ समय देना शुरू करेंगी तो इससे न केवल उनमें खुद में सकारात्मकता आएगी बल्कि परिवार भी आगे बढ़ेगा।
ममता सैनी

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.