>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
Today Jaipur News : अगले महीने से शुरु हो सकती है पानी की किल्लत, इन इलाकों में होगी पेयजल प्रबंधन में परेशानी Thursday 15 February 2024 02:48 AM UTC+00 Today Jaipur News : जयपुर शहर में अभी उतार-चढ़ाव वाली सर्दी का दौर जारी है और बीसलपुर सिस्टम से पेयजल की मांग भी स्थिर बनी हुई है। ऐसे में फिलहाल जलदाय इंजीनियर राहत की सांस ले रहे हैं, लेकिन उनकी चिंता है कि अगले महीने से गर्मी की शुरुआत हो जाएगी और गर्मियों में पेयजल व्यवस्था बनाए रखने के लिए नए नलकूप खोदने, नए पंप खरीदने व अन्य सामग्री की खरीद के लिए दर संविदा( रेट कांट्रेक्ट टैंडर) की शीर्ष स्तर से मंजूरी अभी तक नहीं मिली है। अगर लोकसभा चुनाव आचार संहिता लागू हो गई तो दो माह तक टैंडर प्रक्रिया नहीं की जा सकेगी और गर्मियों में शहर में पेयजल प्रबंधन करना मुश्किल होगा। तब लोगों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ेगा। डर-अप्रेल से गर्मी परवान पर होगी, दो महीने लागू रहेगी आचार संहिता यह भी पढ़ें : यूएई के स्वामीनारायण मंदिर में दिखेगा राजस्थान और अरब शैली का रंग, जयपुर के अजमल ने कर दिखाया कमाल इन इलाकों में होगी पेयजल प्रबंधन में परेशानी यह भी पढ़ें : भजनलाल सरकार रचेगी नया इतिहास, राजस्थान में सोने की खानों की नीलामी की तैयारी |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
