>>: VIDEO : अब मांस बेचने वालों को मंत्री मदन दिलावर की दो टूक, पत्रकारों को भी दे डाली नसीहत

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर अपने बेबाक अंदाज़ और आक्रामक बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में बने रहते हैं। इसी क्रम में अब दिलावर ने खुले में मांस बेचने वालों पर सख्त रुख दिखाते हुए एक लेटेस्ट बयान दिया है। उनके इस बयान के वीडियो का एक अंश सोशल मीडिया पर वायरल होने के साथ ही चर्चा का विषय बना हुआ है।

'हर पशु का प्रमाण पत्र ज़रूरी'


मीडिया से बातचीत करते हुए दिलावर एक सवाल का जवाब देते हुए कहते हैं, ''किसी बात के अगर नियम बनाए गए हैं, तो उनकी पालना भी करनी होगी। विशेषकर मांस की दुकान वालों को फूड लाइसेंस लेना होगा और वो जितने भी जीवित पशु को काटकर बेचेगा उस हर पशु का स्वास्थ्य प्रमाण पत्र पशु चिकित्सक से उसे लेना होगा।''

मंत्री ने कहा, ''अगर कोई मांस विक्रेता एक दिन में 10 पशु काटता है, तो उसे 10 पशु का प्रमाण पत्र लेना अनिवार्य होगा। इसके अलावा वो मंदिरों के नजदीक मांस नहीं काट सकता।''

ये भी पढ़ें : ड्राइविंग सीट पर बैठ गए राज्यवर्धन सिंह राठौड़... और ट्रेक पर दौड़ा डाली ट्रेन !

'जनता से लेनी होगी एनओसी'


मंत्री आगे कहते हैं, ''अगर मंदिर के आसपास मांस बेचा जाना है तो, दुकानदार को वहां के स्थानीय लोगों से एनओसी लेना होगा। जनता अगर उसे एनओसी नहीं देती है तो वो ऐसा नहीं कर सकेगा।''

'नए नहीं, पहले से हैं नियम'


दिलावर अपनी बात रखते हुए कहते हैं, ''ये कोई नया नियम नहीं है जिसे हम लागू कर रहे हैं, बल्कि ये नियम तो पहले से ही बने हुए हैं। इसलिए अगर इन नियमों की पालन नहीं होती है, तो हम कहीं भी खुले में जानवर काटकर बेचने की अनुमति नहीं दे सकते।''

ये भी पढ़ें : कैबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीणा के घर के बाहर 'पुलिस एक्शन', जानें क्यों अचानक मचा हड़कंप?

'पहले गुटखा छोड़े, फिर सवाल करें'

शिक्षा मंत्री दिलावर इस वायरल हो रहे वीडियो में पत्रकारों को भी नहीं बख्श रहे। एक मीडियाकर्मी के सवाल पूछने के बाद वे कहते दिख रहे हैं कि सभी पत्रकारों से निवेदन है कि वे पहले गुटखा त्याग दें, फिर ही उनसे सवाल करें।

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.