>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
video बिसाऊ वालों के लिए गुड न्यूज, कलक्टर बोली मिलेंगे पट्टे Tuesday 13 February 2024 06:59 PM UTC+00 Good news for the Bissau
टोकन लेकर अन्नपूर्णा रसोई में किया भोजन
बिसाऊ के शहरी क्षेत्र एवं बाजार का किया निरीक्षण बिना अनुमति के मुख्यालय नहीं छोड़े ईओ बिसाऊ नगर पालिका कार्यालय के निरीक्षण के दौरान अधिशाषी अधिकारी बिना बताए कोर्ट की सुनवाई के लिए जयपुर गए हुए पाए गए जिस पर जिला कलक्टर ने नाराजगी जताते हुए निर्देश जारी किए की कोई भी अधिकारी बिना अनुमति के मुख्यालय नहीं छोड़ेगा । इस दौरान सूरजगढ़ जेईएन के पास बिसाऊ नगर पालिका का अतिरिक्त चार्ज होने पर उन्होंने जेईएन को हफ्ते में दो दिन बिसाऊ में रहकर कार्यों को संपादित करें करने के निर्देश दिए । इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को नालियों की नियमित साफ सफाई, प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवेदन प्राप्त करने, पट्टों का समयबद्ध निस्तारण करने, नगर पालिका की आय बढ़ाने, कृषि भूमि पर निर्मित भवनों का लेआउट प्लान बनाने एवं ईओ को प्रतिदिन सुबह शहर का भ्रमण कर साफ सफाई के निरीक्षण करने के निर्देश दिए । उन्होंने सरकार के निर्देशानुसार नगर पालिका के समस्त कार्य ऑनलाइन रूप से संपादित करने के निर्देश दिए । इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष मुस्ताक खान, नायब तहसीलदार रामनिवास, कलक्ट्रेट के कार्यालय अधीक्षक राकेश पूनिया व निजी सहायक विपिन चौधरी मौजूद रहे । |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
