>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
Weather Update : इन 5 संभाग में बारिश, आकाशीय बिजली व ओलावृष्टि का अलर्ट, जानें 4-5-6 फरवरी को कैसा रहेगा मौसम Friday 02 February 2024 09:48 AM UTC+00 weather update : मौसम लगातार करवट बदल रहा है। मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी के अनुसार राजस्थान में अचानक मौसम बदल रहा है। मौसम विभाग नया अलर्ट है कि शनिवार 3 फरवरी को राजस्थान के 5 संभाग में बारिश के साथ आकाशीय बिजली व ओलावृष्टि होने के आसार हैं। मौसम विभाग की भविष्यवाणी के अनुसार शनिवार 3 फरवरी को जोधपुर, बीकानेर संभाग में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है। साथ ही साथ कहीं-कहीं आकाशीय बिजली व ओलावृष्टि की संभावना है। वहीं दूसरी तरफ राजस्थान के पूर्वी हिस्से में 3 फरवरी को जयपुर, अजमेर और भरतपुर संभाग में कहीं-कहीं मेघ गर्जन के साथ हल्की बारिश की संभावना है। |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
