>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
World Cancer Day 2024 : 90 प्रतिशत मुंह के कैंसर रोगी, समय पर जांच और इलाज जरूरी Sunday 04 February 2024 03:37 AM UTC+00 World Cancer Day 2024 : विश्व कैंसर दिवस रविवार को क्लोज द केयर गैप की थीम पर मनाया जाएगा। इस अवसर पर आमजन में जागरुकता के लिए सुबह सामान्य अस्पताल से रैली निकाली गई। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में इस समय 2.5 लाख लोग कैंसर से पीडि़त हैं। इसमें हर साल करीब 40 हजार मरीजों की वृद्धि हो रही है। वहीं, पिछले कुछ साल में अलवर जिले में कैंसर रोगियों की संख्या तेजी से बढ़ी है। आंकड़ों के अनुसार जिला अस्पताल की कैंसर यूनिट में साल 2021 में 1067 कैंसर मरीज इलाज के लिए आए। इसके अगले साल 2022 में मरीजों की संख्या बढ़कर 2 हजार 883 पर पहुंच गई। वहीं, साल 2023 में 15 दिसंबर तक कैंसर यूनिट में 9 हजार 129 मरीज उपचार के लिए आए।
मुंह व गले के कैंसर रोगियों की संख्या अधिक
यह कारण सामने आ रहे
साल 2021 से 15 दिसंबर 2023 तक के आंकड़े
जिले में तंबाकू उत्पादों का सेवन अत्यधिक मात्रा में होने के कारण मुंह व गले के कैंसर के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। इसमें युवाओं की संख्या सबसे अधिक है। यह भी पढ़ें : अफसर ले गए फायदा, विदेश शिक्षा का सपना लेकर गए छात्र कर्ज में डूबे कैंसर से बचाव के लिए जागरुकता के साथ सावधानी जरूरी है। वहीं, सही समय पर जांच व उपचार से बीमारी से काफी हद तक बचा जा सकता है। यह भी पढ़ें : राजस्थान को बड़ा तोहफा, तीन बड़े रेल कॉरिडोर का होगा निर्माण, पहली बार सर्वाधिक बजट आवंटित |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajisthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
