>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
उदयपुर में फरवरी में 1 लाख 43 हजार से अधिक ने की हवाई यात्रा , जनवरी से कम रहा यात्री भार Wednesday 06 March 2024 05:29 PM UTC+00 ![]() जनवरी माह में हवाई सफर करने वाले यात्रियों की संख्या 1 लाख 46 हजार से पार रही। उदयपुर एयरपोर्ट प्रशासन की ओर से हर माह जारी होने वाले आंकड़ों में सामने आया कि फरवरी में कुल 1 लाख 43 हजार 803 यात्रियाें ने जबकि जनवरी में 1 लाख 46 हजार 567 यात्रियों ने हवाई सफर किया था। फरवरी में यात्रीभार में 2764 यात्रियों की गिरावट आई। 1373 रहा एयरक्राफ्ट मूवमेंट उदयपुर एयरपोर्ट पर फरवरी में कुल 1373 एयरक्राफ्ट का मूवमेंट हुआ, जबकि जनवरी में कुल 1358 एयरक्राफ्ट मूवमेंट हुआ था। इसमें 15 एयरक्राफ्ट का मूवमेंट बढ़ा है। वर्तमान में एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल के तहत उदयपुर से 9 शहरों के लिए 21 उड़ानें हैं। इनमें दिल्ली के लिए 8, मुंबई के लिए 5, जयपुर के लिए 2, सूरत, अहमदाबाद, भोपाल, इंदौर, हैदराबाद, बेंगलूरू के लिए 1-1 उड़ानें शामिल हैं। यह शेड्यूल 30 मार्च तक लागू रहेगा। 30 मार्च से समर शेड्यूल लागू हो जाएगा। इस साल हवाई यात्रियों की स्थिति - फरवरी 2023 - 143803 जनवरी 2024 - 146567 दिसंबर 2023 - 150124 नवंबर 2023 - 136065 अक्टूबर 2023 - 124146 सितंबर 2023 - 121714 अगस्त 2023 - 113315 जुलाई 2023 - 106254 जून 2023 - 101866 मई 2023 - 107795 अप्रेल 2023 - 105640 मार्च 2023 - 140911 फरवरी 2023 - 158838 जनवरी 2023 - 152263 उड़ानों की स्थिति - फरवरी 2024 - 1373 जनवरी 2024 - 1358 दिसंबर 2023- 1430 नवंबर 2023- 1182 अक्टूबर 2023 - 1042 सितंबर 2023 - 1132 अगस्त 2023 - 904 जुलाई 2023 - 872 जून 2023 - 855 मई 2023 - 955 अप्रेल 2023 - 905 मार्च 2023 - 1179 फरवरी 2023 - 1296 जनवरी 2023 - 1367 |
You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at abhijeet990099@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |