>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
गेहूं की 25 प्रतिशत कटाई पूरी, फिर भी नहरों से पानी की निकासी जारी...पढ़े पूरा मामला Friday 29 March 2024 05:15 AM UTC+00 जिले में रबी की अधिकांश फसल पककर तैयार हो गई है। चना और जौ फसल की कटाई अंतिम दौर में है, जबकि गेहूं की कटाई होली से पहले शुरू हो गई है। अब तक 20 से 25 प्रतिशत फसलों की कटाई हो गई है, शेष फसलों की कटाई जल्द पूरी होने की उम्मीद है। वर्तमान में राजसमंद झील से निकलने वाली नहर से फसलों की सिंचाई के लिए पानी की निकासी जारी है। फसलों की कटाई के कारण कई जगह पानी का उपयोग नहीं होने के कारण पानी व्यर्थ बह रहा है। हालांकि ङ्क्षसचाई विभाग का तर्क है कि पछैती फसलों के लिए पानी दिया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि जिले में रबी की करीब 55 हजार हेक्टेयर में बुवाई हुई है। जहां पर रबी की फसलों की कटाई हो गई है, वहां पर जायद फसल की बुवाई की तैयारी शुरू हो गई है। नहरें क्षतिग्रस्त, व्यर्थ बह रहा पानी फैक्ट फाइल (हेक्टेयर में) |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at abhijeet990099@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
