>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
B2 Bypass : कर दिया उद्घाटन...भूल गए डायवर्जन, वाहनों की रेलमपेल शुरू हुई तो अब बनाया ये प्लान Saturday 16 March 2024 02:52 AM UTC+00 B2 Bypass : जयपुर। सिग्नल फ्री चौराहा करने की कड़ी में शुक्रवार को बी टू बाइपास चौराहे का अंडरपास चालू कर दिया गया, जेडीए और यातायात पुलिस ने जो प्लानिंग बनाई थी, वो समय पर लागू नहीं हो पाई। इससे शुक्रवार शाम जब वाहनों की रेलमपेल शुरू हुई तो जाम लगना शुरू हो गया। शाम को यातायात पुलिस ने डायवर्जन बताया, आज सुबह से लागू हो गया है। पत्रिका टीम ने शाम को चौराहे पर जाकर मौका स्थिति देखी। रामबाग सर्कल से आने वाले ट्रैफिक को रामदास अग्रवाल मार्ग से होते हुए जवाहर सर्कल भेजा जा रहा था। जबकि, प्लान के मुताबिक जवाहर सर्कल से ट्रैफिक रामदास अग्रवाल मार्ग पर आना था। सांगानेर से आने वाले ट्रैफिक को तारों की कुंट मार्ग से डायवर्ट कर स्टेट हैंगर रोड होते हुए जवाहर सर्कल पर लाना था, लेकिन उद्घाटन होने के बाद भी ट्रैफिक पहले की तरह चलता रहा है।
रैम्प भी नहीं बनवा पाया जेडीएजेडीए के एक्सईएन नितिन गुप्ता ने बताया कि अंडरपास की छत सड़क से ऊंची होने की वजह से वाहनों का आवागमन टोंक रोड पर सीधे नहीं हो पा रहा है। अंडरपास का उद्घाटन तो जेडीए ने करवा दिया, लेकिन अंडरपास से सड़क ऊंची होने की वजह से वाहन दो से तीन किमी का चक्कर लगा रहे हैं। यदि अंडरपास की छत को सड़क से जोड़ने के लिए रैम्प बना दिया जाता तो वाहनों की आवाजाही सीधे ही होती। यातायात पुलिस अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया था। कुछ जगह यातायात पुलिसकर्मी भी तैनात किए हैं। जल्द ही यातायात व्यवस्था सुचारू होगी। यह भी पढ़ें : अब दिल्ली दूर नहीं...दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर दौड़ने लगी राजस्थान रोडवेज की एसी डीलक्स, जानिए किराया कितना आज से ये रहेगी व्यवस्था—आश्रम मार्ग तिराहा से तारों की कूट तक ट्रैफिक का संचालन बंद रहेगा। सांगानेर से जेएलएन मार्ग, टॉक रोड पर जाने वाले यातायात को तारों की कुंट से डायवर्ट कर सिद्धार्थ नगर चौराहा, जवाहर सर्कल, पत्रिका गेट के सामने से जेएलएन मार्ग से जा सकेंगे। |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
