>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

थानाधिकारी प्रभुसिंह चुण्डावत ने बताया कि लोकसभा चुनावों को लेकर मादक पदार्थो की तस्करी रोकने एवं धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को मुखबीर से पनोतिया के एक खेत में अवैध रूप से भांग की खेती किए जाने की सूचना मिली। इस पर थाना अधिकारी चुण्डावत के नेतृत्व में गठित पुलिस दल ने पनोतिया पहुंचकर प्यारचंद पुत्र गोमा माली के खेत में दबिश दी। पुलिस को मौके पर करीब 100 भांग के पौधे में मिले। इस पर पुलिस ने खेत मालिक को मौके पर बुलाकर पुछताछ की तो भांग के पौधों की खेती अवैध रूप से किया जाना पाया गया। इस पर पुलिस ने खेत से भांग के सभी पौधे कटवाकर तौल कराया तो उनका वजन करीब 10 किलो पाया गया। इस पर पुलिस ने पौधों को जब्त करते हुए एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हमेर झील से बाहर खेत में आया मगरमच्छ
कुंभलगढ़. मछलियों के लिए प्रसिद्ध क्षेत्र की ऐतिहासिक हमेरपाल झील से गुरुवार को एक मगरमच्छ बाहर आ गया और पास के खेत में घुस गया। जब इस खेत में किसान परिवार काम करने के लिए पहुंचा तो वहां पर मगरमच्छ को देखकर सभी चौंक गए। इन्होंने वन विभाग को सूचना दी, जिसके बाद रेंजर जितेंद्रसिंह और वनपाल सत्येंद्रसिंह की टीम ने मौके पर पहुंचकर मगरमच्छ को रेस्क्यू करके उसे पुन: झील में छोड़ दिया।

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at abhijeet990099@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.