>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
राजस्थान पत्रिका स्थापना दिवस: विद्यार्थियों ने निकाली जागरूकता रैली, संगोष्ठी में जन-सरोकार से हुए रूबरू Saturday 02 March 2024 04:52 AM UTC+00 सुबोध विद्या मंदिर माध्यमिक विद्यालय दूनी में शुक्रवार से शुरू हुए राजस्थान पत्रिका स्थापना दिवस समारोह सप्ताह अन्तर्गत संगोष्ठी आयोजित कर विद्यार्थियों ने कस्बे में जागरूकता रैली निकाली। आयोजित संगोष्ठी में विद्यालय निदेशक ने विद्यार्थियों को पत्रिका में प्रकाशित होने वाली सटीक खबरों का महत्व समझा और उन्हें जन-सरोकार कार्यों से रूबरू कराया। संगोष्ठी को सम्बोधित कर रहे दूनी नगरपालिका चेयरमैन प्रतिनिधि प्रशांत बरूना ने कहा कि राजस्थान पत्रिका ने अपनी बेबाक लेखनी से देश के कोने-कोने में पहचान बना अपना कर्तव्य निभाया है। विद्यालय निदेशक श्यामसुन्दर शर्मा ने कहा कि राजस्थान पत्रिका अखबार जागरूकता से बदलाव का माध्यम है। पत्रिका के मुख्य संपादक गुलाब कोठारी के प्रकाशित लेख को कोई पढ़े बिना नहीं रहता। आज देश-प्रदेश में पत्रिका की सटीक खबरे आमजन को न्याय दिलाने के लिए कटिबद्ध है।
ये हुए कार्यक्रम जागरूकता रैली में विद्यार्थी 'आज क्या है-राजस्थान पत्रिका स्थापना समारोह' सहित विभिन्न जागरूकता नारे लगाते हुए आवां मार्ग, मुख्य बाजार, बस स्टैण्ड, टेलीफोन एक्सचेंज के पास से गुजर वापस विद्यालय पहुंचे। इससे पहले विद्यालय के खेल मैदान में आयोजित संगोष्ठी में शिक्षकों ने पत्रिका में प्रकाशित होने वाली खबरों का महत्व एवं इससे हर घर की दिनचर्या को शब्दों में बताया। उन्होंने पत्रिका के जन-सरोकार कार्यों से भी रूबरू कराया। इस मौके पर भरत मेहरा, अंकुश प्रजापत, महेश कुमार, विजय शर्मा, पूजा गौतम, मोनिका साहू, वीनू राठोड़, प्रियंका जांगिड़, रोशन मीणा अन्य थे। |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at abhijeet990099@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
