>>: करण सिंह यादव कल होंगे भाजपा में शामिल, कांग्रेस को बड़ा झटका

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

अलवर। अलवर कांग्रेस ने चल रही सिर फुटव्वल अब खुलकर सामने आ गई है। पूर्व सांसद करण सिंह यादव ने ललित यादव को अलवर लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाने पर नाराजगी जाहिर करते हुए कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा को अपना इस्तीफा भेजा है। यादव शनिवार को जयपुर भाजपा मुख्यालय पर अपने समर्थकों के साथ भाजपा जॉइन करेंगे।
ललिल यादव यादव को टिकट मिलने के बाद से ही वे पार्टी से खफा चल रहे थे। उन्होंने टिकट कटने के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह को जिम्मेदार ठहराया था। कांग्रेस छोड़ने के बाद यादव के भाजपा में शामिल होने की अटकलें तेज हो गई हैं। यादव सार्वजनिक रूप से कह चुके हैं कि भाजपा के भूपेंद्र यादव के मुकाबले ललित कमजोर हैं।

पार्टी छोड़ने की यह रही वजह

करण सिंह की लगातार जितेंद्र सिंह के साथ पटरी नहीं बैठ रही थी। टिकट नहीं मिलने के बाद उन्होंने कहा था कि सिंह के साथ नाराजगी की वजह से उनका टिकट काटा गया है। उन्होंने कहा था कि अलवर की राजनीतिक फूलबाग में कैद हो गई है। 2004 में जीत के बाद भी जब 2009 में उनका टिकट काटा गया तो इसके लिए भी उन्होंने जितेंद्र सिंह को ही जिम्मेदार बताया था।

विधानसभा चुनाव में भी खोला था मोर्चा

विधानसभा चुनावों में भी टिकटों के बंटवारे के खिलाफ यादव ने मोर्चा खोल दिया था। उन्होंने दिल्ली में प्रदर्शन करते हुए मांग की थी कि आलाकमान अपने फैसले की समीक्षा कर योग्य व्यक्ति को टिकट दे। उन्होंने यह आरोप भी लगाया था कि जितेंद्र सिंह की हाईकमान से नजदीकी के कारण टिकट बंटवारे में धांधली हुई है। यादव ने आरोप लगाया था कि हमारी पार्टी सुनने को तैयार नहीं हैं।

 

यह भी पढ़ें:-Rajasthan: लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को एक और झटका, पूर्व सांसद ने दिया इस्तीफा, BJP में शामिल होने की अटकलें

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajisthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.