>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
नि:स्वार्थ सेवा भावना जुड़ा मिशन: उड़ान फ्री एज्यूकेशन Wednesday 06 March 2024 03:57 AM UTC+00 नि:स्वार्थ सेवा भावना जुड़ा मिशन: उड़ान फ्री एज्यूकेशन -डॉ.बीआर अंबेडकर कॉलेज में हुआ नव चयनित आर.ए.एस.अफसरों का अभिनंदन समारोह श्रीगंगानगर.आरएएस 2021 में प्रथम रैंक पर रहे आरएएस विक्रांत शर्मा ने कहा कि उड़ान फ्री एज्यूकेशन एक नि:स्वार्थ व सेवा भावना से जांदू सर व उनकी टीम एक मिशन के रूप में काम कर रही है। इसमें संघर्ष के लिए जज्बा पैदा करना और सही मार्गदर्शन देकर अभ्यर्थियों को आगे बढ़ाने का काम किया रहा है। शर्मा मंगलवार को ------- इस कार्यक्रम में आर.ए.एस.2021 बैच में प्रथम रैंकिंग प्राप्त करने वाले विक्रांत शर्मा, आठवीं रैंक प्राप्त करने वाले शुभम शर्मा, 19 वीं रैंक प्राप्त करने वाली दिव्या बिश्नोई, 29 वीं रैंक प्राप्त करने वाले राहुल बजाज, 30 वीं रैंक प्राप्त करने वाली साक्षी पूरी व एक्स सर्विस कटेगरी में प्रथम रैंक प्राप्त करने वाले गजेन्द्र शर्मा, छठे रैंक प्राप्त करने वाले बलवीर सिंह, 140 वीं रैंक प्राप्त करने वाली मुस्कान छाबड़ा, 262 वीं रैंक प्राप्त करने वाले सूर्यकांत के अलावा मनीष सिंघला,डोली सिंह, प्रियंका सहारण सहित अन्य अभ्यर्थियों का सम्मान किया गया। नव चयनित आरएएस अफसरों ने उड़ान टीम का आभार जताया। ------- मुख्य अतिथि हिमांशु बिहाणी ने विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य के लिए किया जाने वाला यह कार्य श्रेष्ठ है एवं उड़ान की पूरी टीम को आभार वक्त करते हुए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। सेवानिवृत आई.जी. एवं इस संस्था के संरक्षक दलीप जाखड़ ने कहा कि यह शिक्षा के क्षेत्र में एक सराहनीय प्रयास है। डॉ.जाखड़ ने युवा पीढ़ी से आहन किया कि आपको नशा से दूर रहना है और नैतिक मूल्यों का ध्यान रखना है। ----- महाविद्यालय के प्रोफेसर व उड़ान एज्यूकेशन मिशन के प्रभारी जांदू ने कहा कि "हम रहे या ना रहे युवाओं के सपने साकार करने के लिए अपना सर्वत्र कुर्बान कर देगें।"मिशन प्रभारी सी.पी. जांदू ने बताया कि आर.ए.एस.2021 के बैच में 400 से अधिक अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। यह नि:शुल्क कार्यक्रम है। इसमें तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों की सहायता की जाती है। यह राजस्थान में शिक्षा ही सेवा है के मिशन पर कार्य कर रही है। ---------- महाविद्यालय प्राचार्य डॉ.बलवंत सिंह चौहान ने विद्यार्थियों से कहा कि जिंदगी में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं,लेकिन जीवन में कभी निराश नहीं होकर कठिन मेहनत कर एक लक्ष्य तय कर आगे बढऩे का आह्वान किया। उन्होंने कार्यक्रम के अतिथियों व नव चयनित आरएएस अभ्यर्थियों का आभार वक्त करते हुए युवाओं को इनके संघर्ष से प्रेरणा लेकर आगे बढऩे का आह्वान किया। |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at abhijeet990099@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
