>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
Rajasthan News : पाक विस्थापितों के बीच पहुंचे शेखावत, कांग्रेस पर बोला हमला Friday 29 March 2024 05:11 AM UTC+00 Rajasthan News : केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत पाक विस्थापितों के बीच पहुंचे। उन्होंने नागरिकता संशोधन कानून को लेकर कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि जब संसद में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) पर बहस चल रही थी, तब कांग्रेस के नेताओं ने धरना दिया। पूंजला की भाकर बस्ती में पाक विस्थापित हिंदू परिवारों के बीच शेखावत ने कहा कि आजादी के कुछ दिनों बाद ही पाकिस्तान में हिंदुओं का रहना बहुत कठिन हो गया था। राजनीति में आए 10 साल हुए हैं। उससे पहले भी 20-25 साल तक मुझे सीमा क्षेत्र में काम करने का मौका मिला। मुझे पाकिस्तान में रहने वाले हिंदुओं की हालत की जानकारी मिलती थी। उन्होंने कहा कि संसद में ओवरसीज सिटीजनशिप पर बहस के दौरान मैंने पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान में धार्मिक आधार पर सताए जा रहे हिंदू, सिख, बौद्ध और जैन लोगों की आवाज उठाई थी। पहले दिन कोई नामांकन नहीं यह भी पढ़ें- राजस्थान के आठ विधायक बने कांग्रेस के 'स्टार', लोकसभा चुनाव के लिए मिली बड़ी जिम्मेदारी |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanss63@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
