>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
Weather Update : राजस्थान में दो दिन तेज बारिश और अंधड़ से भारी नुकसान, जानें अब आगे कैसा रहेगा मौसम का हाल Sunday 03 March 2024 01:49 AM UTC+00 Weather Update : प्रदेश में शनिवार को दूसरे दिन भी आंधी, बारिश और ओलावृष्टि की दौर चला लेकिन अब गर्मी का दौर शुरू हो जाएगा। मौसम केन्द्र जयपुर के अनुसार अब पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म हो गया है जिसके असर से तापमान में भी बढ़ोतरी होने के आसार है और और रविवार से मौसम शुष्क होने लगेगा। इसी कारण मार्च माह के पहले और दूसरे सप्ताह में तापमान सामान्य के आस-पास रहेगा। तीसरे सप्ताह से तापमान में बढ़ोतरी शुरू हो जाएगी। इसके साथ ही गर्मी शुरू हो जाएगी। वहीं शनिवार को झुंझुनूं, बीकानेर, नागौर, हनुमानगढ़ में 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा के साथ बारिश हुई और ओले गिरे। शेष जिलों में बारिश हुई। ओलावृष्टि से कई जिलों में फसलों को नुकसान हुआ है। सबसे अधिक बारिश चूरू में 19 और दौसा के लालसोट में 17 मिलीमीटर दर्ज की गई। यह भी पढ़ें : Rajasthan Weather Update : तेज बारिश और तूफान, IMD का बड़ा अलर्ट फसलों को नुकसान तेज अंधड़ से उखड़ा टोल प्लाजा यह भी पढ़ें : नया पश्विमी विक्षोभ सक्रिय, आज इन 18 जिलों में होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया DOUBLE ALERT
|
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
