>>: उदयपुर में छाए रहे बादल, चली हवाएं, जानिए कब तक रहेगा प​श्चिमी विक्षोभ का असर..

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

प्रदेश में सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के असर से उदयपुर में शुक्रवार को पूरे दिन बादल छाए रहे। धूप थोड़ी देर के लिए खिली लेकिन बादलों के असर से निस्तेज रही। वहीं, बादलों के कारण तापमान में भी गिरावट आई है। शुक्रवार का अधिकतम तापमान 34 डिग्री से गिरकर 33.4 डिग्री से. दर्ज किया गया। इसमें 0.6 डिग्री से. की मामूली गिरावट हुई। वहीं, न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री से गिरकर 20.2 डिग्री से. दर्ज हुआ। इसमें एक दिन में ही 4.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई। इधर, मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, शुक्रवार को राज्य के कई भागों में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली व अचानक तेज हवाओं का दौर रहा। जो कि 6 अप्रेल को भी जारी रहेगा। वहीं, 7 अप्रेल को अधिकांश भागों में मौसम मुख्यत: शुष्क रहने की संभावना है।

पिछले कुछ दिनों में तापमान में यूं आया उतार-चढ़ाव

तारीख - अधिकतम - न्यूनतम

5 अप्रेल - 33.4 - 20.2 डिग्री से.

4 अप्रेल - 34.0 - 24.8 डिग्री से.

3 अप्रेल - 36 - 18.2 डिग्री से.

2 अप्रेल - 35.6 - 20.2 डिग्री से.

1 अप्रेल - 36.0 - 18.9 डिग्री से.

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at abhijeet990099@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.