>>: सतपाल महाराज आज अलवर में, ये रहेगा पूरा कार्यक्रम

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

लोकसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे राजनीतिक दल भी चुनावी माहौल बनाने के लिए और जनता पर प्रभाव छोड़ने के लिए जुटे हैं। पार्टियों के स्टार प्रचारक जनसभाएं करने की ओर हैं। शुक्रवार को उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज भी आएंगे। हालांकि वह अलवर शहर में समय-समय पर आते हैं।

भाजपा के लिए बनाएंगे माहौल

राष्ट्रीय संत एवं उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज 5 अप्रैल को भाजपा प्रत्याशी भूपेंद्र यादव के समर्थन में राजर्षि अभय समाज रंगमंच में सभा करेंगे। कार्यक्रम शाम साढ़े चार बजे होगा। इस कार्यक्रम में वन मंत्री संजय शर्मा के अलावा जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री सुरेश सिंह रावत, भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक गुप्ता आदि रहेंगे।

इनके अलावा भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा करने 15 अप्रैल को हरियाणा के सीएम नायाब सैनी भी आएंगे। इसी तरह केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, सीएम भजनलाल शर्मा के अलावा कई नेता 15 अप्रैल तक जनसभा करके चुनावी माहौल बनाएंगे।

ये आ सकते कांग्रेस के दिग्गज

इसी तरह कांग्रेस प्रत्याशी ललित यादव के लिए भी चुनावी माहौल बनाने के लिए कांग्रेस के कई दिग्गज अलवर आने की तैयारी में हैं। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी के अलावा राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी आ सकते हैं। पूर्व सीएम अशोक गहलोत, पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट की जनसभा करने की तैयारी में हैं।

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajisthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.