>>: समाज सशक्त कर रहीं नौ देवियों का सम्मान

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

नवरात्र के अवसर पर राजस्थान पत्रिका अलवर संस्करण के 24वें स्थापना दिवस पर गुरुवार को रोटरी क्लब के सहयोग से नारी शक्ति सम्मान समारोह हुआ। समारोह में समाज को सशक्त बना रहीं नौ महिलाओं (देवी स्वरूप) का सम्मान किया गया। सम्मान पाकर महिलाओं ने कहा कि काम को सम्मान देना अपने में बड़ा काम है। ये सम्मान मनोबल बढ़ाता है। दूसरे लोगों को प्रेरणा देता है। राजस्थान पत्रिका ने इस कार्यक्रम के जरिए नौ महिलाओं का ही नहीं बल्कि हर महिला को सम्मान देने का कार्य किया है।
अशोक सर्किल के समीपिि स्थत होटल अलवर रॉयल में नारी सम्मान समारोह हुआ। समारोह का शुभारंभ डिप्टी एसपी एंटी करेप्शन महेंद्र मीणा, डिस्ट्रिक गवर्नर रोटरी इंटरनेशनल पवन खंडेलवाल, रोटरी क्लब अध्यक्ष राजेश ङ्क्षसघल, पवन जैन ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। अतिथियों ने कहा कि राजस्थान पत्रिका की इस पहल की जितनी सराहना की जाए, कम है। महिलाओं के इस सम्मान से नारियों का मनोबल और बढ़ेगा। आज नारियां आसमान की उड़ान भर रही हैं। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य कर रहींं नौ महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस मौके पर होटल अलवर रॉयल्स के मालिक कुलदीप नरूका और रोटेरियन प्रदीप कुमार, प्रदीप पंकज, शंकर, जितेंद्र खुराना, सुरेश गुप्ता, सुरेश गोयल, एमएन खंडेलवाल, ऋषि मित्तल, नीलू जैन, रचना, संगीता, हेमंत आदि रहे। मंच संचालन उमा खंडेलवाल ने किया।


बालिकाओं ने नृत्य पेश कर समां बांधा

नारी सम्मान कार्यक्रम के शुभारंभ के बाद कत्थक नृत्यांगना प्रतिभा पूनिया के नेतृत्व में सुकृति ङ्क्षसह और दीशिका ङ्क्षसह ने नृत्य पेश कर समां बांध दिया। हर कोई तालियां बजाने का विवश हो गया। बालिकाओं के नृत्य की हर किसी ने प्रशंसा की।

इनको मिला सम्मान
नाम इस कार्य के लिए
पद्मश्री उषा चौमर - पदमश्री अवार्ड से सम्मानित। मैला ढोने की कुप्रथा को समाप्त किया।
प्रो. डॉ. सरोज मीणा- राष्ट्रपति अवार्ड से सम्मानित। राष्ट्रीय सेवा योजना के लिए कार्य किया।
डॉ. सरोज गुप्ता - सीनियर पैथोलॉजिस्ट,। स्वास्थ्य, पर्यावरण व शिक्षा के क्षेत्र में काम किया।
डॉ. ऋचा गुप्ता - स्त्री रोग विशेषज्ञ। सर्वाइकल कैंसर व एनीमिया के प्रति बालिकाओं में जागरुक़ता लाने का काम किया।
डॉ. कुसुम खंडेलवाल - होम्योपैथिक चैरिटेबल चिकित्सक, गायत्री मंदिर में पुस्तकालय की स्थापना।
सुनीता मित्तल - समाजसेवी, बालिका उत्थान के लिए काम किया।
आशा तिवाड़ी- गायत्री परिवार से जुड़ी हुईं। धार्मिक अनुष्ठानों में विशेष योगदान।
शिवानी शर्मा- महिलाओं के लिए वोकेशनल कोर्स, गरीब बच्चों के लिए स्मार्ट कक्षाएं आदि शुरू कीं।
निष्ठा नारंग - मेंटल हेल्थ एवेयरनेस।

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajisthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.