>>: राजस्थान के इस शहर में आ रहे हैं बागेश्वर धाम के धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री, सुनाएंगे हनुमंत कथा

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

Rajasthan News : बागेश्वर धाम के धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री (Dhirendra Krishna Shastri) सोमवार को जोधपुर आएंगे और यहां हनुमंत शक्ति जागरण कार्यक्रम में भाग लेंगे। विश्व हिंदू परिषद संचालित रामनवमी महोत्सव समिति की ओर से अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहले रामोत्सव में रामलीला मैदान (रावण का चबूतरा) में हनुमंत शक्ति जागरण में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बतौर मुख्य वक्ता उपस्थित होंगे। समिति के अध्यक्ष संदीप काबरा ने बताया कि जन-जन के मन को राममय करने व सनातन धर्म जागृति समरसता युक्त समाज के उद्देश्य से इस बार रामनवमी महोत्सव होगा।

प्लास्टिक मुक्त होगी शोभायात्रा
विहिप प्रान्त प्रचार प्रमुख अमित पाराशर ने बताया कि शोभायात्रा की तैयारियों को लेकर गुरुवार को समिति की बैठक हुई, जिसमें सुव्यवस्थित यात्रा व बागेश्वर सरकार के कार्यक्रम को लेकर चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि इस वर्ष रामनवमी महोत्सव प्लास्टिक मुक्त व समरसता युक्त होगा। शोभायात्रा में स्वागत संस्थाओं को प्लास्टिक के बैग, गिलास का उपयोग नहीं करने का आग्रह किया जाएगा। पर्यावरण संरक्षण, राष्ट्रीय सुरक्षा, लोकमत परिष्कार, नारी रक्षा सहित कई विषयों के तहत शोभायात्रा निकाली जाएगी।

रामनवमी पर 10 फीट का नन्दी होगा आकर्षण
भारतीय नववर्ष के दूसरे दिन 10 अप्रेल को सिन्धी समाज के प्रमुख चेटीचण्ड पर्व व बाद में रामनवमी शोभायात्रा इस बार खास होगी। चेटीचण्ड मेले व रामनवमी शोभायात्रा में पहली बार 10 फीट का नन्दी आकर्षण का केन्द्र होगा। शोभायात्रा में शिव-पार्वती इस नन्दी पर बैठकर शामिल होंगे। नन्दी का वजन करीब 100 किलो है और यह चार-पांच लोगों का वजन आराम से सह सकता है। करीब 1.25 लाख रुपए की लागत से फाइबर शीट से निर्मित यह नन्दी एक माह में तैयार कराया गया है। नन्दी बनाने वाले जोधपुर के दीपक त्रिपुरारी व श्याम जोधपुरी ने बताया कि यह नन्दी दिल्ली में तैयार कराया गया है।

यह भी पढ़ें- लोकसभा चुनाव के बीच दिव्या मदेरणा ने दिखाए अपने तेवर, पुलिस को लगाई फटकार, जानें क्या है पूरा मामला?

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanss63@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.