>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
विवाहिता ने दी जान, ग्रुप में डाला सुसाइड नोट, डेढ़ साल पहले हुआ था विवाह Thursday 04 April 2024 09:03 AM UTC+00 अजमेर। द्वारका नगर किसान कॉलोनी में एक एनआरआई नवविवाहिता ने पारिवारिक कलह के बाद आत्महत्या कर ली। पुलिस की मौजूदगी में दरवाजा काटे जाने पर विवाहिता फंदे पर लटकी मिली। विवाहिता ने आत्महत्या से पूर्व पीहर पक्ष के सोशल मीडिया ग्रुप में सुसाइड नोट डालकर आत्महत्या के लिए छोटी ननद को जिम्मेदार ठहराया। पुलिस ने रिश्तेदार की रिपोर्ट पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार द्वारका नगर किसान कॉलोनी गली नम्बर 2 निवाली लविना (27) पत्नी ललित आसवानी संदिग्ध हालात में घर में बंद कमरे में फंदे पर लटकी मिली। लवीना मंगलवार रात को दूसरे कमरे में चली गई थी, जबकि उसका पति ललित बगल के कमरे में सो रहा था। बुधवार सुबह देर तक नहीं जगने पर ललित ने आवाज दी तो लवीना ने जवाब नहीं दिया। ललित ने रिश्तेदार व क्रिश्चियनगंज थाना पुलिस को सूचित कर दिया। पुलिस की मौजूदगी में खाती ने कमरे का दरवाजा काटा तो लवीन फंदे पर लटकी मिली। पुलिस ने शव को फंदे से उतार जवाहरलाल नेहरू अस्पताल की मोर्चरी में पहुंचाया। पुलिस ने लविना का मोबाइल फोन जब्त कर लिया। देर शाम रिश्तेदारों के जुटने के बाद पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम करा शव परिजन के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने का प्रकरण दर्ज किया। ग्रुप में डाला सुसाइड नोट डेढ़ साल पहले विवाह मौसा ने मारपीट का आरोप लगाया |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajisthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
