>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
विधानसभा के बाद लोकसभा चुनाव में कम हो जाता मतदान, मगर जागरुकता से तीन चुनाव में अंतर भी घटा Friday 05 April 2024 02:42 PM UTC+00 विधानसभा चुनावों की तुलना में लोकसभा चुनाव का मतदान प्रतिशत हर बार गिर जाता है। इसकी सबसे बड़ी वजह है मौसम की मार। अपे्रल और मई की भीषण गर्मी मतदान पर भी असर डालती है, यह आंकड़ों से साफ है। हालांकि राजसमंद लोकसभा सीट पर वर्ष 2009 से अब तक हुए तीन चुनावों में लगातार मतदान प्रतिशत बढ़ रहा है, मगर विधानसभा चुनावों से तुलना करें तो यह कम ही है। राजसमंद जिले के चार विधानसभा क्षेत्र और ब्यावर, पाली मेड़ता की चार और सीटों को मिलाकर बनी राजसमंद लोकसभा सीट पर पहली बार चुनाव वर्ष 2009 में हुए। विधानसभा चुनाव 2008, 2013 व 2018 के मतदान की तुलना में लोकसभा चुनाव 2009, 2014 और 2019 में मतदान प्रतिशत क्रमश: 24.44, 14.42 और 6.59 कम हुआ। जानकार बताते हैं कि लोकसभा चुनाव में मतदान कम होने के पीछे निर्वाचन क्षेत्र की व्यापकता, प्रचार अभियान, प्रत्याशी और अन्य कई वजहें भी हैं। गिरकर भी अंतर कम हो रहा गर्मी में मतदान बढ़ाने के कर रहे बंदोबस्त |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at abhijeet990099@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
