>>: ट्रक चालक का निर्वस्त्र शव मिलने से मचा हड़कंप, घटना स्थल पर मिला...

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

Kota News : कोटा मार्ग स्थित सराना के समीप बुधवार को निर्वस्त्र शव मिलने से सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार सराना थानान्तर्गत खेड़ी गांव के एक युवक की लाश 10 मील चौराहे के पास मिली। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव कब्जे में लेकर एफएसएल टीम के सहयोग से साक्ष्य जुटाए। लाश के पास देशी शराब के खाली पव्वे व कीटनाशक की गोलियां भी मिली। निर्वस्त्र शव के कपड़े व मोटरसाइकिल भी मौके पर मिली।

 

 

ट्रक चालक था मृतक

 

परिजनों ने बताया कि महेन्द्र लगभग 15 सालों से ट्रक चलाता था। मंगलवार को भी गाड़ी भर के कोटा चौराहे से दूसरे ड्राइवर को गाड़ी सौंपकर घर आ रहा था। सराना पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। परिजनों द्वारा मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। सराना थानाधिकारी विजय मीणा ने बताया कि घटनास्थल से सैंपल उठाए गए हैं। मृतक के शरीर पर चोट के निशान नहीं हैं।

 

यह भी पढ़ें : राजस्थान में सामने आया दिल दहलाने वाला मामला, भाभी के बाद ननद ने भी की आत्महत्या

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at abhijeet990099@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.