>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
महिला की बहादुरी के लोग हुए मुरीद, झाडू से की लुटेरों की जबरदस्त धुनाई, उल्टे पांव भागे चेन स्नेचर Friday 05 April 2024 11:21 AM UTC+00 कोटा के बोरखेड़ा थाना क्षेत्र के देवली अरब रोड स्थित बालाजी आवास द्वितीय निवासी एक महिला की बहादुरी के कारण लुटेरे को उल्टे पांव भागना पड़ा। गुरुवार सुबह घर के बाहर सफाई कर रही महिला के गले से चेन स्नेचर ने मंगलसूत्र झपट लिया। महिला ने झाडू से उसकी धुनाई की और उसके हाथ से मंगलसूत्र छीन लिया। झाडू की मार पड़ने से लुटेरा उल्टे पांव भागा और दूर खड़े साथी के साथ बाइक से रफूचक्कर हो गया। जानकारी के अनुसार, बालाजी आवास द्वितीय निवासी मनोज पंत के मकान में मनीषा व उसका परिवार किराये से रहता है। मनीषा सुबह पौने नौ बजे घर के बाहर झाड़ू लगा रही थी। इसी दौरान बाइक पर दो लुटेरे हेलमेट लगाकर उसके पास से गुजरे। कुछ दूर जाकर बाइक रोकी। एक लुटेरा पैदल मनीषा के पास आया और गले से मंगलसूत्र तोड़ लिया। उसने टॉप्स भी छीनने का प्रयास किया, लेकिन विफल रहा। अचानक हुई घटना से एक बार तो मनीषा डर गई, लेकिन उसने तुरंत झाड़ू से लुटेरे की ताबड़तोड़ पिटाई करना शुरू कर दिया। पड़ोसी पकड़ने दौड़ा, हाथ नहीं लगे लुटेरे
|
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at abhijeet990099@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
