>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
किशोरी से जंगल में सामूहिक बलात्कार, कोर्ट ने सुनाई आरोपी जीजा-साले को आजीवन कारावास की सजा Friday 05 April 2024 03:04 PM UTC+00 कोटा. न्यायालय पॉक्सो क्रम संख्या-5 के न्यायाधीश प्रेमराज सिंह चन्द्रावत ने किशोरी से सामूहिक बलात्कार के मामले में दो आरोपियों जीजा व उसके साले को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। दोनों आरोपियों को 70-70 हजार रुपए जुर्माने से भी दण्डित किया है। आरोपी को सजा भुगतने के लिए किया वारंट जारी विशिष्ट लोक अभियोजक सुरेश वर्मा ने बताया कि न्यायालय में सुनवाई के दौरान आरोपी रूपचंद उपस्थित था, जबकि जमानत पर छूटा आरोपी ओमप्रकाश अनुपस्थित रहा। आरोपी ने जरिए अधिवक्ता हाजरी मांफी का प्रार्थना पत्र पेश किया था, जिसे न्यायाधीश ने खारिज कर दिया। आरोपी को सजा भुगतने के लिए वारंट जारी कर दिया। |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at abhijeet990099@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
