>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
जनता जल योजना के बोरिंग सूखे, टैंकरों से बुझा रहे प्यास Saturday 06 April 2024 06:22 AM UTC+00 हिण्डोली. ग्राम पेच की बावड़ी कस्बे में जनता जल योजना के तहत लगे चार बोङ्क्षरगों ने पानी देना बंद कर देने से यहां के लोगों को टैंकरों से पानी खरीद कर पीना पड़ रहा है। कस्बे के कई महिला-पुरुष नया बाग से पीने का पानी भरकर ला रहे है। जानकारी अनुसार पेच की बावड़ी में बरसों से पानी की समस्या है। इसके निराकरण के लिए गत सरकार ने यहां पर जनता जल योजना के तहत पानी की टंकी का निर्माण करवा कर चार बोङ्क्षरग करवाए थे। एवं ग्राम पंचायत द्वारा यहां पर करीब 300 उपभोक्ताओं को घर घर नल कनेक्शन दिए थे। गत दिनों अचानक भूजल स्तर गहरा जाने से यहां स्थित चारों बोङ्क्षरगों ने एक साथ पानी देना बंद कर दिया,जिससे यहां पर टंकी में पानी पहुंचना बंद हो गया। अब यहां के अधिकांश लोग घरों में लगे बोङ्क्षरगों पर निर्भर है,लेकिन जिन लोगों के घरों में ट््यूबवेल नहीं है, वे पानी के टैंक मंगवाकर पानी खरीद कर पीने की मजबूर है। |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajisthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
