>>: आज से दूसरा पश्चिमी विक्षोभ होगा सक्रिय, बूंदाबांदी के आसार

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

IMD Alert: राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर गुरुवार को भी जारी रहा। धूप तेज होने के कारण लोग घरों से कम निकलने लगे हैं। धूप से बचने के लिए लोग सिर ढक कर निकल रहे हैं। सुबह से ही तेज धूप रही लेकिन दोपहर बाद आसमान में बादल छाए रहने से गर्मी से राहत मिली। शाम को ठंडी हवाएं चली। दो दिन से तेज धूप के साथ-साथ ठंडी हवा भी चल रही है।

अलवर में शुक्रवार को दोपहर 12 बजे 36 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया। इससे पहले बुधवार को अलवर का अधिकतम तापमान 35 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहा। गुरुवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहा।

अधिकतम तापमान में दो डिग्री और न्यूनतम तापमान में पांच डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। इसके चलते दिन व रात में गर्मी का असर और तेज हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार 5 अप्रेल से दूसरा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। जिससे आगामी दो दिनों में हल्के बादल छाए रहने और हल्की बरसात होने की संभावना बताई है।

यह भी पढ़ें:
सतपाल महाराज आज अलवर में, ये रहेगा पूरा कार्यक्रम

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajisthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.