>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
मेवाड़ पूर्व राज परिवार की बहू के पास नहीं है कोई अचल सम्पत्ति Friday 05 April 2024 02:50 PM UTC+00 लोकसभा चुनावी मैदान में उतरे भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशियों ने नामांकन-पत्र के साथ पेश शपथ-पत्र में अपनी सम्पत्तियों का भी ब्योरा पेश किया है। शपथ-पत्रों के मुताबिक कांग्रेस उम्मीदवार दामोदर गुर्जर के पास कुल 1 करोड़ 40 लाख की सम्पत्ति है, वहीं मेवाड़ पूर्व राज परिवार की बहू महिमा कुमारी की सम्पत्ति कुल 22 लाख रुपए की है। कांग्रेस प्रत्याशी की पत्नी 3 करोड़ 30 लाख की आसामी हैं, वहीं महिमा कुमारी के विधायक पति के पास कुल 87 लाख रुपए की मिल्कियत है। महिमा कुमारी (भाजपा) भाजपा महिमा कुमारी की सम्पत्ति नवम्बर, 2023 में 22.99 लाख रुपए थी। उन्होंने पिछले विधानसभा चुनाव में नाथद्वारा सीट से डमी के तौर पर नामांकन-पत्र दाखिल किया था, जो रद्द हो गया था। शपथ-पत्र में उन्होंने अपनी चल-अचल सम्पत्ति कुल 22 लाख 99 हजार रुपए की बताई थी। ब्योरे में 1 लाख 21 हजार रुपए नकद, नाथद्वारा व मुम्बई के बैंक खातों में कुल 37 हजार रुपए जमा, 1 लाख 25 हजार रुपए के शेयर्स, 20 लाख 16 हजार रुपए कीमत के गहनों का जिक्र किया था। दोनों के पास कोई कृषि भूमि, विरासत में मिली सम्पत्ति नहीं है। खुद के नाम पर कोई मकान भी नहीं है। दामोदर गुर्जर (कांग्रेस) वर्ष 2013 में थी इतनी सम्पत्ति |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at abhijeet990099@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
