>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
लेकसिटी में मार्च में इतने यात्रियों ने की हवाई यात्रा , पिछले साल से बढ़ा यात्री भार Friday 05 April 2024 05:36 PM UTC+00 मार्च माह में हवाई सफर करने वाले यात्रियों की संख्या 1 लाख 50 हजार से पार रही। महाराणा प्रताप एयरपोर्ट प्रशासन की ओर से हर माह जारी होने वाले आंकड़ों में सामने आया कि मार्च में कुल 1 लाख 50 हजार 996 यात्रियाें ने, जबकि 1 लाख 43 हजार 803 यात्रियाें हवाई सफर ने किया था। फरवरी में यात्रीभार में 7193 यात्रियों की बढ़त हुई। वहीं, पिछले साल के मुकाबले भी यात्रीभार में बढ़त हुई है। यह शेड्यूल 31 मार्च से लागू हुआ है, जो 26 अक्टूबर तक जारी रहेगा। पिछले साल से 10 हजार यात्री अधिक पिछले साल से तुलना करें तो उदयपुर एयरपोर्ट पर मार्च माह में कुल 140911 यात्रियों ने सफर किया था। वहीं, इस साल मार्च माह में ये संख्या 150995 रही, इसमें 10,085 यात्रियों की बढ़त हुई। वहीं, एयरक्राफ्ट मूवमेंट की बात करें तो मार्च में कुल 1354 एयरक्राफ्ट मूवमेंट हुआ। वहीं, फरवरी में ये 1373 रहा था। वर्तमान में एयरपोर्ट पर समर शेड्यूल लागू हो चुका है। इसके तहत उदयपुर से 8 शहरों के लिए 22 उड़ानें हैं। इसमें सबसे अधिक 6 उड़ानें दिल्ली की और 5 मुंबई की हैं। वहीं, बेंगलूरू की बढ़कर अब 4 हो गई है। इसके बाद 2-2 उड़ानें अहमदाबाद और जयपुर की हैं। वहीं, भोपाल, इंदौर, हैदराबाद के लिए 1-1-1 उड़ानें हैं। इस साल हवाई यात्रियों की स्थिति - मार्च 2024 - 150996 फरवरी 2024 - 143803 जनवरी 2024 - 146567 दिसंबर 2023 - 150124 नवंबर 2023 - 136065 अक्टूबर 2023 - 124146 सितंबर 2023 - 121714 अगस्त 2023 - 113315 जुलाई 2023 - 106254 जून 2023 - 101866 मई 2023 - 107795 अप्रेल 2023 - 105640 मार्च 2023 - 140911 फरवरी 2023 - 158838 जनवरी 2023 - 152263 उड़ानों की स्थिति - मार्च 2024 - 1354 फरवरी 2024 - 1373 जनवरी 2024 - 1358 दिसंबर 2023- 1430 नवंबर 2023- 1182 अक्टूबर 2023 - 1042 सितंबर 2023 - 1132 अगस्त 2023 - 904 जुलाई 2023 - 872 जून 2023 - 855 मई 2023 - 955 अप्रेल 2023 - 905 मार्च 2023 - 1179 फरवरी 2023 - 1296 जनवरी 2023 - 1367 |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at abhijeet990099@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
