>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
Impact news-रेप पीडि़ता देगी परीक्षा, स्कूल की होगी मान्यता रद्द Sunday 07 April 2024 12:18 AM UTC+00 अजमेर. राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 12वीं की परीक्षा से वंचित रही रेप पीडि़ता का प्रवेश पत्र स्कूल में भेजा था, लेकिन स्कूल प्रबंधन ने ना तो पीडि़ता को बुलाया, ना परिजन या शिक्षा बोर्ड प्रशासन को सूचना दी।यही नहीं प्रिंसिपल ने परिजन या पीडि़ता के प्रार्थना पत्र के बगैर उसकी टीसी भी काट दी। यह खुलासा जिला शिक्षा अधिकारी की जांच रिपोर्ट में हुआ है। जांच रिपोर्ट में स्कूल प्रबंधन की घोर लापरवाही मानते हुए स्कूल की मान्यता रद्द करने की अनुशंसा की गई है। ये भी पढ़ें...रेप पीडि़ता को स्कूल आने से रोका, बगैर बताए नाम काटा नियम-प्रक्रिया का उल्लंघन प्रिंसिपल, उसके पति ने रोका ये भी पढ़ें...रेप पीडि़ता को माशिबो की पूरक परीक्षा में बिठाने के होंगे प्रयास पूरक या ओपन बोर्ड में देगी परीक्षा राजस्थान पत्रिका में शृखलाबद्ध समाचार प्रकाशन के बाद शिक्षा निदेशालय ने पीडि़ता को माशिबो की पूरक परीक्षा या जून में होने वाली राजस्थान ओपन बोर्ड परीक्षा में सम्मिलित करने का निर्णय किया है। माध्यमिक शिक्षा विभाग बीकानेर के निदेशक आशीष मोदी ने प्रकरण में शिक्षा बोर्ड को पूरक परीक्षा के नियम देखने के निर्देश दिए हैं। पत्रिका की खबर का असर ये भी पढ़ें...रेप पीडि़ता का बचेगा साल, दे सकेगी एग्जाम
संवेदनशील बने स्कूल प्रशासन जिला विधिक प्राधिकरण के सचिव व एडीजे रामपाल जाट ने कहा कि स्कूल जाने वाली बालिका यौनशोषण का शिकार हो जाती हैं तो कई बार लोकलाज के कारण उनका स्कूल छूट जाता है और वे शिक्षा से वंचित रह जाती हैं। ऐसी स्थिति में स्कूल प्रशासन व अभिभावकों को सामंजस्य रखते हुए संवेदनशीलता बरतने की जरूरत है। यह तो एकमात्र प्रकरण है वरना ना जाने कितनी बालिकाएं शिक्षा से वंचित रह जाती हैं। कार्रवाई एक पर, सबक सबको रेप पीडि़ता के साथ स्कूल प्रबंधन ने गैर जिम्मेदाराना रवैया अपनाया। शिक्षा विभाग को स्कूल पर सख्ती से कार्रवाई करनी होगी। कार्रवाई एक विद्यालय पर होगी, लेकिन सबक सबको मिलेगा। - अंजली शर्मा, अध्यक्ष, सीडब्ल्यूसी अजमेर |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajisthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
