>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
Lok Sabha Election 2024 : मोबाइल एप बना रहे मतदाताओं को जागरुक, सतर्क और सशक्त Friday 05 April 2024 09:11 AM UTC+00 Lok Sabha Election 2024: निर्वाचन आयोग की ओर से चुनाव प्रक्रिया को सुविधाजनक बनाने के लिए मोबाइल एप जारी किए गए है। एप के माध्यम से मतदाताओं को जागरुक, सर्तक एवं सशक्त बनाने की कवायद की जा रही है। इनके माध्यम से मतदाताओं एवं उम्मीदवारों से जुड़ी हर जानकारी से आमजन को अवगत करवाया जा रहा है। गौरतलब है कि आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के मामलों में नागरिकों की सहभागिता बढ़ाने एवं शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए आयोग की ओर से निर्मित सी विजिल एप्लीकेशन को और भी सशक्त बनाया गया है। अब आम नागरिक आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के मामलों की शिकायत लाइव, फोटोग्राफ एवं वीडियो के साथ-साथ ऑडियो क्लिप के माध्यम से भी कर सकेंगे। शिकायत गुप्त रूप से भी की जा सकती है या एप्प में पंजीकृत होकर भी की जा सकेगी। सामान्य मामलों में शिकायतों पर कार्रवाई 100 मिनट के भीतर पूरी कर शिकायतकर्ता को इसकी सूचना दी जाएगी। सुविधा एप से पेश कर सकेंगे नामांकन व शपथ पत्र इनका भी हो रहा उपयोग वोटर हेल्पलाइन एप, वोटर सर्विस पोर्टल व वोटर टर्न आउट एप |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanss63@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
