>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
video---किसानों की आवाज संसद में उठा सके उसे करेंगे मतदान Wednesday 03 April 2024 06:06 PM UTC+00 नागौर जिले के रियांश्यामदास सहित ग्रामीण क्षेत्रों में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर चुनावी माहौल जमने लगा है। नागौर लोकसभा क्षेत्र के रियांश्यामदास कस्बे के मुख्य बाजार में बुधवार को चुनावी चौपाल में ग्रामीणों के साथ जनप्रतिनिधि व व्यापारी चुनावी चर्चा में मशगूल थे। जनप्रतिनिधि हरदयाल सिंह ने कहा कि विकास के नाम पर पत्रिका के जागो जनमत अभियान के तहत शत् प्रतिशत मतदान करेंगे और करवाएंगे। गोरधन पारीक ने कहा कि किसानों व आमजन की आवाज़ को संसद में उठाने वाले व्यक्ति को मत देकर मताधिकार का सदुपयोग किया जाए। ट्रेनों का हो ठहराव स्टेशन के उत्तर दिशा की तरफ निवासरत क़रीब 60 घरों की आबादी के सैकड़ों लोगों को निकलने के लिए रास्ता नहीं होने से स्कूली बच्चों व महिलाओं को पटरियां पार करके गुजरना पड़ता है। इस दौरान मतदाताओं ने शत् प्रतिशत मतदान करने व करवाने की शपथ ली। चुनावी चौपाल में शिम्भुदान चारण , सुरजाराम गुर्जर, बंसीदास , देवदास सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at abhijeet990099@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
