>>: महंगाई के विरोध में किया प्रदर्शन, चलाया हस्ताक्षर अभियान

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

पोकरण. देशभर में बढ़ती पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस की कीमतों के विरोध में कांग्रेस की ओर से किए जा रहे विरोध के अंतर्गत गुरुवार को कस्बे में पोकरण व सांकड़ा ब्लॉक कांग्रेस की ओर से भी प्रदर्शन किया गया तथा हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अब्दुला फकीर के नेतृत्व में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेन्द्र पुरोहित, चेतनराम मेघवाल, नगरपालिका में नेता प्रतिपक्ष नारायणलाल रंगा, एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष भोमसिंह भणियाणा, हेमंत पालीवाल, हरिवंश व्यास, हबीबखां बरियाड़ा, नारायण शर्मा, महेश पुरोहित, गोपाल जोशी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता गुरुवार को सुबह मुख्य चौराहे पर एकत्रित हुए। यहां उन्होंने जमकर नारेबाजी की तथा महंगाई के विरोध में प्रदर्शन किया। इसके बाद मुख्य चौराहे के पास स्थित पेट्रोलपंप पर जाकर विरोध प्रदर्शन किया गया। यहां कार्यकर्ताओं की ओर से हस्ताक्षर अभियान चलाकर महंगाई के विरोध में राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन प्रेषित किया गया। इस मौके पर संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता अब्दुला फकीर ने बताया कि गत सात वर्षों से महंगाई अप्रत्याशित रूप से लगातार बढ़ रही है। जिसका सर्वाधिक भार किसान, मजदूर, गरीब वर्ग पर पड़ रहा हैै। पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस की कीमतें बढऩे के कारण प्रत्येक वस्तु महंगी हो गई है और गरीब व मध्यम वर्ग के परिवार को कई परेशानियों से रूबरू होना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि महंगाई को लेकर प्रदेश कांग्रेस के निर्देशानुसार प्रदेशभर में विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है, लेकिन केन्द्र सरकार कोई ध्यान नहीं दे रही है। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेन्द्र पुरोहित ने बताया कि कांग्रेस सरकार के समय कच्चे तेल के दाम बढऩे के बावजूद पेट्रोल डीजल की कीमतें नहीं बढ़ाई गई। जबकि अब कच्चे तेल के दाम कम होने के बावजूद पेट्रोल डीजल के भावों को कम नहीं किया जा रहा है। जिसका भार आम जनता पर पड़ रहा है तथा उन्हें परेशानी हो रही है। उन्होंने बताया कि जब तक महंगाई कम नहीं होती है, तब तक कांग्रेस का आंदोलन जारी रहेगा।

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanss63@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.