>>: Digest for August 07, 2021

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

You are receiving a digest because your subscriptions have exceeded your account's daily email quota. Your quota has automatically reset itself.

रेलमगरा. ओलम्पिक में राजसमंद जिले से किसी भी खिलाड़ी के तौर पर पहली बार कदम रखने वाली एथलीट भावना जाट हार गईं। इसके साथ ही 20 किमी पैदल चाल में पदक का राजस्थान ही नहीं, देश का सपना भी टूट गया। भावना का मुकाबला उसके गांव में बड़ी स्क्रीन पर देखने लोगों का मजमा भी लगा। हार के बाद भी लोग यही बोले, भावना का टोक्यो जाना भी उनके लिए पदक से कम नहीं है।
दुनियाभर की 60 प्रतिभागियों के बीच दोपहर ठीक एक बजे शुरू मैच में भावना शुरुआती दौर में मुकाबले में दिख रही थीं। उनके साथ भारत की प्रियंका भी मुकाबले में थीं। प्रियंका ने एक बार सबको पीछे भी छोड़ दिया था। भावना और वह दोनों पिछड़ती चली गईं। हालांकि प्रियंका 17वें नम्बर पर रही।
- भावना अपने ही प्रदर्शन से चूक गई
भावना ने रांची में पिछले साल 20 किलोमीटर पैदल चाल में राष्ट्रीय रिकॉर्ड 1 घंटा 31 मिनट और 54 सैकण्ड में बनाया था। टोक्यो ओलम्पिक में भावना ने इतनी दूरी तय करने के लिए 1 घंटा 37 मिनट और 38 सैकण्ड लिए। भावना अपने पहले के रिकॉर्ड की ही बराबरी कर लेती तो वह ब्रॉन्ज मैडल जीत लेती। पहले नम्बर पर इटली की पी. पॉल्मीसानो ने 1 घंटा 29 मिनट और 12 मिनट में दौड़ पूरी की।

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at abhijeet990099@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.