| Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
You are receiving a digest because your subscriptions have exceeded your account's daily email quota. Your quota has automatically reset itself. |
| |
Friday 06 August 2021 02:08 PM UTC+00 बालिका व दो युवकों के शव नहर और ड्रेन में फंसे मिले तीनों कार में सवार होकर गांव के लिए निकले थे हादसे की नहीं मिली कोई जानकारी बूंदी. रामगंजबालाजी. सदर थाना क्षेत्र के माटूंदा व झरबालापुरा-नयागांव में गुरुवार को चम्बल की बूंदी ब्रांच केनाल में एक बालिका व दो युवकों के शव मिले हैं। दोपहर तक पुलिस मृतकों की शिनाख्त में जुटी थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार गेण्डोली थाना क्षेत्र के भाटिया की झोंपडिय़ा निवासी हरिराम गुर्जर (30) व उसका मित्र सुनील मीणा (25) 3 अगस्त को नमाना थाना क्षेत्र के गरड़दा से बालिका इशानी गुर्जर (8) को ननिहाल से लेकर कार से गांव आरहे थे। रात्रि के समय कार सहित तीनों कहीं नहर में गिर गए। जिसमें कार में सवार बालिका का शव झरबालापुरा नयागांव के निकट नहर के अंदर मिला। वहीं दोनों युवकों के शव माटूंदा गांव के निकट मिले। जिन्हें सदर थाना पुलिस बूंदी जिला चिकित्सालय लेकर आई। बाद में पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के सुपुर्द किया। कार का नहीं लगा पता परिजनों के अनुसार तीनों जने कार में सवार होकर निकले थे, लेकिन तीनों के शव अलग-अलग जगह पर मिले। कार नहीं मिली। कार मिलने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि हादसा कहां हुआ। 3 दिन से तलाश रहे थे परिजन गरड़दा से निकलने के बाद में जब तीनों जने देर रात तक घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने उन्हें तलाशना शुरू किया। झरबालापुरा निवासी रामेश्वर धाभाई ने बताया कि गुरुवार सुबह झरमहादेव के निकट बालिका का शव झाड़ी में फंसा नहर में दिखाई दिया। तो यहां लोगों ने बालिका के शव को निकाल कर पुलिस को सूचना दी। उसके बाद में दोपहर को माटूंदा के उपसरपंच विजय साहू को मोगिया बस्ती के पप्पू लाल बागरी ने कैनाल के निकट ड्रेन के किनारे दो शव दिखाई देने की सूचना दी। ग्रामीणों ने बताया कि बाढ़ राहत के प्रशासन ने कोई इंतजाम नहीं किए। |
Friday 06 August 2021 02:11 PM UTC+00 पीडि़त परिवार को मिलेगी आर्थिक सहायता, प्रभारी मंत्री पहुंचे जायजा लेने मकान पर दीवार ढहने से मरे केवट परिवार का मामला केशवरायपाटन. नाव घाट पर केवट परिवार के सात सदस्यों की मृत्यु के बाद परिजनों को ढांढ़स बंधाया। जिला प्रभारी मंत्री परसादी लाल मीणा ने घटनास्थल पर पहुंच कर मौका देखा। केवट समाज की ओर से मृतकों के परिवार के एक-एक सदस्यों को सरकारी नौकरी दिलवाने, आवास की व्यवस्था करने, सूरज केवट को अच्छी शिक्षा की व्यवस्था करवाने की मांग करते हुए ज्ञापन दिया। प्रभारी मंत्री ने कहा कि मृतक के परिवारों को एक-एक सरकारी नौकरी दिलवाने के मामले पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से चर्चा कर अनुरोध किया जाएगा। मीणा ने बातचीत में बताया कि जो हादसा हुआ है उसकी जांच करवाई जाएगी। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा उसे बख्शा नहीं जाएगा। मीणा ने कहा कि मकान पर पर मलवा गिरना एक बड़ा हादसा है। घटना के लिए संवेदना प्रकट करते हुए मीणा ने कहा कि मृतक के आश्रितों को मुख्यमंत्री बाढ़ राहत सहायता कोष से मदद की जाएगी। मीणा ने बताया कि नगर पालिका प्रशासन को मृतकों के लिए आवास बनाने के निर्देश दिए। इससे पहले कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष हरिमोहन शर्मा ने मृतकों के परिवार को ढांढ़स बंधाया। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष कन्हैयालाल कराड़, मनोनीत पार्षद जगदीश दाधीच व अन्य मौजूद थे। कस्बे के कपड़ा व्यापारी गौरव मलिक ने मृतक के परिजनों को 11 हजार की आर्थिक सहायता देकर सूरज केवट की पढ़ाई का जिम्मा लिया। कापरेन. प्रभारी मंत्री परसादी लाल मीणा को कापरेन नगरपालिका चेयरमैन हेमराज मेघवाल व कांग्रेसजनों ने कांग्रेस नेता राकेश बोयत के नेतृत्व में विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग की। |
Friday 06 August 2021 02:13 PM UTC+00 किशोर को गोली मारकर घायल करने के तीन आरोपी गिरफ्तार हिण्डोली. हिण्डोली थाने के राष्ट्रीय राजमार्ग 52 तालाब गांव के निकट एक रेस्टोरेंट के पास 16 वर्षीय किशोर अय्याज को गोली मारकर घायल करने के तीन आरोपियों को हिण्डोली पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार किया। पुलिस उपाधीक्षक श्याम सुंदर विश्नोई व हिण्डोली थाना प्रभारी मुकेश मीणा ने बताया कि 20 जुलाई रात को तालाब गांव के निकट हाइवे पर एक रेस्टोरेंट के पास कुछ युवकों में कहासुनी के बाद गोली मारने से तालाब गांव निवासी 16 वर्षीय अय्याज गंभीर घायल हो गया था। मामले में गुरुवार को तालेड़ा के तीन आरोपियों राजा उर्फ वाजिद खान पुत्र शब्बीर खान (22), त्रिलोकचंद उर्फ टिल्लू पुत्र धनुरजा कोली (28) एवं सद्दाम हुसैन पुत्र सत्तार (25) को गिरफ्तार कर हिण्डोली थाने लाए। पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिण्डोली न्यायालय में पेश किया। जहां पर न्यायिक मजिस्ट्रेट ने तीनों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजने के आदेश दिए। ऐसे हुआ घटनाक्रम पुलिस ने बताया कि 20 जुलाई रात साढ़े 9 बजे तालाब गांव के निकट एक रेस्टोरेंट के सामने मामूली कहासुनी और झगड़े के बाद बदमाशों ने फायरिंग कर मोहम्मद अय्याज को घायल कर दिया था। घायल के पेट में 2 गोलियां लगी। गठित टीमों द्वारा पूछताछ व सीसीटीवी फुटेज देखे। वाहनों की जानकारी भी जुटाई गई। रात के समय होटल व ढाबों पर आने वाले लोगों के भी डाटा लिए। तकनीक अनुसंधान का सहारा लिया। टीम के संयुक्त प्रयास से पुलिस आरोपियों तक पहुंची। तीनों को डिटेन कर पूछताछ की तो तीनों ने आरोप स्वीकारा। जिस पर तीनों को बापर्दा गिरफ्तार किया। घटना में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। ऐसे दिया वारदात को अंजाम हिण्डोली थाना प्रभारी मुकेश मीणा ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त राजा उर्फ वाजिद ने पूछताछ में बताया कि उसके जन्मदिन से अगले दिन अपने दोस्तों के साथ पार्टी के लिए तालेड़ा नहर के पास शराब की दुकान से 5 बीयर की बोतलें लेकर पीने के लिए बूंदी टनल की तरफ आए थे। उनके पास कुल 3 मोटरसाइकिल है। जिस पर 7 लडक़े सवार थे। पेट्रोल पंप के पास एक रेस्टोरेंट के सामने तीन लडक़ों से कहासुनी व लड़ाई झगड़ा हो गया। जिस पर उसके साथी सद्दाम, टिल्लू वहां से बाइक से भागे। इस बीच फैजल बच्चा व अमन मिर्जा निवासी कोटा ने फायरिंग कर दी। |
Friday 06 August 2021 02:15 PM UTC+00 जर्जर सरकारी भवन दे रहे हादसों को न्योता प्रशासन ने बंद कर रखी है आंखें केशवरायपाटन. धार्मिक नगरी में कई सरकारी व निजी भवन जर्जर हैं। आम रास्तों व आबादी के बीच स्थित इन जर्जर भवनों को ढहाने के लिए प्रशासन कोई प्रयास नहीं कर रहा है। यह कभी भी बड़े हादसे को न्योता दे सकते हैं। भगवान केशवराय महाराज के मंदिर के पास पुरानी तहसील की दीवार जर्जर हो चुकी है। इस दीवार के पत्थर प्रतिदिन गिरते जा रहे हैं। बुधवार शाम को भी मंदिर के रास्ते पर पत्थर गिर चुके हैं। इसके पास जर्जर हो चुकी पुरानी तहसील की मरम्मत करवा कर जिला प्रशासन ने सरकारी स्कूल चलाने की अनुमति दे रखी है। पास में ही राजकीय सामुदायिक चिकित्सालय का पुराना भवन भी जर्जर हो चुका है। भवन के पीछे चम्बल नदी के किनारे मिट्टी का टीला है। उसी के पास पुराना पुलिस थाना कभी भी ढह सकता है। यह सब पुराने भवन लाल चौक में स्थित है। यह क्षेत्र भूगर्भीय हलचल की जद में आया हुआ है। मुंह चिढ़ा रही जर्जर हवेलियां कस्बे में एक दर्जन से अधिक जर्जर हवेलियां, पुराने आवासीय मकान आबादी के बीच हैं। एक दर्जन निजी मकान मालिक तो दो मंजिलें मकानों को छोडकऱ अन्य शहरों में बस गए। वह यहां मकानों को देखने तक नहीं आते हैं। लाल चौक से केशव मंदिर की ओर जाने वाले रास्ते में एक पक्का मकान कभी भी ढह सकता है। इसी प्रकार जैन मंदिर की ओर जाने वाले रास्ते में तीन मकान जर्जर है। इन मकानों के नीचे ही एक दर्जन केवट परिवारों के मकान है। यहां पर गुरुवार को नगर पालिका ने केशव मंदिर के पास पुराने तहसीलदार आवास के जर्जर भवन को जेसीबी से गिराने का काम शुरू किया। कस्बे में जर्जर पुराने सरकारी व निजी मकानों को नहीं ढहाया गया तो बड़ा हादसा हो सकता है। मेरे मकान के पास भी वर्षों पुराना जर्जर मकान है। मकान मालिक यहां से अन्य जगह चला गया है। वह कभी भी आवासीय मकानों के उपर गिर सकता है। शेषनारायण शर्मा, मुखिया केशव मंदिर केशवरायपाटन |
Friday 06 August 2021 02:18 PM UTC+00 अण्डरपास की समस्या को लेकर मेगा हाइवे पर दिया धरना तीन घंटे तक जाम रहा हाइवे नोताड़ा. क्षेत्र के दिल्ली मुंबई रेलमार्ग पर बाझरली गांव के पास बने रेलवे अण्डरपास में पानी भरने से क्षेत्र के करीब दो दर्जन से भी अधिक गांवों का सीधा कोटा कापरेन का सम्पर्क कटा हुआ है। इसके स्थाई समाधान की मांग को लेकर गुरुवार शाम पांच बजे केशवरायपाटन विधायक चन्द्रकान्ता मेघवाल के नेतृत्व में कोटा दौसा मेगा हाइवे जाम कर धरना दिया गया। धरना स्थल पर एसडीएम विनित सुखाडिय़ा, तहसीलदार राधेश्याम पांडे व कापरेन थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचे। जिसके रेलवे के पीडब्ल्यूएस महेश बैरवा मौके पर पहुंचे। जिन्होंने अण्डरपास के दोनों ओर गड्ढे करवाकर दो इंजन लगवाकर पानी निकासी करवाने और आगे ऐसी समस्या नहीं आने का आश्वासन दिया। इसके के बाद धरना समाप्त हुआ। इस दौरान धरने पर केशवरायपाटन पंचायत के प्रधान वीरेंद्र सिंह हाड़ा, भाजपा ग्रामीण मंडल लाखेरी अध्यक्ष रामसिंह चौधरी, नोताड़ा सरपंच रामदेव पहाडिय़ा, घाट का बराना सरपंच कृष्ण मुरारी मीणा आदि मौजूद रहे। लगाया जाम नोताडा. क्षेत्र के बलदेवपुरा कोटड़ी के बीच गुरुवार को गांव के महिला पुरुषों ने खेतों में भरे पानी की निकासी, ड्रेनेज सिस्टम व यहां नाले को खुलवाने को लेकर सुबह कोटा दौसा मेगा हाइवे पर जाम लगा दिया था। जिससे दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गई। बाद में देईखेड़ा थानाधिकारी सत्यनारायण गुर्जर ने मय जाप्ते के साथ मोटे पर पहुंचकर लोगों से समझाइश की जिसके बाद जाम खुला। |
Friday 06 August 2021 02:20 PM UTC+00 बारिश में बह गई सड़क, गेंता माखीदा पुलिया पर आवागमन बंद बड़ाखेड़ा. गेंता-माखीदा चम्बल नदी की पुलिया से लबान रेलवे स्टेशन व माखीदा गांव के बीच में सड़क दो अलग-अलग जगह पर टूट कर बह गई। जिससे सड़क के बीच में दो गहरे गड्ढे हो गए। जिसके चलते मध्यप्रदेश, बारां, झालावाड़, इटावा, श्योपुर आदि शहरों से सम्पर्क कट गया। गेंता माखीदा पुलिया पर आवागमन बंद कर दिया है। माखीदा सरपंच रमेशचन्द पालीवाल ने बताया कि पापड़ी के पास मेज नदी की पुलिया पर पानी आने से दो दिन से मेगा हाइवे बंद है। जान जोखिम में डाल रहेे लोग भण्डेड़ा. क्षेत्र में बांसी से जिला मुख्यालय के लिए आने जाने वाले रास्ते पर रानीपुरा की बेजाण नदी की क्षतिग्रस्त पुलिया से जान जोखिम में डालकर लोग गुजर रहे हैं। ग्रामीण हरिराम गुर्जर ने बताया कि गुरुवार को भी पुलिया पर बहाव होने के बाद भी लोग पुलिया से गुजरते हुए नजर आए। इधर बांसी देई मार्ग पर भजनेरी नदी में पाईबालापुरा बांध की चादर का पानी आने से बुधवार शाम से ही मार्ग दोपहर तक बंद रहा। 36 घंटे बाद आवागमन हुआ शुरू बरुन्धन. घोड़ापछाड़ नदी में आए पानी से मंगलवार रात्रि एक बजे से बरुन्धन कस्बे का चारों तरफ से संपर्क कटने के बाद गुरुवार को दोपहर तक भी आवागमन शुरू नहीं हो सका। मुख्य सड़क पर घाघड़ पुलिया से आगे मोड़ की रपट पर तेज पानी का बहाव होने से बरुन्धन वाया सीतापुरा फैक्ट्री, भरता बावड़ी, तिराहा से सम्पर्क कटा रहा। पानी का स्तर कम होने के साथ ही करीब दो बजे आवागमन सुचारु हुआ। नमाना. बरसात का दौर थमने के बाद गुरुवार को पानी में भी थोड़ा उतार रहा। इसके चलते लोगों ने भी घरों में अपने सामानों की सार संभाल की। इस दौरान श्यामू गांव में दो कच्चे मकान धराशायी हो गए। नमाना बरूंधन मार्ग की पुलिया पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। वहीं पिजर माता के रास्ते पर जाने वाली रपट भी पानी के बहाव के साथ बह गई है। लोईचा पंचायत के महादेव के झोपड़े के ऊपर बना एनिकट बह गया है। |
Friday 06 August 2021 02:23 PM UTC+00 स्टेट हाइवे पर पुलिया का टीयर टूटा देई. खटकड़. स्टेट हाइवे 34 नैनवां बूंदी सडक़ मार्ग पर बांसखोळ के जंगल में घुमाव पर कुई के पास की पुलिया का सपोर्ट टियर टूट गया है। जिस पर आवागमन बंद कर दिया है। हालांकि टूटी पुलिया पर बूंदी डिपो की रोडवेज बस निकल गई। सार्वजनिक निर्माण विभाग के एक्सएन बहादुर सिंह ने बताया कि पुलिया के नीचे के हिस्से का सपोर्ट टीयर टूट गया। ऐसे में आवागमन बंद कर दिया है। रोडवेज बस के ड्राइवर शेरसिंह ने बताया कि रोडवेज से इस बारे में कोई सूचना नहीं थी। इसलिए बस को निकाला गया। क्षेत्र में लगातार बरसात से माछली नदी की पुलिया, कुरचली की रपट आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गई। राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय चीपल्टा में पुलिया का पानी आने से विद्यालय रिकॉर्ड, आंगनबाड़ी का रिकॉर्ड, पाठ्य पुस्तकें, पोषाहार सामग्री खराब हो गए। मोडसा की राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय की चारदीवारी क्षतिग्रस्त हो गई। मोहब्बतपुरा में शोजी बंजारा का मकान लाम्बाबरड़ा में भंवरीबाई माली के नदी किनारे बना मकान ढह गया। त्वरित समाधान की मांग कापरेन. केशवरायपाटन व लाखेरी क्षेत्र में बारिश के बाद उपजे हालातों को देखते हुए क्षेत्र के लोगों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। भाजपा नेता बलराम मालव के सानिध्य में ग्रामीणों ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र भेजकर समस्याओं के समाधान की मांग की है। पत्र में बताया कि कई कच्चे पक्के मकान ध्वस्त हो चुके है। इसके साथ ही अन्य नुकसानों के साथ ही फसलों को भी काफी क्षति पहुंची है। उन्होंने समस्या का त्वरित समाधान करने की मांग की है। पत्र भेजने वालो में बाझडली निवासी मोडू लाल, रामसिंह हाड़ा, रामराज मीणा, बनवारी नागर, नन्दलाल आदि मौजूद थे। |
Friday 06 August 2021 02:36 PM UTC+00 घरों में दूसरे दिन भी चूल्हे नहीं जले, मकानों में पानी भरा प्रशासन भी सुध लेने नही पहुंचा नैनवां. माछली बांध पर चली पांच फीट की चादर ने बांध के नीचे बसे गांवों में कहर बरपा दिया। गांवों में बाढ़ से हालात बिगड़े होने के बाद भी प्रशासन को कोई भी अधिकारी गांवों में नहीं पहुंचने से बाढ़ पीडि़तों का प्रशासन के प्रति गहरा रोष देखने को मिला। बाढ पीडि़तों ने कहा कि 36 घंटे बीत गए, लेकिन प्रशासन का कोई अधिकारी सुध लेने नहीं पहुंचा। नैनवां पंचायत समिति के प्रधान पदमकुमार नागर, जिला परिषद सदस्य कन्हैयालाल मीणा दोपहर को सहण गांव पहुंचे और प्रभावित परिवारों से मिले। प्रधान ने प्रशासन पर गैरजिम्मेदाराना रवैया अपनाने का आरोप लगाया। प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया सहण ग्राम पंचायत के बाहर पीडि़तोंं ने प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन कर रोष जताया। प्रदर्शन करने वालों में जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष उत्तम गौतम सहित अन्य ग्रामीण थे। उपखंड अधिकारी श्योराम का कहना है कि बुधवार को हालात की जानकारी लेने पहुंचे थे लेकिन बरसात से रास्ते बंद होने से मौके पर नहीं पहुंच पाए। गुरुवार को विकास अधिकारी व नायब तहसील को मौके पर भेजने के निर्देश दिए थे। नुकसान को सर्वे करवाया जाएगा। कालबेलिया बस्ती में आई आफत नोताड़ा. कस्बे में बुधवार का दिन आफत भरा रहा। गुरुवार को दिनभर बारिश का दौर थमा रहा तो लोग घरों की स्थिति देखने के लिए पहुंच गए। सरपंच रामदेव पहाडिय़ा ने बताया कि बेघर हुए लोगों के लिए सामुदायिक भवन में व्यवस्था कर दी गई है। पटवारी पूरणमल राठौर पीईईओ कविता शर्मा ने भी पीडि़तों के घर पहुंचकर जायजा लिया। गणेशसागर तालाब फूटा, कालबेलिया बस्ती जलमग्न इधर ग्राम पंचायत भवन के पास बना गणेश सागर तालाब लक्ष्मीपुरा की ओर से बुधवार रात्रि को टूट गया। जिससे करीब तीन घंटे तक कालबेलिया बस्ती में पानी भरा रहा। उधर देईखेड़ा कस्बे का 52 बीघा का तालाब लबालब होकर बहने से पुलिस थाने के आगे तीन फीट पानी रहा। इंद्रगढ़. बारिश के चलते पहली बार इंद्रगढ़ कस्बे के गढ़ क्षेत्र व बाहरी कॉलोनियों का इंद्राणी नदी ने संपर्क काट दिया। करीब 6 घंटे तक आपस में संपर्क कटा रहा। इस दौरान निचली बस्तियों में पानी की आवक के चलते मकानों में पानी घुस गया। वहीं इंद्रगढ़ एवं सुमेरगंजमंडी को जोडऩे वाली रियासतकालीन पुलिया पर कई घंटों तक रास्ता जाम हो गया। दौलतपुरा ग्राम पंचायत के महापुरा, ननता, सुनारी, देवपुरा आदि गांव में दो दर्जन कच्चे-पक्के मकान ढह गए। गुरुवार को बारिश कम होने से लोगों ने राहत की सांस ली। प्रशासन ने मिली जानकारी के अनुसार इंद्रगढ़ क्षेत्र में अब तक 631 एमएम बारिश दर्ज की गई है। निचली बस्तियों को खाली किया रामगंजबालाजी. क्षेत्र के रायथल-ऐबरा गांव के बीच निकल रही कुरेल नदी की पुलिया पर लगभग 25 फीट पानी की आवक होने से गुरुवार को पानी ऐबरा गांव की निचली बस्तियों में पहुंच गया। गांव का 3 दिन से जिला मुख्यालय से संपर्क कट गया। गांव का संपर्क कटने के बाद ऐबरा झुवासा मार्ग पर निकल रहे खाळ में पानी आ जाने से ये मार्ग भी बंद हो गया। वहीं एबरा से बनकाखेड़ा जाने वाले मार्ग पर खाळ में पानी की आवक बढ़ जाने से ये मार्ग भी बंद हो गया। बम्बोरी पंचायत के सरपंच कुलदीप सिंह गौड़, राजेंद्र जोशी ने बताया कि गांव में कोई भी घटना घटित होने के बाद में यहां पर कोई भी प्रशासनिक अमला मौके पर नहीं पहुंच पा रहा। |
Friday 06 August 2021 05:39 PM UTC+00 इंद्रगढ़. क्षेत्र में बुधवार को हुई भारी वर्षा ने ऐसी तबाही मचाई की किसानों की सारी फसलें बर्बाद हो गई। इंद्रायणी बांध पर चादर के बाद प्लेटफार्म कई जगह से टूट गया। कालामाल होते हुए कैमला, कोटडी, बंथली, शेरिया, नीमखेड़ा, हीरापुर, बांसी होकर तलवास जाने वाले रास्ते पर करीब 5 वर्ष पहले बनी एक करोड़ से अधिक लागत की सीसी सडक़ उखड़ कर बह गई। कई सडक़ों का डामर उखड़ गया। सुमेरगंजमंडी से नयागांव सुनारी के बीच खाळ पर बना पुल टूट गया। कस्बे में सुरक्षा रैलिंग टूट गई। किसानों की फसलें बर्बाद हो गई। दौलतपुरा सरपंच ममता बाई मीणा ने बताया कि फसलें नष्ट होने से किसानों के सामने अब रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया। बलवन ग्राम पंचायत के सरपंच महावीर मीणा, गुढा ग्राम पंचायत के सरपंच शंकर बैरवा, मोहनपुरा ग्राम पंचायत के सरपंच अंजली जैन, सुमेरगंजमंडी सरपंच ममता बाई सैनी ने सर्वे के लिए मुख्यमंत्री को पत्र लिखा। केशवरायपाटन. जिले में सबसे ज्यादा बारिश की मार झेलने वाले उपखंड में वर्षा का दौर थमने के बाद तबाही का मंजर दिखाई पड़ा। क्षेत्र के लोगों ने गांव, बस्तियां बचाने के लिए संपर्क सडक़ें, नहरें, ड्रेनों को काटकर पानी को निकाला। अब कटी हुई सडक़ों ने लोगों के रास्ते अवरुद्ध कर दिए। दो दिनों से बारिश का दौर थम गया। हालांकि खेतों से पानी नहीं निकला। गुडली निवासी रामस्वरूप सुमन ने बताया कि गांव में किसानों की सब्जी की फसल पूरी तरह से नष्ट हो गई। उपप्रधान बद्री लाल मीणा ने मुख्यमंत्री से खराबे का सर्वे करवाकर किसानों को मुआवजा दिलवाने की मांग की। कांग्रेस नेता सी.एल. प्रेमी ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर अतिवृष्टि से तबाह हुई फसलों का जल्द सर्वे कराकर मुआवजा देने की मांग की। लेसरदा व बंजारों की झोंपडिय़ा में पानी भरने के बाद प्रशासन ने पादडा रोड को तीन जगह से तोड़ दिया। अब आवागमन अवरुद्ध हो गया। राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय भवन टपकने से दवाइयों को बचा पाना मुश्किल हो गया। वैद्य नित्यानंद शर्मा ने नगर पालिका अध्यक्ष को पत्र लिखकर पुराने चिकित्सालय में कमरे दिलाने की मांग की। आकोदा. क्षेत्र के बालापुरा रोड से दबलाना तक जाने वाली सडक़ एक महीने पहले बनी थी, जिसमें गहरे गड्ढे हो गए। ग्रामीण गोपाल बैरवा, कैलाश बेरवा, राकेश बैरवा ने बताया कि जब इस सडक़ का काम प्रगति पर था तब ही इसकी गुणवत्ता पर सवाल उठाए थे। अब गड्ढे परेशान कर रहे। |
Friday 06 August 2021 05:43 PM UTC+00 रामगंजबालाजी. सदर थाना क्षेत्र के माटूंदा गांव के निकट बूंदी ब्रांच केनाल में शुक्रवार को कार मिली। मोगिया बस्ती के सामने सुबह एक जने को पानी मे कार दिखाई पड़ी, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर सदर थाना पुलिस व सिविल डिफेंस के जवानों ने क्रेन की मदद से कार को निकाला। कार में तीन जने सवार थे, जिनके शव एक दिन पहले मिल चुके। साथ ही बालिका व दो युवाओं के कार में सवार होने की पुष्टि परिजनों से करवाई। 3 अगस्त से कार सहित गेण्डोली थाना क्षेत्र के भाटिया की झोंपडिय़ा निवासी हरिराम गुर्जर (30) व उसका मित्र सुनील मीणा (25), नमाना थाना क्षेत्र के गरडदा से बालिका इशानी गुर्जर (8) को को ननिहाल से लेकर शाम को लौट रहे थे। उस दिन रात्रि के समय जोरदार बरसात के चलते कार सहित तीनों जने नहर में गिर गए। जिनके शव पुलिस को गुरुवार को मिले। कार शुक्रवार को मिली। अतिवृष्टि में घोषित कर तत्काल मुआवजे की मांग नोताडा. कांग्रेस नेता महावीर मीना ने केशवरायपाटन आए प्रभारी मंत्री परसादी लाल मीणा को बूंदी जिले में अतिवृष्टि से हुए फसल खराबे की जानकारी दी और मुआवजे की मांग की। उन्हें बताया कि अतिवृष्टि से जिले में सारी फसलें नष्ट होगई। किसानों ने सोयाबीन, उड़द, मक्का आदि की बुवाई की थी। कई घर बारिश में गिर गए। ऐसे में मुआवजा दिलाएं। इधर, देईखेडा व्यापार मंडल अध्यक्ष दिनेश व्यास ने बताया कि मुआवजे के लिए आनलाइन आवेदन मांगे हैं, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति ठप है। ऐसे में खराबे का सर्वे ऑफ लाइन कराएं। उन्होंने जिला कलक्टर को पत्र लिखा। |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajisthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |