>>: Digest for August 07, 2021

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

You are receiving a digest because your subscriptions have exceeded your account's daily email quota. Your quota has automatically reset itself.

Table of Contents

श्रीगंगानगर. इलाके में एक और वारदात करने के लिए हरियाणा के गैंगस्टर धोलू चौधरी की गैंग के चार सदस्य यहां पुरानी आबादी में एक घर में आकर ठहरे थे। वे किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए हरियाणा से यहां आए थे लेकिन पेट्रोल पंप मालिक भाटिया हत्याकांड के कारण सक्रिय हुई पुलिस की गिरफ्त में आ गए और चारों को गिरफ्तार कर लिया गया।

इनकी पूछताछ में यह सामने आया है कि यह धोलू चौधरी गैंग की ओर से बताए गए ठिकाने के बारे में पूरी रैकी करने के लिए यहां पहुंचे थे। इसके एवज में मोटी रकम मिलनी थी। एक और वारदात होती उससे पुलिस पुरानी आबादी पुलिस ने थाने के पीछे स्थित सुभाष मार्कट धींगड़ा पार्क से सटे कुलदीप के घर पर ठहरे चारों को काबू कर लिया।

इन लोगों के कब्जे से हथियार भी पुलिस ने बरामद किए है। इन चारों के अलावा मकान मालिक कुलदीप को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई। इन पांचों आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा।

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी झज्जर हरियाणा निवासी कपिल उर्फ बीडा पुत्र सुरेन्द्र, रेवाडी निवासी राहुल पुत्र रामावतार, अमन उर्फ कुल्फी पुत्र विजय कुमार, गजेन्द्र कुमार पुत्र सत्यनारायण और मकान मालिक पुरानी आबादी निवासी कुलदीप पुत्र राजेन्द्र के कब्जे से 4 देसी पिस्तोल 10 जिन्दा कारतूस बरामद किए हैं.

व्यापारी जैन के घर पर फायरिंग से पहले आई थी यहां गैंग व्यापारी अरूण जैन के मकान सुखाडियानगर प्रथम में धोलू चौधरी गैंग ने हरियाणा से आकर फायरिंग की थी और जान से मारने की धमकी दी थी।

इस वारदात से दो दिन पहले धोलू चौधरी अपने चार साथियों को हथियार और कारतूस देकर गया था। इस गैंग ने व्यापारी जैन के घर पर फायरिंग की तब धोलू ने अपने दो साथी के साथ कार में किसी रोड पर रुक कर सोशल मीडिया पर लाइव होकर पुलिस को भी चुनौती दे डाली।

पुलिस इस गैंग सदस्यों को काबू करते उससे पहले इलाके में ही अज्ञात जगह पर भेज दिया गया था। इधर, जवाहरनगर पुलिस ने आरोपी जी ब्लॉक निवासी निशांत बजाज पुत्र श्यामलाल और गैंग को पनाह देने वाले शंकर कॉलोनी निवासी ओमप्रकाश उर्फ बिट्टू पुत्र हरद्वारीलाल से पूछताछ का दौर गुरुवार को भी जारी रखा।

इन दोनों की व्यापारी जैन के घर पर फायरिंग प्रकरण में अलग अलग भूमिका सामने आई है। आरोपी बजाज ने ही चक तीन ई छोटी निवासी अजय उर्फ भालू पुत्र कृष्णलाल को गैंगस्टर राम मेहर उर्फ धोलू चौधरी से मिलवाया था। आरोपी भालू का व्यापारी जैन के साथ लेनदेन था।

लेकिन जैन ने भालू को उसके रुपए वापस नहीं दिए तो उसने गैंगस्टर से धमकी दिलाई और फायरिंग भी करवाई ताकि उसका भुगतान हो सके। ज्ञात रहे कि जवाहरनगर पुलिस थाना क्षेत्र सुखाडि़या नगर में 25 जून को हुई फायरिंग मामले में सुखाडिया नगर निवासी अरुण जैन पुत्र विमल ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

इसमें बताया गया था कि वह सुबह घर की चारदीवारी में घूम रहा था कि सफेद रंग की कार में तीन युवकों ने उस पर फायरिंग की और कार भगा ले गए। पुलिस ने घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो इस गैंग की पहचान हुई।

धोलू चौधरी की अपराधिक रेकार्ड लेने गई पुलिस इस मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी गैंगस्टर राममेहर उर्फ धोलू चौधरी को हिसार एसटीएफ ने हथियारों सहित गिरफ्तार कर लिया था। जिसके खिलाफ हरियाणा में अनेक मामले दर्ज है।

इस गैंगस्टर को जवाहरनगर पुलिस ने गिरफ्तारी से पहले उसका अपराधिक रेकार्ड जुटाने के लिए एक टीम को हिसार और फतेहाबाद भिजवाया है।

श्रीगंगानगर. पुरानी आबादी थाना पुलिस की ओर से हरियाणा के गैंगस्टर धोलू चौधरी की ओर से यहां किसी वारदात को अंजाम देने के लिए सुभाष मार्केट धींगड़ा पार्क के समीप कुलदीप के घर हथियारों सहित भेजे गए हरियाणा के चार बदमाशों व शरण देने वाले कुलदीप को गिरफ्तार किया था, जिनको पूछताछ के बाद शुक्रवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। अब इस मामले में पुलिस धोलू को लाएगी।

पुलिस ने बताया कि पुरानी आबादी थाना प्रभारी रणजीत सिंह सेवदा को मंगलवार शाम सूचना मिली थी कि सुभाष मार्केट निवासी कुलदीप के निवास पर हरियाणा के गैंगस्टर धोलू चौधरी ने चार हरियाणा के युवकों को भेजा है। इस पर थाना प्रभारी ने मय जाब्ते के कुलदीप के घर पर दबिश की कार्रवाई की। जहां से आरोपी हमायुपुर मातनहेल सालावास झज्जर हरियाणा निवासी कपिल उर्फ बीडा पुत्र सुरेन्द्र, भाकली कोहली कोसली रेवाडी हरियाणा निवासी राहुल पुत्र रामावतार, अमन उर्फ कुल्फी पुत्र विजय कुमार, गजेन्द्र कुमार पुत्र सत्यनारायण व सुभाष मार्केट धींगड़ा पार्क के समीप पुरानी आबादी निवासी कुलदीप पुत्र राजेन्द्र को गिरफ्तार किया गया। इनके कब्जे से पुलिस ने 4 देसी पिस्तोल 10 जिन्दा कारतूस बरामद किए हैं। इनके खिलाफ धारा 3/25 (6)(7) आम्र्स एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। जांच एसआई रामसिंह को सौंपी है।

आरोपियों ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि वे धोलू चौधरी की ओर से संचालित संगठित गिरोह के सदस्य है। धोलू चौधरी ने पूर्व में गंगानगर में फायर कराए थे और अब भी हरियाणा से श्रींगगानगर में अपराध करने षड्यंत्र रचने के उद्देश्य से कुलदीप के मकान में एकत्र हुए थे। कुलदीप व धोलू हत्या के मामले में श्रीगंगानगर जेल में थे। जिससे इनकी आपस में जानकारी है। धोलू ने कुलदीप से सम्पर्क कर आरोपियों को हथियारों सहित उसके निवास स्थान पर भेजा था। व्यापारी अरूण जैन के मकान सुखाडियानगर प्रथम में धोलू ने अपने दोस्तों के साथ हरियाणा से आकर फायरिंग की थी और जान से मारने की धमकी दी थी। इस वारदात से दो दिन पहले धोलू चौधरी ही अपने चार साथियों को अवैध हथियारों और कारतूसों सहित कुलदीप के निवास स्थान पर छोड कर गया था। इन चारों की तलाश में हरियाणा पुलिस ने भी कुलदीप के मकान पर दबिश दी तो पूर्व में ही आरोपी कही अन्यत्र स्थान पर छुप गए थे। आरोपियों को रिमांड के बाद शुक्रवार को पुलिस ने अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। अब इस मामले में पूछताछ के लिए गैंगस्टर धोलू को लाया जाएगा।

श्रीगंगानगर. कोतवाली पुलिस ने शहर के मुखर्जीनगर में पेट्रोल पम्प मालिक संजय भाटिया के साथ लूट एवं हत्याकाण्ड में शामिल एक मुख्य आरोपी व एक षड्यंत्रकारी को सोमवार शाम गिरफ्तार किया था, जिनको मंगलवार को अदालत में पेश कर चार दिन के रिमांड पर लिया था। इनमें से एक आरोपी से पूछताछ के बाद अलग-अलग स्थानों से लूटे गए करीब एक दर्जन मोबाइल व वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद की है। पुलिस मोबाइल वालों का पता लगा रही है। आरोपियों पुलिस की पूछताछ चल रही है। शनिवार को आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा।

थाना प्रभारी गजेन्द्र सिंह जोधा ने बताया कि संजय भाटिया से लूटपाट व हत्याकांड के मामले में कई पुलिस टीमों ने जांच की तथा पंप से लेकर घर तक सीसीटीवी फुटेज खंगाले थे। इसके अलावा तकनीकी साक्ष्य भी जुटाए गए थे। 31 जुलाई को वारदात को अंजाम देने व षडय़ंत्र में शरीक आरोपी मोहित उर्फ गोरिया व मोनू को वारदात के मात्र 36 घण्टों बाद ही गिरफ्तार कर लिया था। इन दोनों आरोपियों से गहनता से पूछताछ के बाद अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए थे। टीमों की ओर से आरोपियों की लगातार तलाश चल रही थी। पुलिस ने सोमवार शाम को वारदात को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी टावर के पीछे वाली गली वार्ड नंबर तीन पुरानी आबादी निवासी हिम्मत सिंह पुत्र मांगीलाल तथा षड्यंत्र में शामिल सात जेड करणपुर चुंगी निवासी भविष्य पुत्र बंशीलाल को गिरफ्तार किया था। आरोपी भविष्य ने वारदात को अंजाम देने के लिए अपनी बाइक उपलब्ध कराई थी और वह पंप मालिक की रैकी करने में भी शामिल रहा है। दोनों आरोपियों को मंगलवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें चार दिन के रिमांड पर लिया था। वहीं आरोपी मोहित व मोनू को रिमांड अवधि समाप्त होने पर अदालत ने न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया था। रिमांड पर चल रहे आरोपी भविष्य से पूछताछ के बाद अलग-अलग स्थानों से लूटे गए करीब एक दर्जन से अधिक मोबाइल बरामद किए हैं। पुलिस इन मोबाइल मालिकों का पता लगा रही है। वहीं पंप मालिक की हत्या व लूट में प्रयुक्त बाइक को बरामद कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों से गहनता से पूछताछ कर रही है और अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। आरोपियों को शनिवार को अदालत में पेश किया जाएगा।

श्रीगंगानगर. कोतवाली पुलिस ने शहर के मुखर्जीनगर में पेट्रोल पम्प मालिक संजय भाटिया के साथ लूट एवं हत्याकाण्ड में शामिल एक मुख्य आरोपी व एक षड्यंत्रकारी को सोमवार शाम गिरफ्तार किया था, जिनको मंगलवार को अदालत में पेश कर चार दिन के रिमांड पर लिया था। इनमें से एक आरोपी से पूछताछ के बाद अलग-अलग स्थानों से लूटे गए करीब एक दर्जन मोबाइल व वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद की है। पुलिस मोबाइल वालों का पता लगा रही है। आरोपियों पुलिस की पूछताछ चल रही है। शनिवार को आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा।

थाना प्रभारी गजेन्द्र सिंह जोधा ने बताया कि संजय भाटिया से लूटपाट व हत्याकांड के मामले में कई पुलिस टीमों ने जांच की तथा पंप से लेकर घर तक सीसीटीवी फुटेज खंगाले थे। इसके अलावा तकनीकी साक्ष्य भी जुटाए गए थे। 31 जुलाई को वारदात को अंजाम देने व षडय़ंत्र में शरीक आरोपी मोहित उर्फ गोरिया व मोनू को वारदात के मात्र 36 घण्टों बाद ही गिरफ्तार कर लिया था। इन दोनों आरोपियों से गहनता से पूछताछ के बाद अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए थे। टीमों की ओर से आरोपियों की लगातार तलाश चल रही थी। पुलिस ने सोमवार शाम को वारदात को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी टावर के पीछे वाली गली वार्ड नंबर तीन पुरानी आबादी निवासी हिम्मत सिंह पुत्र मांगीलाल तथा षड्यंत्र में शामिल सात जेड करणपुर चुंगी निवासी भविष्य पुत्र बंशीलाल को गिरफ्तार किया था। आरोपी भविष्य ने वारदात को अंजाम देने के लिए अपनी बाइक उपलब्ध कराई थी और वह पंप मालिक की रैकी करने में भी शामिल रहा है। दोनों आरोपियों को मंगलवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें चार दिन के रिमांड पर लिया था। वहीं आरोपी मोहित व मोनू को रिमांड अवधि समाप्त होने पर अदालत ने न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया था। रिमांड पर चल रहे आरोपी भविष्य से पूछताछ के बाद अलग-अलग स्थानों से लूटे गए करीब एक दर्जन से अधिक मोबाइल बरामद किए हैं। पुलिस इन मोबाइल मालिकों का पता लगा रही है। वहीं पंप मालिक की हत्या व लूट में प्रयुक्त बाइक को बरामद कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों से गहनता से पूछताछ कर रही है और अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। आरोपियों को शनिवार को अदालत में पेश किया जाएगा।

श्रीगंगानगर. पूरे देश में अब मनरेगा श्रमिकों की हाजिरी की पारदर्शिता करने के लिए केन्द्र सरकार सख्त कदम उठाने जा रही है। इसके लिए प्रदेश स्तर पर भी कवायद शुरू हो चुकी है। उचित मूल्य दुकानों पर पोस मशीन के जरिए मिलने वाले राशन सामग्री की तर्ज पर अब मनरेगा के श्रमिकों की हाजिरी पोस मशीनों से लगाई जाएगी।

इस नई प्रक्रिया शुरू होने से मस्टरोल में श्रमिकों के नाम पर फर्जी नाम से भुगतान उठाने की शिकायतों पर विराम लग सकेगा। इसी महीने सरकार ने आदेश जारी कर मोबाइल एप पर मस्टरोल को प्रभावी बनाने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर इसकी कवायद शुरू की है।

राशन डिपो पर पोस मशीनों के संचालन से पहले खाद्य सामग्री के वितरण में गड़बड़ी की अधिकांश शिकायतें आती थी, इस कारण पात्र उपभोक्ताओं को सरकार की ओर से आवंटित हुआ गेहूं तक नहीं मिलता था।

लेकिन पोस मशीनों के इस्तेमाल होने के बाद एेसी शिकायतों पर एकाएक ब्रेक लगा है। सरकार की मंशा है कि पोस मशीने की तर्ज पर मनरेगा श्रमिकों की हाजिरी तय की जाएं तो मनरेगा का करोड़ों रुपए का बजट लीकेज के रूप में बच सकता है।

फर्जीवाड़े से नाम अंकित करने का ढर्रा भी सुधर सकता है। मरेगा मजदूरों को दिहाड़ी लगाने के एवज में कई सरपंच भी अपना हिस्सा मांगने लगे है। चार दिन पहले भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने सूरतगढ़ पंचायत समिति क्षेत्र की ग्राम पंचायत ग्राम पंचायत एक एलएम के सरपंच सतपाल मेघवाल और उसके भाई रामप्रताप को नरेगा श्रमिकों को मिलने वाली मजदूरी की राशि में से आधी रकम 15 हजार 120 रुपए लेते हुए गिरफ्तार किया था।

एसीबी अधिकारियों की माने तो मनरेगा कार्य के नाम पर पहले पंचायतराज विभाग के कार्मिक रिश्वत मांगते थे लेकिन यह काम कई सरपंचों ने शुरू कर दिया है।

श्रीगंगानगर व बीकानेर सेंट्रल जेल में दी जा रही ट्रेनिंग

श्रीगंगानगर. संभाग की सेंट्रल जेलों में सजा काट रहे बंदियों को अपराध की दुनियां छोडकऱ आत्मनिर्भर बनाने के लिए हलवाई (कुक) का प्रशिक्षण दिया जा रहा है और कुछ जेलों में यह प्रशिक्षण पूर्ण हो चुका है। जिससे बंदी बाहर जाने के बाद अपना स्वरोजगार कर सकेंगे।

आजिविका कौशल मिशन के तहत एक संस्था की ओर से संभाग की सेंट्रल जेलों में सजा याफ्ता बंदियों को यह प्रशिक्षण कराया गया है और कुछ को कराया जा रहा है। इसके तहत इन बंदियों को विभिन्न प्रकार के भोजन तैयार करने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह प्रशिक्षण चूरू की इंफोटेक सर्विसेज प्रा. लि. कंपनी की ओर से दिया जा रहा है। जिससे बंदियों को आत्मनिर्भर बनाकर स्वरोजगार के लिए तैयार किया जा सके और बंदी जेल से जाने के बाद अपराध छोडकऱ अपना रोजगार कर सके।

बंदियों को दिया जा रहा तरह-तरह के भोजन बनाने का प्रशिक्षण

- कंपनी की ओर से जेलों में प्रशिक्षकों की ओर से सजा पाने वाले बंदियों को यह प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके तहत दाल-रोटी, सब्जी, पूरी, मिठाई, फास्ट फूड तैयार करना सिखाया जा रहा है। इस प्रशिक्षण के बाद बंदी दक्ष हलवाई (कुक) बन सकेेंगे और यहां से बाहर जाने के बाद शादी, ब्याह व कार्यक्रमों में कुक का कार्य कर सकेंगे। इसके अलावा वे खुद का भी स्वरोजगार कर सकेंगे। किसी ढाबे, होटल में भी कार्य कर सकेंगे।

अन्य प्रशिक्षण भी होंगे जल्द

- जेल अधिकारियों व कंपनी के लोगों ने बताया कि जेल में अभी कुक का प्रशिक्षण दिया गया है और कुछ को दिया जा रहा है। इसके बाद यहां अन्य प्रशिक्षण भी चलाए जाएंगे। जिससे बंदियों को स्वरोजगार के लिए आत्मनिर्भर बनाया जा सके। जेलों में काफी संख्या में अच्छे पढ़े लिखे बंदी भी शामिल है। जिनको उनके अनुसार ही प्रशिक्षण कराए जाएंगे। जिससे बाहर जाने के बाद उनको रोजगार मिल सके।

इनका कहना है

- हाल ही में सेंट्रल जेलों में एक कंपनी की ओर से बंदियों को आत्मनिर्भर बनाने की योजना में कुक का प्रशिक्षण चल रहा है। इसके तहत बंदियों को विभिन्न प्रकार के भोजन तैयार करने व फास्टफूड बनाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिससे बंदी बाहर जाने के बाद खुद का रोजगार कर सकेंगे और अपराध से दूरी बनाए रखेंगे। उनको खान पान में गुणवत्ता के बारे में भी बताया जा रहा है।

-मोईउद्दीन पठान, जेल अधीक्षक जिला कारागार श्रीगंगानगर

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at abhijeet990099@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.