>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
You are receiving a digest because your subscriptions have exceeded your account's daily email quota. Your quota has automatically reset itself. |
Table of Contents
|
आजादी का अमृत महोत्सव-जेकेके में होगा ऑनलाइन और ऑफलाइन कार्यक्रमों का आयोजन Thursday 05 August 2021 01:51 PM UTC+00
हाउ टू बिल्ड ए क्रिएटिव स्टार्टअप पर ऑनलाइन टॉक क्राफ्ट क्रिएटिव एंटरपे्रन्योर्स के साथ ऑनलाइन पैनल चर्चा |
पीसीसी चीफ डोटासरा का फिर जुबानी हमला, 'चंदे में धंधा कर रहे हैं संघ-भाजपा' Thursday 05 August 2021 01:51 PM UTC+00 जयपुर। राम मंदिर चंदे को लेकर एक बार फिर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने एक बार फिर भाजपा और आरएसएस पर जुबानी हमला बोला है। पीसीसी चीफ डोटासरा ने कहा कि भाजपा और आरएसएस को विकास के मुद्दों से कोई मतलब नहीं है ये केवल धर्म के आधार पर लोगों को बांटकर राजनीति करने में विश्वास रखते हैं। पीसीसी चीफ ने गुरूवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में मीडिया से बात करते हुए कहा कि राम मंदिर सुप्रीम कोर्ट के फैसले से जो कि 130 करोड़ देशवासियों की सहमति से बन रहा है। इसमें भी भाजपा राजनीति कर रही है। राम मंदिर के निर्माण में भाजपा का एक पैसा भी नहीं लग रहा है यह तो चंदे में धंधा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी सूचनाएं आ रही है ये राजस्थान में लोगों को चंदे की रसीद तक नहीं दे रहे हैं। डोटासरा ने कहा कि राजस्थान की जनता इसकी सच्चाई जानना चाहती है कि राम मंदिर के नाम पर राजस्थान से कितना चंदा एकत्रित हुआ और कितने लोगों को चंदे की रसीदें दी गईं है। डोटासरा ने कहा कि जैसे पीएम केयर्स फंड में सीएसआर के नाम से बड़ी-बड़ी कंपनियों से लाखों करोड़ों रुपए ले लिए उसका कोई अता-पता नहीं है वह किस चीज में खर्च कर रहे हैं। इसी तरह राम मंदिर के नाम पर लिए के चंदे को भगवान राम के नाम से आरएसएस और बीजेपी के नेता अपना घर भर रहे हैं।
25 सांसदों का पीएम के सामने मुंह नहीं खुलता उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी सरकार अपने वादे निभाने में पूरी तरह नाकाम साबित हुई है, डोटासरा ने कहा कि प्रधानमंत्री ने कहा कि था कि वो अपने पांच साल के कार्यकाल का हिसाब देंगे लेकिन आज सात साल हो गए, प्रधानमंत्री ने सात साल तो दूर की बात एक साल का ही हिसाब नहीं दिया। उपचुनाव में करेंगे जीत दर्ज इन्हीं सब मुद्दों को लेकर चुनाव में जाएंगे। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में सरकार ने बेहतरीन काम किया है, चिरंजीवी योजना, किसान मित्र योजना जैसी लोककल्याणरी योजनाओं से जनता खुश है और उपचुनावों में जनता फिर से कांग्रेस को अपना आशीर्वाद देगी। |
गलियां साफ नहीं हो रहीं, सफाईकर्मी भी नहीं मिल रहे पूरे Thursday 05 August 2021 01:55 PM UTC+00 जयपुर. हैरिटेज नगर निगम में बिगड़ी सफाई व्यवस्था और सफाई कर्मचारियों के बंटवारे में हो रहे भेदभाव को लेकर भाजपा पार्षदों ने मुख्यालय में धरना दिया। |
भरतपुर, धौलपुर, करौली जिलों में एक दो स्थानों पर भारी बरसात संभव Thursday 05 August 2021 02:05 PM UTC+00
|
राजस्थान मौसमः रूपली नदी ने दिखाया प्रचंड रूप, अगले दो सप्ताह ऐसा रहेगा मानसून Thursday 05 August 2021 02:33 PM UTC+00 जयपुर। हाड़ौती में गुरुवार को भी झमाझम बारिश का दौर जारी रहा। कोटा जिले में नदी-नाले उफान पर हैं। कोटा में पूरे मानसून की औसत बारिश का कोटा पूरा हो चुका है। मध्यप्रदेश में हो रही भारी बारिश से गुरुवार को सांगोद क्षेत्र में बह रही परवन नदी उफान पर रही। बपावर स्थित परवन की पुलिया पर पानी आने से मार्ग बंद हो गया। जिससे मार्ग पर वाहनों का आवागमन ठप हो गया। झालावाड़ जिले में परवन व छापी नदियों का पानी घुसने से सारोला क्षेत्र में छापीहैड़ा व हथौली गांव टापू बन गए हैं। कई ग्रामीण फंसे हुए हैं। एसडीआरएफ की टीम उन्हें रेस्क्यू कर रही है। कालीसिंध बांध के चार गेट 13 मीटर खोले कर 48960 क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है। कालीसिंध नदी का पानी पुलिया पर आने से एक दर्जन गांवों का संपर्क कटा हुआ है। खानपुर की रूपली नदी में उफान के चलते चांदखेड़ी जैन मंदिर चारों ओर से पानी से घिर जाने से श्रद्धालु और यात्री मंदिर में फंस गए। मंदिर दोनों और से नदी के पानी से घिरा हुआ है। मौसम विभाग अगले दो सप्ताह यानी की 6 से 19 अगस्त तक के लिए पूर्वानुमान जारी किया है। जिसके अनुसार अगले दो सप्ताह मानसून कमजोर ही रहेगा। बारिश में कमी आएगी। 6 अगस्त से प्रदेश में बारिश कम होगी। 7-10 अगस्त के दौरान पूर्वी राजस्थान के कुछ स्थानों पर हल्के से माध्यम बारिश होगी। पश्चिमी राजस्थान में छुटपुट स्थानों पर हल्के से मध्यम बारिश होने की संभावना है। 11 अगस्त से आगामी एक सप्ताह के दौरान राज्य के अधिकांश भागों में बारिश की गतिविधियां कम होंगी। सप्ताह के दौरान पूर्वी राजस्थान में सामान्य के आस - पास एवं पश्चिमी राजस्थान में सामान्य से कम वर्षा होने की संभावना है। 20 अगस्त के आसपास राज्य में पुन: बारिश हो सकती है। आगामी 24 घंटों के दौरान कोटा, बूंदी, टोंक, सवाईमाधोपुर, झालावाड़, बारां जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। जयपुर के फागी कस्बे में कानोलाव बांध की पाल टूट गई जिससे कई कॉलोनियों में पानी भर गया और फागी से चकवाड़ा जाने वाला मार्ग भी टूट गया। बांध की पाल टूटने की सूचना मिलते ही सिविल डिफेंस की टीम वहां रवाना हुई। बांध की भराव क्षमता 5 फीट है लेकिन इसमें सात फीट पानी आ गया था। जयपुर में मौसम के मिजाज बदले बदले रहे। दिन भर उमस से लोगों को परेशान किए रखा। कई बार बादल आए लेकिन कई जगह बरसे तो कई जगह बिना बरसे चले गए, बीच-बीच में रह-रह कर धूप भी निकलती रही। खेत पर जाते समय बहा किसान, बालक डूबा यहां हुई भारी बारिश |
6 जिलों में जिला परिषद-पंचायतों के चुनाव की घोषणा, आचार संहिता लागू Thursday 05 August 2021 02:39 PM UTC+00 जयपुर। प्रदेश के शेष बचे 12 जिलों में 6 जिलों में जिला परिषद और पंचायतों के चुनाव की घोषणा राज्य निर्वाचन आयोग ने कर दी है। प्रदेश के भरतपुर, दौसा, जयपुर, जोधपुर, सवाईमाधोपुर और सिरोही जिले में पंचायत और जिला परिषदों के चुनाव 3 चरणों में होंगे। पहले चरण के लिए मतदान 26 अगस्त, दूसरे चरण के लिए 29 अगस्त और तीसरे चरण के लिए 1 सितंबर को मतदान होगा, जबकि 4 सितंबर को इन जिलों के मुख्यालय पर मतगणना होगी। तीनों चरणों के लिए मतदान सुबह 7.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक होगा। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से चुनाव तारीखों का ऐलान करने के साथ ही इन सभी 6 जिलों के जिला परिषद और पंचायत समिति निर्वाचन क्षेत्रों में संहिता लागू हो गई है जो चुनाव प्रक्रिया समाप्त होने तक जारी रहेगी। 6 जिलों के लिए घोषित किए गए चुनाव में 200 जिला परिषद सदस्य, 1564 पंचायत समिति सदस्य, 6 जिला प्रमुख, उप जिला प्रमुख, 78 प्रधान और उप प्रधानों के लिए चुनाव होना है। पंचायत और जिला परिषद सदस्यों के चुनाव ईवीएम से कराए जाएंगे। 6 जिलों में 77 लाख से ज्यादा मतदाता 11 अगस्त से नामांकन चुनाव चिन्हों का आवंटन 18 अगस्त दोपहर 3 बजे के बाद किया जाएगा। . पहले चरण के लिए मतदान दलों की रवानगी 25 अगस्त को होगी, जबकि दूसरे चरण के लिए मतदान दलों की रवानगी 28 अगस्त और तीसरे चरण के लिए मतदान दलों की रवानगी 31 अगस्त को होगी।
प्रत्याशियों के चुनाव खर्च की सीमा भी तय की गई है। जिला परिषद सदस्य के चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों के लिए डेढ़ लाख और पंचायत समिति सदस्य के लिए 75 हजार रुपए की खर्च सीमा निर्धारित की है।
|
दो सीटों पर उपचुनाव की रणनीति पर हुआ पीसीसी में मंथन, संभावित दावेदारों पर पर चर्चा Thursday 05 August 2021 02:53 PM UTC+00 जयपुर। वल्लभनगर और धरियावद विधानसभा सीटों पर अभी उपचुनाव की तारीखों का ऐलान नहीं हुआ है लेकिन सत्तारूढ कांग्रेस ने चुनाव जीतने के लिए रणनीति पर मंथन शुरू कर दिया है। कांग्रेस ने दोनों सीटों के लिए सात- सात सदस्यों की कोऑर्डिनेशन कमेटी बनाई है। गुरूवार दोपहर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा की अध्यक्षता में इन कमेटियों की पहली बैठक हुई। बैठक में उपचुनाव जीतने की रूपरेखा और रणनीति पर मंथन किया गया। दोनों समितियों के कुल 14 सदस्यों में से 8 सदस्य ही इस बैठक में शामिल हुए। मंत्री प्रमोद जैन भाया, उदयलाल आंजना, विधायक गणेश घोगरा, लाखन मीणा, रामलाल मीणा और पूर्व सांसद रघुवीर मीणा इस बैठक में शामिल नहीं हुए, जबकि परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास, मंत्री अशोक चांदना,अर्जुन बामणिया, विधायक महेंद्र सिंह मालवीय, दयाराम परमार, कांग्रेस नेता दिनेश खोडनिया और धर्मेंद्र राठौड़ बैठक में मौजूद रहे। संभावित नामों पर हुआ मंथन इसके अलावा पीसीसी चीफ डोटासरा ने धरियावाद और वल्लभ नगर के लिए गठित चुनाव समितियों को जल्द ही चुनाव वाले क्षेत्रों में जाकर स्थानीय कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ बैठकें करने के निर्देश दिए हैं। चर्चा ये भी है गुरूवार को आधे सदस्य नहीं आने के चलते कमेटियों की दूसरी बैठक जल्द बुलाने को भी कहा गया है। दोनों सीटों पर करेंगे जीत दर्ज वहीं खेल मंत्री अशोक चांदना ने कहा कि पहले ये धारणा बनी हुई थी कि कांग्रेस को कांग्रेस ही हरा सकती है, लेकिन ये धारणा गलत साबित हुई है, बीते तीन सीटों पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस ने एकजुटता के साथ उपचुनाव लड़ा और सहाड़ा और सुजानगढ़ में कांग्रेस ने जीत दर्ज की है और राजसमंद में भी हार का अंतर कम किया, इस बार दोनों सीटों पर भी पार्टी पूरी एकजुटता और ताकत से चुनाव लड़ेगी और जीत दर्ज करेगी। |
राजस्थान विवि : चार संघटक कॉलेजों में एडमिशन की प्रक्रिया 9 अगस्त से Thursday 05 August 2021 03:02 PM UTC+00
|
सतीश पूनिया की केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात, निकाले जा रहे सियासी मायने Thursday 05 August 2021 03:08 PM UTC+00 जयपुर। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने दिल्ली में राजस्थान के सांसदों की बैठक से पहले केन्द्रीय मंत्रियों से मुलाकात की। इन मुलाकात के कई सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। बैठक से पहले केंद्रीय मंत्रियों से मिलकर पूनिया कौनसा सियासी संदेश देना चाह रहे हैं। पूनिया के इस रुख से उनके विरोधी खेमे के नेता सक्रिय हो गए हैं। पूनिया ने दिल्ली प्रवास के पहले दिन केंद्रीय रेल एवं दूरसंचार मंत्री अश्विनी वैष्णव के साथ शिष्टाचार भेंट की। इसके अलावा केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट व केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल से भेंट कर पूनियां ने प्रदेश के विभिन्न जनहित के मुद्दों पर चर्चा की। गड़करी से मुलाकात |
राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा का हल्ला बोल, जयपुर में परिवाद Thursday 05 August 2021 03:15 PM UTC+00 जयपुर। दिल्ली के नांगल गांव में रेप की शिकार हुई 9 साल की बच्ची के परिवार की फोटो सोशल मीडिया पर लगाने के मामले में भाजपा ने गुरुवार को जयपुर में हल्ला बोला। भाजपा प्रदेश मंत्री जितेंद्र गोठवाल ने अशोक नगर थाना में राहुल गांधी के खिलाफ परिवाद दिया। इससे पहले गोठवाल समर्थकों के साथ अंबेडकर सर्किल से पैदल रवाना हुए। हाथों में तख्तियां लिए कार्यकर्ता राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अशोक नगर थाना पहुंचे। यहां थानाधिकारी सुरेंद्र कुमार ने परिवाद लेने से इंकार कर दिया, जिस पर गोठवाल और भाजपा कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए। काफी जद्दोजहद के बाद थानाधिकारी ने राहुल गांधी के खिलाफ परिवाद लिया। इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नाहर सिंह माहेश्वरी, जयपुर शहर महिला मोर्चा अध्यक्ष अनुराधा माहेश्वरी, युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष नरेंद्र पिलानिया, एससी मोर्चा प्रदेश के प्रभारी मुकेश किराड़, कविराज सेठी, जयपुर देहात दक्षिण जिला उपाध्यक्ष बृजेश लाटा समेत कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।भाजपा का दावा है कि राहुल गांधी ने बलात्कार पीड़िता की परिवार के साथ मुलाकात की और इसके बाद मुलाकात की फोटो अपने टि्वटर अकाउंट पर शेयर की।
|
कर्मचारियों की मांगों के लिए उच्च स्तरीय कमेटी गठन के फैसले का विरोध Thursday 05 August 2021 03:16 PM UTC+00
|
दुपहिया वाहन के साथ देना होगा नि:शुल्क हेलमेट, परिवहन विभाग ने जारी किए आदेश Thursday 05 August 2021 03:23 PM UTC+00 जयपुर। प्रदेश में दुपहिया वाहन खरीदने वालों को भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा स्थापित मानकों का हेलमेट भी निःशुल्क मिलेगा। इस संबंध में परिवहन विभाग ने गुरूवार को एक आदेश जारी किए। इसके तहत सभी प्रादेशिक और जिला परिवहन अधिकारियों को आदेशों की पालना वाहन निर्माताओं, डीलर्स से सुनिश्चित कराने के लिए निर्देशित किया गया है। परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने बताया कि प्रदेश में दुपहिया वाहनों चालकों की सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए राज्य सरकार निरंतर प्रयासरत है। विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता सड़क सुरक्षा है। इसलिए वाहन क्रेताओं को हेलमेट उपलब्ध कराने के लिए आदेश जारी हुए हैं। उन्होंने बताया कि हेलमेट निःशुल्क उपलब्ध कराने के संबंध में 5 फरवरी 2020 को हुई बैठक में फैडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन के सदस्यों ने सहमति प्रदान की थी। खाचरियावास ने बताया कि वाहन विक्रेता वाहन के प्रथम विक्रय के समय मोटर यान अधिनियम, 1988 की धारा नियम 129 के तहत हेलमेट उपलब्ध कराने हैं। वाहन निर्माताओं, डीलर्स द्वारा प्रावधानों की पालना नहीं करना सड़क सुरक्षा की दृष्टि से अत्यंत गंभीर दोष की श्रेणी में आता हैं। विक्रय के समय हेलमेट उपलब्ध नहीं कराने पर विक्रेताओं के विरूद्ध नियमानुकूल कार्यवाही की जाएगी। |
राजस्थान के 6 जिलों में जिला परिषद और पंचायत समितियों में चुनाव की घोषणा Thursday 05 August 2021 03:29 PM UTC+00
इन जिलों में होंगे चुनाव ये रहेगा चुनाव कार्यक्रम (1.) जिला परिषद व पंचायत समिति चुनाव (2.) जिला प्रमुख-उप्रमुख और प्रधान-उपप्रधान चुनाव खर्च सीमा की तय इन जिलों की पंचायत समितियों में भी होंगे चुनाव 2. दूसरा चरण 3. तीसरा चरण |
आर्थिक सुधार सलाहकार परिषद की बैठक में बोले सीएम, अगला बजट कृषि को होगा समर्पित Thursday 05 August 2021 03:44 PM UTC+00 जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरूवार को अपने निवास पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मुख्यमंत्री आर्थिक सुधार सलाहकार परिषद की दूसरी बैठक ली। बैठक में यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल, जलदाय मंत्री बीडी कल्ला और शिक्षा राज्यमंत्री गोविंद सिंह डोटासरा भी शामिल हुए। बैठक में मुख्यमंत्री सीएम गहलोत के सलाहकार गोविंद शर्मा, आईआईएम अहमदाबाद के निदेशक प्रो. इरोल डिसूजा, जेएनयू की प्रोफेसर कविता सिंह, राज्यसभा सदस्य राजीव गौड़ा औक दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के प्रबंध निदेशक मंगू सिंह ने अहम सुझाव दिए। अगला बजट कृषि को समर्पित होगा केंद्र से नहीं मिल पा रहा भुगतान इसी प्रकार जीएसटी मुआवजे का भी केंद्र की ओर से पूरा भुगतान राज्यों को नहीं किया जा रहा है। जल सहित विभिन्न परियोजनाओं में पहले केंद्र और राज्य का अनुपात 90ः10 होता था, जो अब 50ः50 पर आ गया है। पेट्रोल और डीजल पर करों के डिविजिबल पूल में से राज्यों को मिलने वाले हिस्से को भी लगातार कम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इन मुद्दों का तत्काल समाधान जरुरी है नहीं तो राज्यों के विकास पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। कोविड में किया बेहतर प्रबंधन ग्रामीण स्तर तक चिकित्सा सुविधाओं को मजबूत किया गया है। हर परिवार को स्वास्थ्य सुरक्षा उपलब्ध कराने और इलाज के खर्च से मुक्त करने के लिए मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि पिछले ढाई साल में सरकारी क्षेत्र में 90 हजार से अधिक भर्तियां की गई हैं और 81 हजार भर्तियां प्रक्रियाधीन हैं। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की दिशा में अंग्रेजी माध्यम के 1200 विद्यालय शुरू किए हैं। राजस्थान को मिले विशेष राज्य का दर्जा उन्होंने कहा कि तमाम चुनौतियों के बावजूद हमारा प्रयास है कि प्रदेश के सतत विकास के लिए आर्थिक सुधारों के साथ ही गवर्नेंस के मॉडल में भी बदलाव लाएं। इससे पहले परिषद के उपाध्यक्ष अरविंद मायाराम ने स्वागत परिषद की ओर से राजस्थान के समग्र विकास के लिए तय किए गए बिंदुओं पर प्रकाश डाला। |
कानोलाव बांध टूटा, फागी की कई कॉलोनियां जलमग्न, तीन हजार लोग प्रभावित Thursday 05 August 2021 03:48 PM UTC+00 जयपुर/फागी। तीन दिन से लगातार हो रही बारिश फागी में कहर बरपा रही है। तहसील कार्यालय के पीछे गुरुवार तड़के कानोलाव बांध टूटने से देवनगर कॉलोनी में बढ़े जलस्तर के बाद लोग पाल को दुरुस्त कराने के लिए दौड़े, तब तक कई कॉलोनियों में पांच फीट तक पानी भर गया। सूचना पर पहुंची सिविल डिफेंस की टीम ने पानी से घिरे मकानों से 29 लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। जल भराव क्षेत्र में करीब तीन हजार से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। बांध की पाल में करीब 20 फीट टूटने के बाद प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। करीब सात सौ बीघा क्षेत्रफल में फैले बांध का पानी जयपुर रोड भी पहुंच गया। ग्रामीणों की मानें तो करीब चार बजे बांध की पाल टूटने से पानी का सैलाब बस्तियों की ओर आ गया। जिससे कृषि मंडी के पास गुर्जरों की ढाणी, मुसलमानों का मोहल्ला व देवनगर कॉलोनी जलमग्न हो गई। वहीं सुल्तानिया रोड व दूदू रोड पर करीब चार फीट पानी भरने से आवागमन बाधित हो गया। पानी में करीब सात लाख का चारा बह गया। देवनगर कॉलोनी में पानी धर्मचंद सैन, रामचंद्र गुर्जर, गौरू ब्रह्मभटï्ट सहित दर्जन से अधिक लोगों के कच्चे मकान धराशायी हो गए। सिविल डिफंस टीम ने संभाली कमान करीब 10 घंटे बाद टूटी पाल का देसी जुगाड़ |
अतिवृृष्टि का असर : राज्य में 3 लाख 69 हजार हेक्टेयर में फसल प्रभावित Thursday 05 August 2021 03:58 PM UTC+00 जयपुर, 5 अगस्त |
आखिर महीनों बाद हरकत में आया प्रशासन, लीकेज ठीक कर मलबा डाला Thursday 05 August 2021 04:11 PM UTC+00 जयपुर। प्रताप नगर टोंक रोड़ स्थित पिंजरपोल गोशाला गेट के बाहर लगे ट्रांसफार्मर के नीचे पानी भर गया था। ट्रांसफार्मर के पास जलभराव होने से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता था। जानकारी के अनुसार गोशाला गेट के बाहर से जलदाय विभाग की पाइप लाइन कई महीनों से लीकेज होने के कारण ट्रांसफार्मर के पास जलभराव हो गया। जिससे आसपास के लोगों के भय का वातावरण बना हुआ था। स्थानीय लोगों की ओर से पिछले कई महीनों से जनप्रतिनिधियों व प्रशासन को अवगत कराने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही थी। पत्रिका डॉट कॉम पर 4 अगस्त 2021 को 'पाइप लाइन लीकेज का पानी ट्रांसफार्मर के नीचे भरा' शीर्षक से समाचार प्रकाशित होने के बाद जलदाय विभाग के अधिकारियों के साथ नगर निगम हरकत में आया और पानी लीकेज को ठीक कर पानी की बर्बादी को रोका गया। पाइप लाइन लीकेज होने से ट्रांसफार्मर के नीचे गड्ढे में ट्रैक्टर से मलबा डालकर कर जगह को समतल कर ठीक किया गया है। गोशाला समिति के साथ स्थानीय व्यापारियों ने पत्रिका डॉट कॉम का आभार जताया। यह भी पढें https://www.patrika.com/jaipur-news/pipeline-leakage-water-filled-under-transformer-6989163/ |
नवगठित पंचायत भवन हो पर्यावरण के अनुकूल, प्रमुख शासन सचिव ने दिए निर्देश Thursday 05 August 2021 04:14 PM UTC+00
प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत वित्तीय वर्ष 2021-22 के लक्ष्यों की स्वीकृति प्रारम्भ करने के लिए सभी जिलों को आवास प्लस के माध्यम से चयनित परिवारों की वरियता इसी माह निर्धारित कर 30 सितम्बर तक समस्त स्वीकृतियां जारी करना सुनिश्चित करने के साथ ही योजना के लाभार्थियों को अन्य योजनाओं सौभाग्य, उज्जवला, जलजीवन मिशन, महात्मा गांधी नरेगा एवं श्रमिक कार्ड आदि का लाभ भी दिलवाए जाने के निर्देश दिए। |
स्वच्छ भारत का सपना सफाईकर्मियों की समस्या के समाधान से होगा पूरा Thursday 05 August 2021 04:17 PM UTC+00 जयपुर. कोरोना की विषम परिस्थितियों में सफाईकर्मियों ने बेहतर तरीके से काम किया। शहर को साफ रखकर कोरोना के संक्रमण को फैलने से रोका। इनके प्रयासों की जितनी सराहना की जाए कम है। यह कहना है है राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग की सदस्य अंजना पंवार का। वे गुरुवार को ग्रेटर नगर निगम मुख्यालय पहुंचीं। ईसी हॉल में हुए कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत का सपना सही मायने में तब ही पूरा होगा जब अधिकारी सफाई कर्मचारियों की समस्या का समाधान मन से करते हुए उन्हें तत्काल राहत प्रदान करेंगे। ये निर्देश दिए |
एमआइ रोड: स्ट्रीट लाइट नहीं जली तो शुरू हो गया सीमा विवाद Thursday 05 August 2021 04:43 PM UTC+00 जयपुर. शहर के प्रमुख बाजारों में से एक एमआइ रोड पर पिछले सात दिन से स्ट्रीट लाइट बंद हैं। स्थानीय व्यापारी लगातार शिकायत कर रहे हैं, लेकिन सुनवाई करने की बजाय सीमा विवाद खड़ा हो गया है। हैरिटेज नगर निगम के विद्युत शाखा के अधिकारियों का कहना है कि ग्रेटर निगम की टीम सही करेगी। एमआइ रोड व्यापार मंडल के महासचिव सुरेश सैनी ने बताया कि गुरुवार को ग्रेटर महापौर शील धाभाई से बात की तो उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र हैरिटेज निगम में आता है। सैनी ने बताया कि यह वार्ड 150 का हिस्सा है, इसके बाद भी ग्रेटर नगर निगम लाइट सही नहीं कर रहा है। उन्होंने कहा कि वैशाली नगर में चोरी होने के बाद व्यापारियों में डर है। |
स्मार्ट सिटी : बदलती 'योजना', सपना अधूरा Thursday 05 August 2021 04:46 PM UTC+00 स्मार्ट सिटी : बदलती 'योजना', सपना अधूरा — समस्या बरकरार, नए कामों पर फोकस जयपुर। राजधानी का स्मार्ट सिटी (Smart City) बनने का सपना 'राजनीति' के चलते पूरा होता नजर नहीं आ रहा है। राज्य में कांग्रेस की सरकार बनते ही स्मार्ट सिटी के कामों की योजना बदलती गई। जयपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड (Jaipur Smart City Limited) ने चारदीवारी के 9 बाजारों को स्मार्ट बाजार बनाने की योजना बनाई। दो बाजारों में स्मार्ट रोड का काम भी शुरू हुआ, लेकिन प्रदेश में सरकार बदलते ही स्मार्ट बाजार का सपना दो बाजार तक ही अटक कर रह गया। अब दो बाजार भी पूरी तरह से स्मार्ट नहीं हो पा रहे है। वहीं अब स्मार्ट सिटी में स्वतंत्र निेदेशकों की नियुक्ति को केन्द्र के स्थगित कर दिया है। गुलाबी शहर को स्मार्ट सिटी के शामिल होने के बाद खासकर परकोटे के लोगों को सुविधाओं का विस्तार होने की उम्मीद जगी। स्मार्ट सिटी के तहत किशनपोल बाजार को सबसे पहले स्मार्ट बाजार बनाने का काम शुरू हुआ, लेकिन बाजार में व्यापारियों के साथ यहां आने वालों को आज भी स्मार्ट सुविधाएं नहीं मिल पा रही है। वहीं दूसरा स्मार्ट बनाने के लिए चांदपोल बाजार में काम शुरू हुआ। दोनों बाजारों में स्मार्ट बाजार के नाम पर सिर्फ सीसी रोड बना दी गई, नए लाइट पोल लगा दिए गए। इनमें आधा—अधूरा काम हुआ। बाजार में आज भी समस्या बरकरार है। हकीकत में बाजार में आज भी कचरा डिपो बने हुए है। दोपहर तक इन डिपो पर कचरा पड़ा रहता हैं।
काम अधूरे ये बने परेशानी, व्यापारी चाहते है हल हाल ए चांदपोल काम अधूरे ये बने परेशानी, व्यापारी चाहते है हल इनका भी पूरा लाभ नहीं |
स्मार्ट सिटी : बदलती 'योजना', सपना अधूरा Thursday 05 August 2021 04:47 PM UTC+00 स्मार्ट सिटी : बदलती 'योजना', सपना अधूरा — समस्या बरकरार, नए कामों पर फोकस जयपुर। राजधानी का स्मार्ट सिटी (Smart City) बनने का सपना 'राजनीति' के चलते पूरा होता नजर नहीं आ रहा है। राज्य में कांग्रेस की सरकार बनते ही स्मार्ट सिटी के कामों की योजना बदलती गई। जयपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड (Jaipur Smart City Limited) ने चारदीवारी के 9 बाजारों को स्मार्ट बाजार बनाने की योजना बनाई। दो बाजारों में स्मार्ट रोड का काम भी शुरू हुआ, लेकिन प्रदेश में सरकार बदलते ही स्मार्ट बाजार का सपना दो बाजार तक ही अटक कर रह गया। अब दो बाजार भी पूरी तरह से स्मार्ट नहीं हो पा रहे है। वहीं अब स्मार्ट सिटी में स्वतंत्र निेदेशकों की नियुक्ति को केन्द्र के स्थगित कर दिया है। गुलाबी शहर को स्मार्ट सिटी के शामिल होने के बाद खासकर परकोटे के लोगों को सुविधाओं का विस्तार होने की उम्मीद जगी। स्मार्ट सिटी के तहत किशनपोल बाजार को सबसे पहले स्मार्ट बाजार बनाने का काम शुरू हुआ, लेकिन बाजार में व्यापारियों के साथ यहां आने वालों को आज भी स्मार्ट सुविधाएं नहीं मिल पा रही है। वहीं दूसरा स्मार्ट बनाने के लिए चांदपोल बाजार में काम शुरू हुआ। दोनों बाजारों में स्मार्ट बाजार के नाम पर सिर्फ सीसी रोड बना दी गई, नए लाइट पोल लगा दिए गए। इनमें आधा—अधूरा काम हुआ। बाजार में आज भी समस्या बरकरार है। हकीकत में बाजार में आज भी कचरा डिपो बने हुए है। दोपहर तक इन डिपो पर कचरा पड़ा रहता हैं।
काम अधूरे ये बने परेशानी, व्यापारी चाहते है हल हाल ए चांदपोल काम अधूरे ये बने परेशानी, व्यापारी चाहते है हल इनका भी पूरा लाभ नहीं |
नगर निगम पहुंचे मुख्य सचेतक, बनी सहमति Thursday 05 August 2021 05:05 PM UTC+00 नगर निगम पहुंचे मुख्य सचेतक, बनी सहमति जयपुर। सफाई कर्मचारियों (sweepers) ने अपनी 8 सूत्रीय मांग पत्र को लेकर गुरुवार केा हेरिटेज नगर निगम मुख्यालय (Heritage Municipal Corporation) में सभा की। इस बीच मुख्य सचेतक महेश जोशी भी सभा स्थल पहुंचे। इसके बाद नगर निगम प्रशासन और सफाई कर्मचारियों के बीच 7 सूत्रीय मांग पत्र पर सहमति हुई। इस दौरान सफाई कर्मचारियों को सफाई के अतिरिक्त अन्य कार्यों में नहीं लगाने और सर्वश्रेष्ठ सफाई कर्मचारी को सम्मानित और पुरस्कृत (rewarded) करने पर सहमति बनी। संयुक्त वाल्मीकि एवं सफाइ श्रमिक संघ के नेतृत्व में सफाई कर्मचारियों ने अपनी 7 सूत्रीय मांगों को लेकर हेरिटेज निगम मुख्यालय में सभा की। इस दौरान कर्मचारियों ने अपनी मांगे नहीं मानने पर आंदोलन की चेतावनी दी। संघ के संरक्षक व मुख्य सचेतक महेश जोशी ने निगम मुख्यालय पहुंच कर महापौर मुनेश गुर्जर से वार्ता की। इसके बाद सफाई कर्मचारियों की सभा के बीच गए और नगर निगम प्रशासन व सफाई कर्मचारियों में सहमति करवाई। इस बीच सफाई कर्मचारियों को अन्य कामों से हटाकर सफाई कार्य में लगाने, स्थाईकरण हुए सफाई कर्मचारियों का बढ़ा हुआ वेतन मान देने, जीपीएस से संबंधित भुगतान करने और समर्पित अवकाश का भुगतान करने जैसी मांगों पर सहमति बनी। संघ के अध्यक्ष नंदकिशोर डंडोरिया ने बताया कि नगर निगम प्रशासन ने सफाई कर्मचारियों की मांगे मान ली है। महापौर मुनेश गुर्जर ने बताया कि सफाई कर्मचारियों की जायज मांगों पर सहमति बन गई है। कुछ मांगों का निस्तारण अभी कर दिया है, बाकि की जैसे—जैसे बजट आएगा, निस्तारण कर दिया जाएगा। |
पंचायत जिला परिषद चुनाव की घोषणा से मंत्रिमंडल फेरबदल पर संशय के बादल Thursday 05 August 2021 05:10 PM UTC+00 जयपुर। मंत्रिमंडल विस्तार और फेरबदल की सुगबुगाहट के बीच प्रदेश के 6 जिलों में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव की घोषणा से अब मंत्रिमंडल फेरबदल विस्तार पर संशय के बादल मंडराने लगे हैं। अब मंत्रिमंडल विस्तार होगा या नहीं, इसे लेकर कांग्रेस के सियासी गलियारों में चर्चा चल पड़ी है। दरअसल चर्चा इस बात की है कि आचार संहिता लागू होने के बाद क्या मंत्रिमंडल होगा या फिर इसे चुनाव तक टाला जाएगा। हालांकि जानकारों की माने तो राजस्थान अमुमन चुनाव के बीच अधिकांश समय सरकारों ने मंत्रिमंडल विस्तार को टालना ही उचित समझा है। संवैधानिक बाध्यता नहीं मंत्रिमंडल विस्तार पर विपक्ष उठा सकता है सवाल सरकार के सामने ये भी परेशानी अब कांग्रेस आलाकमान को करना है फैसला चुनाव घोषित होने से इन मंत्रियों को राहत |
11 साल से अटके 272 शिक्षकों के प्रमोशन का रास्ता साफ Thursday 05 August 2021 05:26 PM UTC+00
|
पायलट ने शुरू किया अभियान, 15 अगस्त को घर-घर लहराएंगे तिरंगा Thursday 05 August 2021 05:28 PM UTC+00 15 अगस्त को घर-घर लहराएंगे तिरंगा, पायलट ने शुरू किया अभियान
|
ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में बदलाव करते हुए बनाई मंजिल पठान ने पहचान Thursday 05 August 2021 05:44 PM UTC+00 | Tags: patrika-plus जयपुर. अपनी बाइक को कस्टमाइज कर बेचने के साथ ऑटोमोबाइल सेक्टर में शुरू किया बिजनेस कैसे 1.27 करोड़ की बेंटले कॉन्टिनेंटल बेचने तक पहुंच गया। इस कहानी के गवाह बने हैं मंजिल पठान। 30 साल की उम्र में मंजिल बिजनेस की दुनिया में बुद्धिमानी औ कुशलता से अपनी व्यापार क संचालन कर रहे हैं। बचपन से ही मंजिल को कारों में दिलचस्पी थी। उन्होंने बताया कि मुझे बचपन से ही बाइक और उससे ज्यादा कारों का बहुत शौक था। कार को मूल रूप से अलग लुक्स देकर उन्हें बेचने के विचार में कुछ और नए आइडिया लागू किये और अपने बिजनेस को हिट किया। 2013 में, उन्होंने हैदराबाद में अपनी दूसरी शाखा खोली, वाहनों के लिए वर्कशॉप का आयोजन किया और उन्हें प्रॉफिट के साथ बेच दिया। मंजिल पठान कस्टम कार व्हील स्टूडियो के चहेते बन गए। मंजिल कहते हैं कि सीसीडब्ल्यूएस की सबसे बड़ी यूएसपी कार वर्कशॉप का कस्टमाइजेशन है जो पुरानी कारों को लुभावनी लुक देता है। प्रत्येक बिक्री से पहले कारों को गुणवत्ता जांच के 150 चरणों से गुजरना पड़ता है। वर्ष 2007 में, उन्होंने टाटा स्काई के साथ मार्केटिंग प्रोफेशनल के रूप में काम करना शुरू किया। उन्होंने साबित किया कि झिझक शून्य सफलता लाती है और कोई भी काम छोटा नहीं होता। प्रत्येक मंच आपके व्यक्तित्व को सुधारता है और आपको एक नए क्षेत्र में बढ़ाने के लिए नए विचार उत्पन्न करता है। उन्होंने कम उम्र में ही काम करना शुरू कर दिया था और व्यापार जगत के बारे में कई खास बातें सीखी थीं। उत्कृष्ट अनुभव और क्षेत्र में अपने जुनून के साथ, उन्होंने अपना खुद का उद्यम बनाने का एहसास किया। Tags:
|
ओलंपिक से जुड़े डाक टिकट का भी संग्रह, 1983 में मिला था कांस्य Thursday 05 August 2021 05:59 PM UTC+00 | Tags: patrika-plus अनुराग त्रिवेदी जयपुर. इंडिया के खिलाड़ी टोक्यो ओलंपिक में पदक जीतकर देश का मान बढ़ा रहे हैं। ऐसा ही मान शहर के डाक टिकट संग्रहणकर्ता जतनमल ढोर ने भी बढ़ाया था। 1983 में बैंकॉक में आयोजित डाक टिकट आलंपिक में कास्य जीता था। जतनमल ने बताया कि अजमेर के टिक इतिहास को लेकर कांस्य जीता था और न्यूजीलैंड में लार्ज सिल्वर मैडल प्राप्त हुआ। उन्होंने बताया कि अब तक लाखों डाक टिक का संग्रह किया जा चुका है। अजमेर का डाक इतिहास सन १८२० से १९४७ तक नामक पुस्तक को भी लिख चुका हूं और इसे इंटरनेशनल लेवल पर कई पदक मिल चुके हैं। उन्होंने बताया कि ओलंपिक को ध्यान में रखते हुए भी कई तरह के डाक टिक संग्रह किए हुए हैं। आजादी से पहले के डाक टिकट उन्होंने बताया कि भारत की आजादी से पहले के और आजादी के बाद के कई विषयों के डाक टिकट मेरे पास उपलब्ध है। डाक टिकटों में सन १८५२ में सिंध प्रांत से जारी पहला डाक टिक और सन १८५४ में भारत से जारी पहले चार डाक टिक जिनमें आधा आना, एक आना, दो आना और चार आने का टिकट भी मौजूद है। इनमें अमरीका, ऑस्ट्रेलिया, इंगलैंड, फ्रांस, जर्मनी, इटली, हॉन्गकॉन्ग, स्पिटरलैंड, थाईलैंड के डाक टिकट भी संग्रह में शामिल है। सिक्कों का संग्रह ढोर को सिक्कों को संग्रह करने का भी शौक है। इनके पास सिक्कों में विशेष रूप से मुगलकाल से शाहजहां, औरंगजेब, अकबर, जहांगीर, शाहआलम और ब्रिटिशकाल में महारानी विक्टोरिया, एडवर्ड सप्तम, जार्ज पंचम, जार्ज षष्टम और स्वाधीन भारत से लेकर वर्तमान तक के हजारों सिक्के मौजूद हैं। Tags:
|
इंजेक्टेबल कारोबार पर फोकस: एमक्योर फार्मा Thursday 05 August 2021 06:58 PM UTC+00 अहमदाबाद. देश की अग्रणी फार्मास्युटिकल कंपनी में से एक एमक्योर फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड अपने इंजेक्टेबल मैन्यूफेक्चरिंग बिजनेस पर पूरा फोकस कर रही है। कंपनी ने इनोवेशन पर अपना ध्यान केंद्रित करते हुए फरवरी 2018 में साणंद के पास अपनी उन्नत इंजेक्टेबल मैन्यूफेक्चरिंग फेसिलिटी शुरू थी, जिससे ब्रांड के लिए कई गुना क्षमता वृद्धि हो सके। इस सुविधा में तीन प्रोडक्शन लाइनें हैं। एमक्योर फार्मा के एमडी सतीश मेहता ने कहा, 'साणंद प्लांट हमारी विश्व स्तरीय सुविधाओं में से एक है, जिसका उद्देश्य इंजेक्टेबल कैटेगरी में प्रभावी लागत प्रबंधन सुनिश्चित करना है। भारत के लिए आवश्यकताओं को पूरा करने के अलावा, इस सुविधा में निर्मित उत्पादों को संयुक्त राज्य अमेरिका, यूरोप, यूके और कनाडा सहित दुनिया भर के विभिन्न देशों में भी आपूर्ति की जाती है। यह विनिर्माण और इंजीनियरिंग जैसे कार्यों में 300 से अधिक कुशल कर्मचारियों को रोजगार देता है, और 100 से अधिक सदस्यों के साथ इसकी एक मजबूत गुणवत्ता नियंत्रण टीम भी है जो लगातार सभी जांचों का पर्यवेक्षण और पूरा करती है। तीन प्रोडक्शन लाइनें |
टाटा स्टारबक्स ने खोले दो नए स्टोर Thursday 05 August 2021 07:07 PM UTC+00 जयपुर. टाटा स्टारबक्स प्राइवेट लिमिटेड ने जयपुर में अपने दो नए स्टोर की शुरुआत के साथ राजस्थान में अपने आगमन की घोषणा की। कंपनी के 19 शहरों में224 स्टोर्स हो गए हैं। यह दो नए स्टोर जयपुर में सी-स्कीम और मालवीय नगर में आेपन किए हैं। टाटा स्टारबक्स प्राइवेट लिमिटेड के सीईओ सुशांत दाश ने कहा कि राजस्थान में हमारी शुरुआत टाटा स्टारबक्स के लिए बेहद गर्व का क्षण है। दोनों स्टोर्स में कंपनी ने शाही इतिहास और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को दर्शाने की कोशिश की है। स्टोर की आंतरिक सजावट में स्थानीय और विशेष रुप से तैयार किए गए कला के नमूनों को एकीकृत किया गया है। ब्रांड के सिग्नेचर मर्चेंडाइज के लिए एक बड़े क्षेत्र के साथ क्राफ्ट बार को अहम स्थान दिया गया है। वहीं आंतरिक सीटिंग रूम में 12 पॉटरी प्लेट्स शामिल किया गया। अंदर के बैंक्वेट एरिया में एक राजस्थानी टेक्स्टाइल इस्टॉलेशन मौजूद है जिसे जयपुर स्थित कारीगरों ने अपने हाथों से बनाया गया है। नए स्टारबक्स स्टोर्स ग्राहकों को स्टारबक्स बीवरेज की एक विस्तृत रेंज पेश करते हैं, जिसमें ऑलटाइम फेवरेट, जैसे कि कैफे मोचा, जावा चिप फ्रापुचिनो, सिग्नेचर हॉट चॉकलेट और कैरामेल मैकिएटो शामिल हैं। |
Petrol and diesel prices: पेट्रोल-डीजल के दाम 19वें स्थिर Friday 06 August 2021 03:14 AM UTC+00 जयपुर। वैश्विक बाजारों में कच्चे तेल की कीमतों में नरमी के बावजूद शुक्रवार को देश में पेट्रोल के दाम लगातार 20वें दिन नहीं बदले। डीजल के मूल्य में भी लगातार 21वें दिन कोई बदलाव नहीं किया गया। इससे पहले शनिवार (17 जुलाई) को कंपनियों ने पेट्रोल के दाम 31 पैसे बढ़ाए थे और डीजल के दामों में स्थिरता रखी थी। जयपुर में अभी पेट्रोल 108.71 रुपए प्रति लीटर और डीजल 99.02 रुपए प्रति लीटर है। 30 जुलाई को समाप्त सप्ताह में अमेरिका के तेल भंडार में वृद्धि होने से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेल की कीमतों में गिरावट दर्ज की जा रही है। पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की रोजाना समीक्षा होती है और उसके आधार पर हर दिन सुबह छह बजे से नई कीमतें लागू की जाती हैं। इस साल कंपनियों ने 67वीं बार बढ़े पेट्रोल के दाम बढ़ाए है। इस बढ़ोतरी के बाद जुलाई माह के 17 दिनों में ही जयपुर में पेट्रोल 3.17 रुपए महंगा हो चुका है, जबकि डीजल के दाम 73 पैसे बढ़ चुके हैं। इस तरह साल 2021 में डीजल के दाम 63 बार बढ़े हैं, तो 5 बार कम भी हुए हैं और पेट्रोल के दाम 67 बार बढ़ चुके हैं और 5 बार कम हो चुके हैं। तेल कंपनियों ने 67 बार में पेट्रोल के दाम 20.14 रुपए प्रति लीटर बढ़ा दिए हैं और 63 बार में 18.71 रुपए की बढ़ोतरी डीजल के भावों में की है। साथ ही 5 बार में पेट्रोल के दाम 95 पैसे घटाए भी हैं और पांच बार में डीजल के दाम भी 92 पैसे घटाए हैं। |
कांग्रेस विधायकों को ये सताने लगी चिंता, खराब प्रदर्शन ना तोड़ दें ये सपना Friday 06 August 2021 04:06 AM UTC+00 जयपुर। राज्य में छह जिलों में पंचायत समिति और जिला परिषद सदस्यों के लिए चुनाव की घोषणा हो चुकी है और अब इन जिलों के कांग्रेस या निर्दलीय विधायक टिकट बांटने और उम्मीदवारों की जीत के लिए रणनीति बनाने में व्यस्त हो जाएंगे। विधायकों को यह चिंता भी सताने लगी हैं कि कहीं इन चुनावों में वे अपने इलाकों में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए तो उनकी ये खराब परफार्मेंस कहीं आगामी संभावित मंत्री बनने में आड़े न आ जाए। नहीं लेंगे कोई रिस्क— चुनाव की घोषणा होने के बाद अब कांग्रेस पार्टी की ओर से उम्मीदवारों के चयन को लेकर प्रकिया शुरू कर दी जाएगी। इसमें पार्टी की ओर से प्रभारियों की नियुक्ति की जाएगी और वे जिलों में जाकर राय शुमारी कर विधायकों से राय लेंगे। माना जा रहा है कि पार्टी की ओर से टिकट वितरण में विधायकों की राय को प्रमुखता मिलेगी। ऐसे में विधायक भी कोशिश करेंगे कि मजबूत उम्मीदवार ही मैदान में जाए ताकि पार्टी चुनाव जीत सके। इन उम्मीदवारों की हार विधायकों के भविष्य का भी फैसला करेगी। इन छह जिलों में होंगे चुनाव चुनावी रैली और सभाओं पर प्रतिबंध— 11 अगस्त से नामांकन प्रांरभ — कोविड दिशा-निर्देशों की होगी कड़ाई से पालना अभ्यर्थियों के लिए चुनाव खर्च सीमा— फैक्ट फाइल— |
मुख्यमंत्री गहलोत नीति आयोग के साथ बैठक में ये मुद्दे रखेंगे Friday 06 August 2021 04:24 AM UTC+00 जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की आज नीति आयोग के साथ बैठक होगी। शाम 5 बजे वीसी के जरिए होने वाली मुख्यमंत्री गहलोत के साथ बैठक में नीति आयोग के सदस्य प्रो. रमेश चंद, वरिष्ठ सलाहकार डॉ. योगेश सूरी और सलाहकार राजनाथ राम भी शामिल होंगे। नीति आयोग के साथ मुख्यमंत्री की बैठक के लिए पूरी तैयारियां कर ली गई है। इसको लेकर कल आर्थिक सलाहकार परिषद की बैठक में भी कई बिंदुओं को लेकर विचार विमर्श किया गया था। जीएसटी सहित कई बिंदु उठेंगे— 50 के बजाय 32 हजार करोड़ ही दिए— मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि 15वें वित्त आयोग ने अपनी अंतरिम रिपोर्ट में वित्त वर्ष 2020-21 के लिए राजस्थान को 50 हजार करोड़ रूपए देने का अनुमान लगाया था, लेकिन वास्तविक रूप से करीब 32 हजार करोड़ रूपए ही दिए। इसी प्रकार जीएसटी मुआवजे का भी केंद्र की ओर से पूरा भुगतान राज्यों को नहीं मिल रहा है। जल सहित विभिन्न परियोजनाओं में पहले केंद्र और राज्य का अनुपात 90ः10 होता था, जो अब 50ः50 पर आ गया है। पेट्रोल एवं डीजल पर करों के डिविजिबल पूल में से राज्यों को मिलने वाले हिस्से को भी लगातार कम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इन मुद्दों का तत्काल समाधान आवश्यक है अन्यथा राज्यों के विकास पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। |
फोन टैपिंग मामला: सीएम गहलोत के ओएसडी की याचिका पर आज सुनवाई Friday 06 August 2021 04:37 AM UTC+00 जयपुर। प्रदेश में फोन टैपिंग के मामले में सीएम अशोक गहलोत के ओएसडी लाेकेश शर्मा की याचिका पर आज दिल्ली हाईकाेर्ट में सुनवाई हाेगी। इस मामले में दिल्ली हाईकाेर्ट ने दिल्ली क्राइम ब्रांच और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत काे भी अपना जवाब पेश करने के लिए कहा था। सूत्रों के अनुसार आज इनका जवाब आ सकता है और इस पर बहस हाे सकती है। शेखावत ने दर्ज कराई थी एफआईआर— पिछले साल आया था सियासी भूचाल— राजस्थान की राजनीति में पिछले साल भूचाल आया था। उस वक्त तत्कालीन पीसीसी अध्यक्ष और डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने सीएम गहलोत के खिलाफ बगावत कर दी थी। पायलट अपने समर्थक विधायकों के साथ हरियाणा के मानेसर में चले गए थे और वहां कैंप कर लिया था। इस बीच एक आडियो टेप सामने आया था। इस आडियों टेप में दावा किया गया था कि इसमें गहलोत सरकार गिराने की साजिश को लेकर बातचीत चल रही है। इसमें विधायक भंवरलाल शर्मा, संजय जैन और शिकायतकर्ता के बीच की बातचीत का दावा किया गया था। शेखावत की ओर से ये भी कहा गया कि ये आडियों अवैध तरीके से रिकार्ड की गई और मुख्यमंत्री के ओएसडी लोकेश शर्मा ने इसे वायरल किया। पायलट की चली गई कुर्सी— इस दौरान सचिन पायलट की कुर्सी चली गई और उन्हें उपमुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष पद गंवाने पड़े। इस बगावत के बाद अगस्त 2020 के विधानसभा सत्र में भाजपा विधायक कालीचरण सराफ के सवाल का जवाब देते हुए सरकार ने फोन टैपिंग की बात स्वीकार की थी। इसको लेकर विपक्ष ने मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग की थी। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने राज्य सरकार, सीएम के ओएसडी और पुलिस अफसरों के खिलाफ दिल्ली में एफआईआर दर्ज करवाई थी। इस एफआईआर में उन्होंने विधानसभा में मंत्री शांति धारीवाल के जवाब को आधार बनाया था। धारीवाल ने विधानसभा में स्वीकार किया था कि आडियो मुख्यमंत्री के ओएसडी ने वायरल किए थे। |
मौसम अपडेट: अगले 24 घंटे में इन 6 जिलों में भारी बारिश होने की संभावना Friday 06 August 2021 04:59 AM UTC+00 जयपुर। प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में बीते कई दिनों से हो रही लगातार भारी बारिश के कारण कई इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है। इससे निपटने के लिए राहत और बचाव अभियान जारी है। इससे सबसे ज्यादा परेशानी आमजन को हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक बीते 24 घंटों में झालावाड़, बारां, टोंक, कोटा और बूंदी के कई इलाकों में बारिश दर्ज की गई। राज्य के अन्य कई इलाकों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की गई। प्रदेश के 19 जिलों को लेकर आगामी तीन घंटे के लिए मध्यम दर्जे से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी मध्यप्रदेश के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र अगले 24 घंटों में धीरे-धीरे कमजोर होगा। आगामी 24 घंटों में कोटा, बूंदी, टोंक, सवाईमाधोपुर, झालावाड़, बारां जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। बीते 24 घंटे में शुक्रवार सुबह तक बारां के छबडा में 112, अटरू में 90, किशनगंज में 87, बूंदी में 54, जयपुर के नरैना में 61, झालवाड के भीमसागर में 230, खानपुर में 172, मनोहरथाना में 166, असनवार में 160, अखलेरा में 115,कोटा के रामगंज मंडी में 74, सवाईमाधोपुर में 30, डीडवाना में 72, टोंक के देवली में 45, बीसलपुर डेम में 24 एमएम बारिश दर्ज की गई। कई राहत कहीं बनी आफत वहीं आज सुबह से ही कई इलाकों में बूंदाबांदी का दौर जारी है। गुलाबी नगरी पर छाई घनघोर घटाएं बरसने को बेताब है। शुक्रवार सुबह तक बीसलपुर में बीते पांच दिन में 100 दिन से अधिक आपूर्ति का पाना आ चुका है। वहीं अब तक मानसूनी सीजन में कुल 105 सेंटीमीटर पानी की आवक यहां हो चुकी है। वहीं पानी की आवक लगातार जारी है। बांध का जलस्तर 310.58 आरएल मीटर पहुंच चुका है। बीते 24 घंटे में 16 मिलियन क्यूबिक मीटर पानी आया है। फसलों को भी नुकसान अब धीरे-धीरे कम होगी बारिश |
बीसलपुर से बड़ी खबरः बांध में 105 सेंटीमीटर पानी आया, आवक जारी Friday 06 August 2021 05:18 AM UTC+00 जयपुर। बीसलपुर बांध में इस मानसून अब तक 105 सेंटीमीटर पानी की आवक हो चुकी है। जैसे-जैसे बांध का जलस्तर बढ़ रहा है, वैसे-वैसे जयपुर और अजमेर को होने वाली पेयजल आपूर्ति के दिन भी बढ़ रहे हैं। बांध लबालब होता है तो लाखों लोगों को सालभर जमकर पानी दिया जा सकता है और यदि कमी रहती हो तो आगामी पेयजल आपूर्ति पर असर दिखाई दे सकता है। लेकिन अभी तक के आंकड़े बताते हैं कि बांध में इस मानसून आई बारिश से 100 दिन तक लोखों लोगों की प्यास बुझाई जाा सकती है। माानसून से पहले जलदाय विभाग का कहना था कि बांध का पानी नवंबर तक अजमेर और जयपुर की प्यास बुझा सकताा है। उधर, बांध के भराव क्षेत्र मे बह रही त्रिवेणी नदी लगातार चल रही है और बांध में धीरे-धीरे पानी आ रहा है। बीसलपुर बांध का जलस्तर वर्तमान में 310.58 आरएल मीटर पहुंच गया है। पिछेले छह दिन से पानी की आवक बनी हुई है, हालाकि अभी भराव क्षेत्र में बारिश बंद हो चुकी है फिर भी त्रिवेणी 1.40 मीटर की ऊंचाई पर बह रही है। जिसके चलते माना जा रहा है कि त्रिवेणी से 20 सेंटीमीटर पानी और आ सकता है। उधर, मानसून को लेकर मौसम विभाग का कहना है कि अब कमजोर पड़ेगा। 11 से 20 अगस्त तक मानसून की गतिविधियां अति धीमी हो जाएंगी और 20 के बाद फिर से भारी बारिश होगी। बता दें कि वर्ष में बांध पर चादर चली थी और उस दौरान भी अगस्त में ही पानी की जमकर आवक हुई थी और सभी गेट खोलने पड़े थे। इस बार भी आस जग रही है कि 20 के बाद बांध में पानी की आवक तेजी के साथ बढ़ेगी। 12 ए क्लास बांधों के ठेके 4 में अति भारी और 6 में भारी |
गुर्जर नेता कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला के स्वास्थ्य को लेकर आई ये ताज़ा अपडेट Friday 06 August 2021 06:47 AM UTC+00 जयपुर। गुर्जर नेता कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला के स्वास्थ्य में सुधार है। बैंसला पिछले कुछ दिनों से पोस्ट कोविड के अलावा ह्रदय संबंधी बीमारी और सांस लेने में तकलीफ के कारण जयपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं। उनके स्वास्थ्य में सुधार को लेकर उनके पुत्र व गुर्जर नेता विजय बैंसला ने जानकारी दी है। विजय बैंसला ने कर्नल बैंसला के साथ की एक ताज़ा तस्वीर सोशल मीडिया पर भी साझा की है। पोस्ट में बताया आगया कि जल्द ही कर्नल बैंसला अस्पताल से डिस्चार्ज होकर सभी के बीच होंगे। गौरतलब है कि जयपुर से पहले कर्नल बैंसला का हिंडौन के राजकीय अस्पतालके आईसीयू वार्ड में था। लेकिन स्वास्थ्य में सुधार नहीं होने के चलते उन्हें चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रेफर कर दिया था। |
टोक्यो ओलंपिक: अब राजस्थान की बेटी भावना जाट से पदक की उम्मीद, आई ये बड़ी खबर Friday 06 August 2021 07:12 AM UTC+00 जयपुर। टोक्यो ओलंपिक में भारतीय खिलाड़ियों का मिला-जुला प्रदर्शन जारी है। इस बीच आज राजस्थान की बेटी भावना जाट महिला 20 किलोमीटर वॉक के फाइनल मुकाबले में अपनी दावेदारी पेश करने उतरेंगी। इस स्पर्धा का फाइनल मुकाबला आज भारतीय समयानुसार दोपहर 1 बजे होगा। लिहाज़ा ओलंपिक में पदक जीतकर देश का नाम रोशन करने से भावना अब बस चंद कदम दूरी पर हैं।
राजसमंद जिले के छोटे से काबरा गांव निवासी भावना जाट के आज के प्रदर्शन को लेकर न सिर्फ उनके परिवार या गांव के लोगों में उत्सुकता है बल्कि पूरे देश की निगाहें उनके पदक हासिल करने को लेकर उम्मीद लगाए हुए है।
गौरतलब है कि भावना ने स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया (साई) के बेंगलुरु स्थित प्रशिक्षण केंद्र पर तैयारी की थी। 30 जून को वह टोक्यो के लिए रवाना हुई थीं। प्रतियोगिता में जाने से पहले भावना ने कहा था कि वह पहली बार सबसे बड़ी प्रतियोगिता में हिस्सा लेने जा रही हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि वह देशवासियों की उम्मीद पर खरा उतरेंगी।
ओलंपिक में चयन के साथ ही बनाया था नेशनल रिकॉर्ड
काबरा की कई बेटियां भावना के नक्शे कदम पर बढ़ रहीं आगे
|
खुशखबरी: सप्ताहभर में भर गए राजस्थान के 140 सूखे बांध Friday 06 August 2021 07:30 AM UTC+00 जयपुर। राजस्थान में मानसून की भारी बारिश के बीच नदियां उफान पर हैं और बांधों में जमकर पानी की आवक हुई। इसी बीच सप्ताहभर चली भारी बारिश के दौरान में लम्बे समय से सूखे पड़े 140 बांध भी भर गए। यह बड़ी राहत भरी बात रही, क्योंकि पिछले दिनों हुए ठेकों में मत्स्य पालकों ने सूखे बड़े बांधों पर भी दाव खेला था। अब सूखे बांधों में पानी आया है तो मत्स्य पालकों को कमाई में कमाई की उम्मीद जगी है। हालाकि प्रदेश में 279 बांध अब भी सूखे पड़े हैं। उधर, पिछले साल के मुकाबले प्रदेश के बांधों में 10 प्रतिशत पानी की आवक ज्यादा हो चुकी है। उम्मीद है कि मानसून की रवानगी तक 20 प्रतिशत पानी ज्यादा आ सकता है। मानसून की झमाझम बारिश के बीच प्रदेश में कई जगह बाढ़ के हालात बने। नदी-नालों में जमकर पानी आआ। ऐसे में बांधों को भी संजीवनी मिली। प्रदेश में छोटे-बड़े मिलाकर कुल 727 बांध हैं। 29 जुलाई तक प्रदेश के 419 बांध सूखे पड़े थे और मानसून की बारिश को लेकर भी ज्यादा आस नहीं थी। राजस्थान के आसपास कम दबाव का क्षेत्र बना और यहां जमकर बारिश शुरू हो गई। मानसून की महर के चलते सात दिन के भीतर 140 सूखे बांधों में भी पानी की आवक शुरू हो गई। पानी की आवक की बात करें तो 2 अगस्त तक 83 सूखे बांधों में पानी की आवक हुई। इसके बाद 3 अगस्त तक यह संंख्या 132 तक पहुंच गई और 5 अगस्त तक 140 सूखे बांधों में पानी आ गया। राजस्थान के लिए यह अच्छा संदेश माना जा रहा है। वर्तमान में 727 में से 279 बांध अब तक सूखे हैं। लेकिन उम्मीद है कि मानसून की बारिश में इनके भी भरने की संभावना है। बांधों में अभी 51.89 प्रतिशत पानी राजस्थान में पानी की अच्छी आवक के बीच बांधोंं में कुल भराव का 51.89 प्रतिशत पानी दर्ज हो चुका है। जबकि पिछले साल 5 अगस्त तक बांधों में कुल 41.28 प्रतिशत ही पानी था। जल संसाधन विभाग की माने तो कोटा संभाग के बांधों में सबसे ज्यादा पानी की आवक हुई है। संभाग के 87 बांधों में 83.9 प्रतिशत पानी है। जबिक दूसरे नंबर पर उदयपुर संभाग है। जहां 256 बांधों में 42.2 प्रतिशत पानी है। तीसरे नंबर पर जयपुर संभाग के 216 बांध है, जिनमें 33.4 प्रतिशत पानी की आवक हुई है। सबसे कम पानी जोधपुर के 123 बांधों में है। यहां कुल भराव का मात्र 9 प्रतिशत ही पानी है। वर्तमान में कहां कितना पानी राणा प्रताप सागर-----------350.40 आरएल मीटर----कुल भराव का 84.90 प्रतिशत |
राज्य सरकार बोली, केंद्र के कारण खाली हुआ हमारा खजाना Friday 06 August 2021 08:17 AM UTC+00 - केंद्रीय योजनाओं के लिए आर्थिक भार बढ़ाने व जीएसटी भुगतान रोकने से राजकोष की स्थिति खराब जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरुवार को मुख्यमंत्री निवास पर वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से मुख्यमंत्री आर्थिक सुधार सलाहकार परिषद की दूसरी बैठक में केंद्र पर जमकर निशाने साधे। उन्होंने कहा कि कोविड की विषम परिस्थितियों के कारण प्रदेश के राजस्व में गिरावट आई है। वहीं, केंद्रीय योजनाओं में लगातार राज्यांश बढ़ने, जीएसटी क्षतिपूर्ति का पूर्ण भुगतान नहीं होने तथा 15वें वित्त आयोग में अनुमान से कम राशि का हस्तांतरण करने जैसे मामलों से प्रदेश को जटिल राजकोषीय स्थिति से गुजरना पड़ रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि राजस्थान देश के उन चुनिंदा राज्यों में शामिल है, जिसने राजस्व में बड़ी गिरावट के बावजूद अर्थव्यवस्था को गति देने के लिए अपने खर्च में वृद्धि की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 15वें वित्त आयोग ने अपनी अंतरिम रिपोर्ट में वित्त वर्ष 2020-21 के लिए राजस्थान को 50 हजार करोड़ रुपए देने का अनुमान लगाया था, लेकिन वास्तविक हस्तांतरण करीब 32 हजार करोड़ रुपए ही रहा। जल सहित विभिन्न परियोजनाओं में पहले केंद्र और राज्य का अनुपात 90ः10 होता था, जो अब 50 ः50 पर आ गया है। पेट्रोल एवं डीजल पर करों से राज्यों को मिलने वाले हिस्से को भी लगातार कम किया जा रहा है। इन मुद्दों का तत्काल समाधान आवश्यक है, नहीं तो राज्यों के विकास पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा वर्तमान बजट स्वास्थ्य को समर्पित रहा और प्रदेश में चिकित्सा का आधारभूत ढांचा मजबूत हुआ। इसी प्रकार अगला बजट कृषि क्षेत्र को गहलोत ने कहा कि राजस्थान की भौगोलिक परिस्थितियां काफी जटिल हैं। ऐसे में यहां बिजली-पानी-सड़क आदि सर्विस डिलीवरी की लागत अन्य राज्यों के मुकाबले काफी अधिक आती है। इन हालात में राजस्थान को विशेष राज्य का दर्जा मिलना चाहिए, लेकिन केंद्र सरकार ने इस दिशा में अभी तक कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया है। मुख्यमंत्री ने ढाई वर्ष की उपलब्धियां गिनाई कि सरकारी क्षेत्र में 90 हजार से अधिक भर्तियां की गई हैं और 81 हजार भर्तियां प्रक्रियाधीन हैं। हमारा प्रयास है कि विशेषज्ञों के अनुभव और सुझावों के आधार पर बड़े नीतिगत निर्णय लेकर राजस्थान के समग्र विकास के साथ-साथ मानव विकास सूचकांक को और बेहतर किया जाए। कोरोना की तीसरी लहर की तैयारी के तहत प्रतिदिन 1.50 लाख आरटी-पीसीआर टेस्ट करने की क्षमता हासिल कर ली गई है। ऑक्सीजन बेड 149 प्रतिशत, आईसीयू 64 प्रतिशत और वेंटीलेटर बेड 87 प्रतिशत तक बढ़े हैं। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की दिशा में अंग्रेजी माध्यम के 1200 विद्यालय शुरू किए हैं। - राज्य की अर्थव्यवस्था को गति देने के लिए शहरी असंगठित क्षेत्र का उचित रूप से समायोजन नगरीय विकास मंत्री शांति धारीवाल ने कहा कि शहरी क्षेत्रों में नजूल संपत्तियों, खाली जमीन एवं विभिन्न सरकारी संपत्तियों का सदुपयोग सुनिश्चित किया जाना चाहिए। इनसे व्यावसायिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने के साथ ही राजस्व भी बढ़ेगा। ऊर्जा एवं जलदाय मंत्री डॉ. बीडी कल्ला ने कहा कि प्रदेश की विषम भौगोलिक परिस्थितियों |
वर्क फ्रॉम होम: बच्चों को योजना बनाने और प्राथमिकता देने पर मार्गदर्शन दे Friday 06 August 2021 09:37 AM UTC+00 जयपुर। निश्चित ऑनलाइन कक्षाओं, गृहकार्य, गतिविधियों और खेलने के बाद भी बचे हुए समय के बीच करने के लिए बहुत कुछ है। वर्क फ्रॉम होम सेटअप में आपका अक्सर सुबह जल्दी या देर रात में काम करने का मन करता हैं, जब आपके बच्चे सो रहे होते हैं, तब आपको कई कार्यों पर ध्यान देने की आवश्यकता होती है। यह कामकाजी माता-पिता के लिए समय नियोजन का एक विवेकपूर्ण तरीका हो सकता है, लेकिन बच्चों के लिए, आपको अपने ऑन-स्क्रीन शेड्यूल से पहले उनको प्राथमिकता देते हुए देखना ही उनके लिए सही है। |
सशक्त मंडल अभियान का आगाज कल, अरुण सिंह आएंगे Friday 06 August 2021 10:59 AM UTC+00 जयपुर। भाजपा ने 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियां की शुरू कर दी है। सशक्त मंडल अभियान का शनिवार को शंखनाद किया जाएगा। भाजपा के प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां की मौजूदगी में तोतूका भवन सभागार में सुबह 11 बजे 'सशक्त मंडल अभियान' कार्यशाला के जरिए कार्यक्रम की शुरुआत की जाएगी। इस कार्यशाला में पार्टी के सभी प्रदेश पदाधिकारी, मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष, पार्टी के जिला अध्यक्ष और जिला प्रभारी के साथ ही विधानसभा स्तर पर लगाए जाने वाले विस्तारक/प्रवासी शामिल होंगे। कार्यशाला में विभिन्न सत्रों के दौरान अभियान को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए जाएंगे। इसके अलावा 8 अगस्त को प्रदेश भाजपा हेल्थ वॉलिंटियर कार्यशाला भी करेगी। अरुण सिंह का शुक्रवार रात 10 बजे जयपुर पहुंचने का कार्यक्रम है। 6 अप्रेल तक 52009 बूथों पर करना है समितियों का गठन पार्टी ने अभियान के तहत लक्ष्य तय किया है कि 6 अप्रेल को पार्टी के स्थापना दिवस तक राजस्थान के सभी 52009 बूथों पर समितियों का गठन किया जाए। हर बूथ पर 21 सदस्यीय समिति का गठन होगा। इस तरह से राजस्थान में बूथ स्तर तक 10 लाख 92 हजार 189 समिति सदस्यों की लंबी चौड़ी फ़ौज खड़ी होगी। 15 अगस्त को सौंपेंगे जिम्मेदारी अभियान के तहत 15 अगस्त को प्रदेश के सभी 200 विधानसभा क्षेत्रों में प्रवासी—विस्तारकों को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। प्रदेश के पदाधिकारी या वरिष्ठ नेताओं को प्रवासी—विस्तारक बनाया जाएगा। ये सभी विधानसभा क्षेत्रों में जाकर मंडलों का कामकाज की निगरानी के साथ ही मंडलों की टीम के गठन करवाएंगे। मंडल स्तर पर प्रवासी भेजे जाएंगे और अल्पकालीन विस्तारक बूथ स्तर पर जाएंगे। विस्तारकों को ही बूथ स्तर पर पन्ना प्रमुख के निर्माण और समितियों के गठन का जिम्मा सौंपा जाएगा। |
ढाई साल से सरकार कर रही है वादाखिलाफी, भाजपा ने निकाला पैदल मार्च Friday 06 August 2021 11:31 AM UTC+00 जयपुर। भाजपा के सिविल लाइन विधानसभा क्षेत्र के बनीपार्क और श्याम नगर मंडल की ओर से शुक्रवार को सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ पैदल मार्च निकालकर प्रदर्शन किया गया। भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी के नेतृत्व में हुए दोनों धरना—प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। बनीपार्क मण्डल की ओर से बिगड़ी सफाई व्यवस्था, कच्ची बस्तियों में फैली अव्यवस्था सहित विभिन्न मांगों को लेकर पैदल मार्च निकाला गया। अरुण चतुर्वेदी के नेतृत्व में कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए सिविल लाइंस जोन कार्यालय पहुंचे। यहां सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। इसके बाद जोन उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान बनीपार्क मंडल अध्यक्ष राजकुमार शर्मा के साथ मंडल पदाधिकारी, भाजपा पार्षद, मोर्चा अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे। सहायक अभियंता को सौंपा ज्ञापन बिजली बिलों के जरिए की जा रही लूट के विरोध में भाजपा के श्याम नगर मण्डल की ओर से पैदल मार्च निकाला गया। इसके बाद सहायक अभियंता, जेवीवीएनएल निर्माण नगर को ज्ञापन दिया गया। कार्यक्रम में मंडल कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। ढाई साल में एक भी वादा पूरा नहीं किया चतुर्वेदी ने कहा कि इस सरकार का ढाई साल से ज्यादा का कार्यकाल बीत चुका है, लेकिन जनता से किया एक भी वादा पूरा नहीं किया। बिजली बिलों में बढ़ोतरी नहीं करने का सरकार ने वादा किया था, लेकिन बिजली बिलों इतनी बढ़ोतरी कर दी गई कि आम आदमी के लिए बिली चुकाना मुश्किल हो गया है। |
900 पशु चिकित्सा अधिकारी की भर्ती के लिए साक्षात्कार शुरू करवाने की मांग Friday 06 August 2021 11:39 AM UTC+00
|
प्रतिभागियों ने स्क्रीनप्ले राइटिंग के बेसिक्स सीखे Friday 06 August 2021 11:52 AM UTC+00
|
cbse improvement exam सीबीएसई : 25 अगस्त से इम्प्रूवमेंट परीक्षा, 30 सितंबर तक परिणाम Friday 06 August 2021 12:00 PM UTC+00 सीबीएसई : 25 अगस्त से इम्प्रूवमेंट परीक्षा, 30 सितंबर तक परिणाम |
14 करोड़ रुपए की 35 बीघा जमीन को कराया मुक्त, हो रही थी खेती Friday 06 August 2021 12:46 PM UTC+00 जयपुर. जेडीए की प्रवर्तन शाखा ने बुधवार को सीकर पर कार्रवाई कर 35 बीघा जमीन को अतिक्रमण से मुक्त करवाया। इसकी बाजार कीमत 14 करोड़ रुपए है। इसके अलावा मानसरोवर के पास नारायण विहार-बी योजना की पीएचईडी को आवंटित एक हजार वर्ग गज भूमि को भी अतिक्रमण मुक्त कराया गया। कर रहे थे बाजरे की खेती |
mining areas: दूर होंगी खनन क्षेत्रों की वैधानिक बाधाएं Friday 06 August 2021 12:53 PM UTC+00 जयपुर। शहर के उपनगरीय व आसपास के क्षेत्रों में खनन क्षेत्रों का चिन्हीकरण कर वैधानिक खनन में आ रही बाधाओं को दूर किया जाएगा, ताकि शहरी क्षेत्र के आसपास के इलाकों से अवैध खनन पर प्रभावी रोक लगाई जा सके और वैध खनन से रोजगार, निवेश व सरकार को राजस्व प्राप्त हो सके। |
जेडीए की 35 बीघा जमीन पर खेती, कराया अतिक्रमण मुक्त Friday 06 August 2021 01:00 PM UTC+00 जेडीए की 35 बीघा जमीन पर खेती, कराया अतिक्रमण मुक्त जयपुर। जेडीए ने शुक्रवार को सीकर रोड पर जाहोता में प्रतेहपुरा व राजावास में करीब 35 बीघा जेडीए स्वामित्व की भूमि को अतिक्रमण मुक्त (Jaipur JDA Action encroachment free) कराया। दोनों स्थानों पर अतिक्रमण मुक्त कराई गई भूमि की कीमत करीब 14 करोड़ रूपए बताई जा रही है। वहीं मानसरोवर के पास नारायण विहार-बी योजना की पीएचईडी को आवंटित करीब एक हजार वर्ग गज भूमि को भी अतिक्रमण मुक्त कराया गया। साथ ही रोड सीमा व सुविधा क्षेत्र में अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया गया। मुख्य नियंत्रक प्रवर्तन रघुवीर सैनी ने बताया कि जोन 12 में सीकर रोड स्थित जाहोता में प्रतेहपुरा में जेडीए स्वामित्व की करीब 33 बीघा बेशकीमती भूमि पर काश्तकारों की ओर से दशकों से कब्जा-अतिक्रमण कर अवैध रूप से खेती की जा रही थी, जिसे जेसीबी मशीन व मजदूरों की सहायता से हटा कर जेडीए स्वामित्व की बेशकीमती भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया। वहीं जोन-13 में राजावास में जेडीए स्वामित्व की करीब 2 बीघा बेशकीमती भूमि पर कब्जा-अतिक्रमण कर अवैध रूप से बनायी गई बाउन्ड्रीवाल अन्य अवैध निर्माण-अतिक्रमण को हटाया गया। जेडीए की ओर से जोन 8 में मानसरोवर के पास नारायण विहार-बी योजना की पीएचईडी को आवंटित 1000 वर्गगज भूमि के सुविधा क्षेत्र व सड़क सीमा में पडोस के भूखण्डधारियों व काश्तकार ने बाउण्ड्रीवाल, तारबंदी कर अवैध रूप से खेती करना शुरू कर दिया, जिसे हटाया गया। |
सांसदों की बैठक के मंच पर मौजूद थीं वसुंधरा राजे, मगर बैनर से फोटो गायब Friday 06 August 2021 01:09 PM UTC+00 जयपुर। भाजपा में पिछले दिनों पोस्टर और बैनर में पूर्व सीएम वसुंधरा राजे का फोटो नहीं होने को लेकर खासा विवाद हुआ था। इसे लेकर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने बाकायदा स्पष्टीकरण दिया था कि पार्टी ने बैनर और पोस्टर में फोटो किसकी लगेगी, इसका एक प्रोटोकॉल तय कर रखा है। मगर नई दिल्ली में गुरुवार को सांसदों की बैठक में मंच के पीछे लगे बैनर में भी राजे की फोटो गायब थी, जबकि राजे मंच पर बैठीं थी। इसे लेकर चर्चा का दौर का तेज हो गया है। उधर मामले में कोई भी नेता किसी भी तरह की टिप्पणी करने से बच रहे हैं। आपको बता दें कि गुरुवार को दिल्ली में सांसदों की बैठक हुई थी। इसमें मंच पर पीछे की तरफ एक बैनर लगा था। इस बैनर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया और प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनियां का फोटो शामिल था। हालांकि बैनर में प्रभारी अरुण सिंह का भी फोटो शामिल नहीं था। बैनर पर नई दिल्ली लिखा हुआ है। प्रोटोकॉल का दे चुके हैं हवाला राजे का फोटो पोस्टर-बैनर में शामिल नहीं होने के मामले में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां और पिछले दिनों जयपुर आए सांसद सी.टी. रवि प्रोटोकॉल क हवाला दे चुके हैं। दोनों नेताओं का कहना है कि मानक के हिसाब से मुख्य होर्डिंग या बैनर में प्रधानमंत्री, राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेशाध्यक्ष और विधायक दल के नेता की ही फोटो लगेगी। वसुंधरा समर्थकों ने जताई थी नाराजगी पोस्टर-बैनर से राजे का फोटो गायब होने के मामले में वसुंधरा समर्थक नाराजगी जता चुके हैं। जयपुर में भाजपा मुख्यालय पर लगे बड़े होर्डिंग में राजे के फोटो को शामिल नहीं किया गया था। यही नहीं भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी फोटो में भी राजे का फोटो शामिल नहीं किया गया था। इसे लेकर उन्होंने प्रदेश नेतृत्व पर आरोप भी लगाए थे। |
लाहोटी ने सुनी जन समस्याएं, लोगों ने करा दिया मौका मुआयना Friday 06 August 2021 01:32 PM UTC+00 जयपुर। सांगानेर विधायक अशोक लाहोटी ने शुक्रवार को वार्ड-93 सांगानोर कस्बे की विभिन्न कॉलोनियों का दौरा कर आम नागरिकों से जन समस्याओं की सुनवाई की। इस दौरान स्थानीय निवासियों ने लाहोटी को कई समस्याओं का मौका मुआयना भी कराया। लाहोटी ने जयपुर नगर निगम ग्रेटर महापौर व आयुक्त को तुरंत पत्र लिखकर इन समस्याओं का निवारण करने के लिए कहा है। लाहोटी ने बताया कि मानसरोवर में करंट से एक बच्चे की मौत होने के बाद भी नगर निगम कार्यालय के सामने ही मुख्य सड़क पर लाइट के खम्भों पर बॉक्स नहीं हैं। जिसकी वजह से नंगे तार झूल रहे हैं। नगर निगम के विद्युत शाखा के अधिकारियों व अन्य अधिकारियों ने खुले लाईट के तारो की कवर्ड करने या बॉक्स लगाने की व्यवस्था अभी तक नहीं की हैं। मेयर व आयुक्त ऐसे लापरवाह अधिकारियों पर तुरंत कार्रवाई करें। नालियां ही नहीं, कैसे हो पानी का निकास लाहोटी ने बताया कि नगर निगम के सामने वाली मुख्य बाजार की सड़क पर नालियां नहीं है। जिस कारण सड़कों पर पानी भरा रहता है। इस समस्या ने स्थानीय निवासियों और व्यापारियों का जीना मुश्किल कर रखा है। इसी तरह यहां सार्वजनिक शौचालय की भी कोई व्यवस्था नहीं है। |
भाजपा चाहे केंद्र में हो या फिर राज्य में, नाम बदलने की राजनीति करती है-जोशी Friday 06 August 2021 01:41 PM UTC+00 जयपुर। केंद्र सरकार द्वारा राजीव गांधी खेल रत्न का नाम बदलकर मेजर ध्यानचंद के नाम पर करने को लेकर कांग्रेस ने जुबानी वार शुरू कर दिए हैं। मुख्य सचेतक महेश जोशी ने केंद्र के इस निर्णय पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक द्वेषतावश केंद्र सरकार ने राजीव गांधी खेल रत्न का नाम बदला है। इससे खेल और खिलाड़ियों का कोई हित होने वाला नहीं है। मेजर ध्यानचंद का देश ही नहीं दुनियाभर में सम्मान है। अच्छा होता कि नाम बदलने के बजाय केंद्र सरकार मेजर ध्यानचंद के नाम पर नया पुरस्कार शुरू करती। पुरस्कारों की संख्या बढ़ाई जाती तो खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन होता। पूर्व पीएम राजीव गांधी पुरस्कार से वर्षों से खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन होता रहा है। राजीव गांधी पुरस्कार का नाम बदलना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि बीजेपी की चाहे केंद्र सरकार हो चाहे बीजेपी की पूर्व राज्य सरकार। ये केवल नाम बदलने की राजनीति करते हैं। पीएम काम की बात तो करते नहीं मन की बात करके जनता को भ्रमित करते हैं। जनता सब देख समझ रही है, आने वाले समय में इन सबके लिए जनता इन्हें जवाब देगी। |
भाजपा चाहे केंद्र में हो या फिर राज्य में, नाम बदलने की राजनीति करती है-जोशी Friday 06 August 2021 01:43 PM UTC+00 जयपुर। केंद्र सरकार द्वारा राजीव गांधी खेल रत्न का नाम बदलकर मेजर ध्यानचंद के नाम पर करने को लेकर कांग्रेस ने जुबानी वार शुरू कर दिए हैं। मुख्य सचेतक महेश जोशी ने केंद्र के इस निर्णय पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक द्वेषतावश केंद्र सरकार ने राजीव गांधी खेल रत्न का नाम बदला है। इससे खेल और खिलाड़ियों का कोई हित होने वाला नहीं है। मेजर ध्यानचंद का देश ही नहीं दुनियाभर में सम्मान है। अच्छा होता कि नाम बदलने के बजाय केंद्र सरकार मेजर ध्यानचंद के नाम पर नया पुरस्कार शुरू करती। पुरस्कारों की संख्या बढ़ाई जाती तो खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन होता। पूर्व पीएम राजीव गांधी पुरस्कार से वर्षों से खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन होता रहा है। राजीव गांधी पुरस्कार का नाम बदलना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि बीजेपी की चाहे केंद्र सरकार हो चाहे बीजेपी की पूर्व राज्य सरकार। ये केवल नाम बदलने की राजनीति करते हैं। पीएम काम की बात तो करते नहीं मन की बात करके जनता को भ्रमित करते हैं। जनता सब देख समझ रही है, आने वाले समय में इन सबके लिए जनता इन्हें जवाब देगी। |
जल स्वावलंबन अभियान बंद नहीं होता तो हालात नहीं बिगड़ते-वसुंधरा राजे Friday 06 August 2021 02:34 PM UTC+00 जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने प्रदेश में हो रही लगातार बारिश से हुए नुक़सान का आकलन कर लोगों को मुआवज़ा देने की मांग की है। राजे ने कहा कि सरकार यदि मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान को बंद न करती तो इतने ख़राब हालत न होते। उससे पानी का संचय तो होता ही। साथ ही नुक़सान से भी बचाव होता। सरकार को इस अभियान को फिर से चालू करना चाहिये। उन्होंने कहा है कि भारी वर्षा से पूरे प्रदेश में फ़सलों को तो नुक़सान हुआ ही है। कई लोगों की जान भी गई है। लोगों का पशुधन नष्ट हुआ है और मकान ढहें हैं। हाड़ौती में खरीपफ की अस्सी फ़ीसदी फ़सल बर्बाद हो गई है। वहां सोयाबीन, उड़द और चावल की फ़सले चौपट हुई है। इसके अलावा प्रदेशभर में मक्का, ज्वार, तिल, ज़ीरा, मूंग, मूंगफली जैसी फ़सल भी पूरी तरह भारी बरसात की भेंट चढ़ गई है। राज्य सरकार इस नुक़सान का सर्वे करवाकर प्रभावित लोगों को शीघ्र सहायता राशि दिलवाए। सड़कों की मरम्मत करवाई जाए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा है कि अधिकांश खेत जलमग्न हो गए हैं, आवागमन अवरुद्ध हो गया है। ऐसे में सरकार जहां सड़कें क्षतिग्रस्त हुई हैं, वहां सड़कों को भी शीघ्र ठीक करवाकर आवागमन सुचारू करे। |
जल स्वावलंबन अभियान बंद नहीं होता तो हालात नहीं बिगड़ते - वसुंधरा राजे Friday 06 August 2021 02:38 PM UTC+00
उन्होंने कहा है कि भारी वर्षा से पूरे प्रदेश में फसलों को तो नुकसान हुआ ही है, कई लोगों की जान भी गई है। लोगों का पशुधन नष्ट हुआ है और मकान ढहे हैं। हाड़ौती में खरीफ की अस्सी फीसदी फसल बर्बाद हो गई। वहां सोयाबीन, उड़द और चावल की फसल चौपट हुई है। इसके अलावा प्रदेश में मक्का, ज्वार, तिल, जीरा, मूंग, मूंगफली जैसी फसल भी प्रभावित हुई। राज्य सरकार इस नुकसान का सर्वे कराकर प्रभावित लोगों को जल्द सहायता राशि दिलवाए। सड़कों की मरम्मत करवाई जाए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा है कि अधिकांश खेत जलमग्न हो गए हैं, आवागमन अवरुद्ध हो गया है। ऐसे में सरकार जहां सड़कें क्षतिग्रस्त हुई हैं, वहां सड़कों को भी जल्द ठीक करवाकर आवागमन सुचारू करे। |
बिजली कंपनियों में 507 पदों के लिए आॅनलाइन परीक्षा 4 सितम्बर से Friday 06 August 2021 02:44 PM UTC+00
किसके लिए कितने पद सहायक अभियन्ता— 39 कब, किसकी होगी परीक्षा सहायक अभियंता (इलेक्टिकल, मैकेनिकल), कनिष्ठ अभियंता (मैकेनिकल)— 4 सितम्बर |
शिक्षा अधिकारियों का पदस्थापना आदेश जारी Friday 06 August 2021 02:57 PM UTC+00
|
निदेशक नहीं मिले तो नाराज हुई अंजना पवार, बैठक लिए बिना गेट से ही लौटीं Friday 06 August 2021 02:59 PM UTC+00
-संजीव पाण्डेय, अतिरिक्त निदेशक, स्वायत्त शासन विभाग |
भाजपा ने निकाला पैदल मार्च, उपायुक्त और एईएन को सौंपा ज्ञापन Friday 06 August 2021 03:09 PM UTC+00 जयपुर। भाजपा के सिविल लाइन विधानसभा क्षेत्र के बनीपार्क और श्याम नगर मंडल की ओर से शुक्रवार को सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ पैदल मार्च निकालकर प्रदर्शन किया गया। भाजपा के वरिष्ठ नेता अरुण चतुर्वेदी के नेतृत्व में हुए दोनों धरना-प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। चतुर्वेदी ने कहा कि सरकार का ढाई साल से ज्यादा का कार्यकाल बीत चुका है, लेकिन जनता से किया एक भी वादा पूरा नहीं किया। बिजली बिलों में बढ़ोतरी नहीं करने का सरकार ने वादा किया था, लेकिन बिजली बिलों इतनी बढ़ोतरी कर दी गई कि आम आदमी के लिए बिल चुकाना मुश्किल हो गया है। उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन |
Indian Railway : उत्तर पश्चिम रेलवे के 158 कर्मी सम्मानित,जयपुर मंडल दूसरे नंबर पर Friday 06 August 2021 03:20 PM UTC+00 —मनाया गया 66वों रेल सप्ताह समारोह जयपुर
इस समारोह में उत्तर पश्चिम रेलवे के सांस्कृतिक दल ने अनेक मनमोहक प्रस्तुतियां दी। प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी प्रभाश कुमार ने सभी अतिथियों का स्वागत व अभिन्नदन किया। इस अवसर पर गौतम अरोडा, अपर महाप्रबंधक, यशा प्रकाश, अध्यक्षा, उत्तर पश्चिम रेलवे महिला कल्याण संगठन सहित अधिकारीगण व कर्मचारीगण उपस्थित थे। समारोह में उपस्थित सभी लोगों ने कोरोना प्रोटोकोल का पालन किया। अजमेर मण्डल जयपुर मण्डल 1. सम्पूर्ण कार्यकुशलता षील्ड (उपविजेता) जोधपुर मण्डल 1. लेखा- सम्पूर्ण कार्यकुशलता शील्ड बीकानेर मण्डल 1. वाणिज्य -सर्वश्रेष्ठ यात्री सुविधा एवं सफाई (बड़ा स्टेशन शील्ड)-भिवानी स्टेशन संयुक्त रूप से मण्डलों दी गई शील्ड (प्रथम मण्डल प्रथम छः माह एवं द्वितीय मण्डल अन्तिम छः माह) 1. परिचालन -सम्पूर्ण कार्यकुशलता शील्ड (अजमेर, बीकानेर) |
भाजपा का सशक्त मंडल अभियान का आगाज आज, अरुण सिंह आएंगे Friday 06 August 2021 03:22 PM UTC+00
52009 बूथ पर होना है समितियों का गठन प्रवासी-विस्तारकों को सौंपेंगे जिम्मेदारी |
Rajasthan Roadways : रोडवेजकर्मियों ने किया कपड़ा फाड़ प्रदर्शन Friday 06 August 2021 03:45 PM UTC+00 —सरकार ने नहीं मानी मांग तो 27 अक्टूबर को चक्काजाम जयपुर ये है संयुक्त मोर्चा की मुख्य मांग |
जेल से बाहर आकर करने लग जाते हैं वाहन चोरी Friday 06 August 2021 03:51 PM UTC+00 डीएसटी उत्तर और शास्त्री नगर थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए पांच शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी पांच वाहन बरामद किए हैं। आरोपी जयपुर शहर और राजस्थान के अलग अलग क्षेत्रों से वाहन चोरी करते हैं। पुलिस पूछताछ में बदमाशों ने करीब दो दर्जन वाहन चोरी की वारदातों का खुलासा किया हैं। सस्ती कीमतों में बेचते थे वाहन |
यू-ट्यूब से सीखकर उखाड़ रहे थे एटीएम, सफल होने से पहले ही पुलिस ने दबोचा Friday 06 August 2021 04:03 PM UTC+00 दो युवकों ने पहले यूट्यूब से एटीएम उखाड़ना सीखा। इसके बाद खोह नागोरियान थाना इलाके में एटीएम उखाड़ने पहुंच गए। वह अपने मकसद में सफल हो पाते उससे पहले ही गश्त कर रहे पुलिसकर्मियों ने दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से लोहे का सरिया और प्लास जब्त किया हैं। इस तरह पकड़ा- |
कान में लगा ईयरफोन फटा, प्रतियोगी छात्र की मौत, परिजनों में मचा कोहराम Friday 06 August 2021 04:19 PM UTC+00 उदयपुरिया/जयपुर। चौमूं तहसील के अणतपुरा-चिमनपुरा में शुक्रवार को कान में लगा ईयरफोन तेज धमाके के साथ फट जाने से प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा एक युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया, जिसे चौमूं के एक निजी चिकित्सालय में ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम भी नहीं करवाया गया है। परिजनों ने सामोद थाने में मामला दर्ज नहीं करवाया है। जानकारी के अनुसार उदयपुरिया निवासी राकेश नागर (27) पुत्र प्रकाशचंद नागर ग्राम अणतपुरा-चिमनपुरा में एसएनजी गु्रप के पास अपने खेत पर स्थित मकान में कम्प्यूटर पर ऑनलाइन कॉम्पिटिशन की पढ़ाई कर रहा था। उसने कम्प्यूटर में केबल लगाकर ईयरफोन लगाए हुए थे। उसके छोटे भाई रोशन एवं परिजनों ने बताया कि इसी दौरान तेज धमाके के साथ कान में लगा ईयरफोन फट गया। धमाके की आवाज सुनकर परिजन कमरे में गए तो राकेश बेहोश पड़ा था। उसके दोनों कान जख्मी हो गए। आनन-फानन में परिजन उसे चौमूं के एक निजी चिकित्सालय में लेकर पहुंचे, जहां उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। बाद में अस्पताल प्रबंधन ने मृतक का शव परिजन को सौंप दिया। मौत की खबर के बाद उसके घर-परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल था। मृतक ने पॉलिटेक्निक डिप्लोमा किया हुआ था। वह नौकरी के लिए कॉम्पिटिशन की तैयारी कर रहा था। |
60 आरपीएस अधिकारियों के तबादलें Friday 06 August 2021 04:29 PM UTC+00 काफी दिनों से चल रहे इंतजार के बाद एडिशनल एसपी की तबादला सूची आ गई। गृह विभाग ने शुक्रवार को एक आदेश जारी कर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक स्तर के 60 आरपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। आदेश के अनुसार सैयद मुस्तफा अली जैदी को अतिरिक्त उपायुक्त यातायात, सतवीर सिंह को एएसपी एटीएस, अनिल राव को आरपीए, करण शर्मा अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त एवं सतर्कता, भरत मीणा अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त दक्षिण, रामप्रकाश मीणा एएसपी सिविल राइट्स लगाया हैं। दीप्ति जोशी एएसपी महिला अपराध अनुसंधान, तृप्ति विजयवर्गीय एएसपी सीआईडी सिविल राइट्स, देशराज यादव डिप्टी कमांडेंट पांचवी बटालियन, भूपेंद्र सिंह यादव एएसपी आरपीए, रानू शर्मा एएसपी लीव रिजर्व पुलिस दूरसंचार, सीमा भारती एएसपी महिला अपराध अनुसंधान सेल, रामेश्वर प्रसाद दारिया एएसपी महिला अपराध अनुसंधान सेल, सुनील कुमार शर्मा एएसपी राज्य मेला प्राधिकरण, हिम्मत सिंह एएसपी सीआईडी सीबी डाबरी सेल, अवनीश कुमार शर्मा अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त पूर्व, सुमन चौधरी एएसपी हाइवे ट्रेफिक और रेवतदान एएसपी अपराध एवं सतर्कता जयपुर रेंज लगाया गया है। |
नीति आयोग की बैठक में बोले सीएम, 'केंद्र के बिना सहयोग अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाना आसान नहीं' Friday 06 August 2021 04:54 PM UTC+00 जयपुर। मंत्रिमंडल विस्तार और फेरबदल की सुगबुगाहट के बीच शुक्रवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने नीति आयोग के सदस्यों के साथ बैठक कर पुरजोर तरीके से राजस्थान की मांगें उठाई और केन्द्र से मिलने वाले आर्थिक एवं नीतिगत सहयोग को बढ़ाने का आग्रह किया है। सीएम ने नीति आयोग के सदस्य प्रो. रमेशचंद्र, वरिष्ठ सलाहकार योगेश सूरी और सलाहकार राजनाथ राम के साथ बैठक में राज्यहित से जुड़े विभिन्न लंबित मुद्दों पर चर्चा की। बैठक में जलदाय मंत्री बीडी कल्ला, उद्योग मंत्री परसादी लाल मीणा, परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास, शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा और महिला बाल विकास मंत्री ममता भूपेश भी मौजूद रहीं। बैठक में सीए्म ने कहा कि बीते कुछ सालों में आर्थिक मंदी, कोरोना महामारी, प्राकृतिक आपदाओं सहित अन्य कारणों से देश के सभी राज्यों की राजकोषीय स्थिति पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। साथ ही सामाजिक सुरक्षा का दायरा और अधिक बढ़ाने की जरूरत महसूस की जा रही है। ऐसे में आर्थिक एवं सामाजिक विकास से जुड़ी गतिविधियों के सुचारू संचालन के लिए केन्द्र सरकार राज्यों को अधिक सहयोग करे। सीएम ने कहा कि कोविड महामारी के चलते राज्यों का अर्थतंत्र बुरी तरह प्रभावित हुआ है। राजस्व में बड़ी कमी के साथ-साथ जरूरतमंद वर्गों को अधिक सामाजिक सुरक्षा देने की आवश्यकता है। इन स्थितियों में केन्द्र सरकार के सहयोग के बिना किसी भी राज्य के लिए अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाना आसान नहीं है। जल जीवन मिशन में मिले 90 प्रतिशत केंद्रीय अंश लंबित रेल परियोजनाओं पर जल्द शुरू हो काम स्वदेश दर्शन योजना में राज्य के प्रस्तावों को मिले जल्द मंजूरी सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि बढ़ाए केंद्र पीसीपीआईआर के लिए जल्द जारी हो नोटिफिकेशन कोविड का किया बेहतरीन प्रबंधन नीति आयोग ने राजस्थान की परफोर्मेंस को सराहा उन्होंने कहा कि मनरेगा योजना में प्रदेश में रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में अन्य राज्यों की तुलना में काफी बेहतर काम हुआ है। स्कूली शिक्षा के क्षेत्र में हुए गुणात्मक सुधार पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि इतने बड़े राज्य में शिक्षा का बेहतर स्तर अच्छा संकेत है। उन्होंने कहा कि राज्य में कृषि प्रसंस्करण और उद्योग आधारित गतिविधियों को बढ़ाकर रोजगार के अधिक अवसर सृजित किए जा सकते हैं। |
कालीबाई स्कूटी योजना का शुभारंभः बालिका शिक्षा पर मुख्यमंत्री का छात्राओं से संवाद Friday 06 August 2021 05:05 PM UTC+00 जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को अपने निवास पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना का शुभारंभ किया। शुभारंभ समारोह में उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी, मंत्रिमंडल के कई सदस्य, विधायक और मुख्य सचिव निरंजन आर्य भी मौजूद रहे। समारोह में मुख्यमंत्री गहलोत ने स्कूटी प्राप्त करने वाली लाभार्थी छात्राओं से संवाद कर उनसे उनकी पढ़ाई, परिवार की स्थिति, करिअर के लक्ष्य पर चर्चा की तथा बालिका शिक्षा को प्रोत्साहन देने के लिए शुरू की गई योजनाओं पर फीडबैक लिया। उन्होंने उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारियों, जिला कलक्टरों और कॉलेज प्राचार्यों को निर्देश दिए कि विद्यार्थियों के लिए शुरू की गई सभी योजनाओं का लाभ जरूरतमंद एवं पात्र छात्र-छात्राओं तक जरूर पहुंचाना चाहिए। छात्राओं से संवाद करते हुए सीएम ने कहा कि राज्य सरकार धरातल से प्राप्त सुझावों के आधार पर अपनी आगामी योजनाओं को बेहतर बना सकेगी। 3 साल में 123 नए कॉलेज खोले राजकीय शिक्षण संस्थाओं के विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग दी जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आदिवासी अंचल में शिक्षा की अलख जगाने के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाली वीर बालिका कालीबाई भील नौजवानों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।गहलोत ने कहा कि महिला शिक्षा और सशक्तीकरण का एक और उदाहरण महात्मा ज्योतिबा फुले और सावित्री बाई फुले का है। इन्होंने समाज और जाति के बंधनों को तोड़कर महिला शिक्षा के लिए अलख जगाई। सामाजिक चेतना की प्रतीक कालीबाई को भावी पीढ़ी के सामने एक मिसाल के रूप में पेश करने के लिए राज्य सरकार की मेधावी छात्राओं के लिए संचालित सभी स्कूटी योजनाओं को एकीकृत कर कालीबाई के नाम से शुरू किया है। उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने कहा कि राज्य सरकार ने प्रदेश में बीते लगभग 3 वर्षों में 123 नए कॉलेज खोलने के साथ ही विभिन्न क्षेत्रों की मांग के अनुसार 17 स्नातक महाविद्यालयों को स्नातकोत्तर स्तर पर अपग्रेड किया है। स्कूटी योजना पर खर्च होंगे 60 करोड़ सभी लाभार्थियों को स्कूटी के साथ ही छात्रा के नाम रजिस्ट्रेशन, पांच साल का बीमा, दो लीटर पेट्रोल और हेलमेट भी दिया जा रहा है। पंचायतीराज चुनाव आचार संहिता के कारण भरतपुर, दौसा, जयपुर, जोधपुर, सवाईमाधोपुर और सिरोही को छोड़कर शेष 27 जिलों में स्कूटी वितरण किया जा रहा है। |
Jaipur Airport : 12 अक्टूबर से अंबानी समूह चलाएगा जयपुर हवाईअडडा Friday 06 August 2021 05:08 PM UTC+00 12 अगस्त से समन्वय और निगरानी की होगी शुरूआत
|
फोन टैपिंग मामलाः सीएम के ओएसडी की याचिका पर सुनवाई टली, अब 8 अक्टूबर को सुनवाई Friday 06 August 2021 05:13 PM UTC+00 जयपुर। प्रदेश के बहुचर्चित फोन टैपिंग मामले में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के ओएसडी लोकेश शर्मा की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में शुक्रवार को सुनवाई टल गई। इस मामले पर अगली सुनवाई अब 8 अक्टूबर को होगी, तब तक इस मामले में दिल्ली पुलिस को कोई कार्रवाई नहीं करने के निर्देश भी दिए गए हैं। गौरतलब है कि केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने फोन फोन टैपिंग मामले में मुख्यमंत्री के ओएसडी लोकेश शर्मा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। दिल्ली पुलिस की इस एफआईआर को लोकेश शर्मा ने दिल्ली हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। 3 जून को दिल्ली हाईकोर्ट ने सीएम के ओएसडी की याचिका पर सुनवाई करते हुए 6 अगस्त तक कार्रवाई पर रोक लगा दी थी। लोकेश शर्मा ने दी थी एफआईआर को हाईकोर्ट में चुनौती हाल ही में भी दिल्ली पुलिस ने बीते दिनों ओएसडी लोकेश शर्मा को पूछताछ के लिए पेश होने का नोटिस भी दिया था, जिस पर लोकेश शर्मा ने दिल्ली पुलिस को मेल भेजकर व्यस्तता का हवाला देते हुए वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए पेश होने की बात कही थी, साथ ही कहा था कि बाद में इस मामले में दिल्ली पुलिस के सामने व्यक्तिगत तौर पर पेश हो जाएंगे। ये है पूरा मामला विधानसभा में सरकार नहीं माना था कि मुख्यमंत्री के ओएसडी लोकेश शर्मा की ओर से वीडियो वायरल किए गए थे, जिस पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत ने इसे निजता का उल्लंघन मानते हुए मुख्यमंत्री के ओएसडी लोकेश शर्मा के खिलाफ दिल्ली पुलिस में एफआईआर दर्ज करवाई थी, जिस पर लोकेश शर्मा ने क्षेत्राधिकार का मामला बताते हुए दिल्ली पुलिस की एफआइआर को दिल्ली हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। |
Indian Railway : तरूण जैन बने अहमदाबाद के डीआरएम Friday 06 August 2021 05:22 PM UTC+00 जयपुर
|
परकोटे में फिर बरामदें कराए खाली, चलेगा अभियान Friday 06 August 2021 06:33 PM UTC+00 परकोटे में फिर बरामदें कराए खाली, चलेगा अभियान
हेरिटेज निगम आयुक्त अवधेश मीना ने बताया कि जौहरी बाजार व त्रिपोलिया बाजार के बरामदों और सड़क से अतिक्रमण हटा दिए गए है। शहर में अतिक्रमण हटाने का यह अभियान जारी रहेगा। निगम सतर्कता आयुक्त इस्लाम खान ने बताया कि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई सांगानेरी गेट से शुरू की, इसके बाद जौहरी बाजार, बड़ी चौपड़, त्रिपोलिया बाजार होते हुए छोटी चौपड़ तक कार्रवाई की। इस दौरान बरामदों को खाली करवाया गया। उन्होंने बताया कि परकोटे में बरामदों से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई नियमित जारी रहेगी। इसके लिए तैयारी कर ली गई है। पहले दिन कार्रवाई के दौरान बरामदों से दुकानों के बाहर से सामान जब्त किया। इस दौरान बरामदों में कई दुपहिया वाहन भी खड़े मिले। कुछ वाहनों को जब्त भी करवाया। हालांकि दुकानदारों ने निगम की कार्रवाई का मालूम चलते ही बरामदों से सामान समेट लिया। |
कोरोना वैक्सीन को लेकर मारामारी, महिलाओं में मची धक्का-मुक्की Friday 06 August 2021 07:21 PM UTC+00 जयपुर| कोरोना महामारी की वैक्सीन गांवों में लोग पहले अफवाहों के चलते लगवाने से कतराते थे। वहीं संभावित तीसरी लहर के बीच अब जागरूकता बढऩे पर वैक्सीन लगवाने (Corona vaccination in Jaipur) को लोगों की भीड़ उमड़ रही है। ऐसा ही मामला शुक्रवार को गोनेर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर देखने को मिला। स्वास्थ्य केंद्र पर सुबह से ही महिलाओं-पुरुषों की फस्र्ट व सैकंड वैक्सीन की डोज लगाने के लिए भीड़ देखने को मिली। महिलाओं और पुरुष की अलग-अलग लाइन लगवाई गई। इसके बावजूद पहले मैं-पहले मैं को लेकर कोविड वैक्सीन लगवाने के लिए महिलाएं सोशल डिस्टेंसिंग छोड़कर धक्का-मुक्की करने लग गईं। महिलाओं की छीना-झपट्टी में आधार कार्ड की फोटो कॉपी तक फट गई। उन्हें वापस फोटोकॉपी कराने के लिए जाना पड़ा। वहीं एक युवक ने स्वास्थ्य केंद्र के रजिस्ट्रेशन विंडो का शीशा तोड़ा दिया। नंबर आते ही वैक्सीन खत्म, नाराज हुआ युवक |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |








































































