>>: जेठ में सावन सा नजारा, झमाझम ने 5 डिग्री गिराया पारा

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

भीलवाड़ा. प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। जिले में जेठ के माह में मानसून सा नजारा है। नौतपा के दूसरे दिन शुक्रवार शाम भी जमकर बरसात हुई। गुरुवार रात और शुक्रवार शाम की झमाझम ने पारे को जमीन दिखा दी।

 

न्यूनतम पारे में पांच डिग्री सेल्सियस की कमी आई। वहीं अधिकतम पारा भी दो डिग्री गिरा। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 37.2 व न्यूनतम 18.2 डिग्री रहा। शाम को झमाझम बरसात ने गर्मी से राहत दिलाई। मौसम खुशनुमा हो गया। इससे पहले भीलवाड़ा शहर व जिले में शुक्रवार रात 40 से 50 किमी की रफ्तार से हवा चली। हवाएं थमने के साथ ही करीब एक घंटे तक झमाझम बारिश हुई। बारिश के कारण हवा में नमी की मात्रा बढ़ गई। मालूम हो गुरुवार से सूर्य ने रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश किया। इसके साथ ही नौतपा शुरू हुआ, जिसमें सर्वाधिक गर्मी पड़ती है लेकिन विक्षोभ ने अंधड और बारिश के चलते गर्मी नहीं बढ़ने दी।

28 को फिर नया विक्षोभ
पाकिस्तान की उत्तरी क्षेत्र में मंडरा रहा पश्चिमी विक्षोभ 28 मई तक राजस्थान पहुंच जाएगा। इसके बाद फिर से बारिश का एक दौर शुरू हो जाएगा। मौसम विभाग के अनुसार 28 मई से आंधी बारिश की गतिविधियां फिर से जारी हो जाएगी। इस दौरान तीन से पांच डिग्री तक की गिरावट आएगी। ऐसे में हीटवेव की आशंका नहीं रहेगी। इससे अगले छह दिनों तक अब गर्मी बहुत कम सताएगी।
------------------
दिनांक अधिकतम न्यूनतम
21 मई 42.0 25.4
22 मई 42.9 25.4
23 मई 41.2 25.3
24 मई 40.9 26.6
25 मई 39.3 23.2
26 मई 37.2 18.2
डिग्री सेल्सियस

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajisthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.