>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
छात्रा ने क्यों लिखा 'नो वन रिस्पांसिबल फॉर माय डेथ' Saturday 27 May 2023 07:58 AM UTC+00 Suicide Case: कोटा के कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह कोचिंग छात्रा के सुसाइड का मामला सामने आया है। छात्र साक्षी 10 वीं का रिजल्ट आने के बाद नीट( NEET) की तैयारी कर रही थी। छात्रा अपने कमरे मेंं संदिग्ध हालात में मृत मिली। मृतका छात्रा के पास से सुसाइड नोट भी मिला, जिसमें लिखा है 'नो वन रिस्पांसिबल फॉर माय डेथ'। पुलिस ने शव को एमबीएस अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। परिजनों को सूचना दी गई है। यह भी पढ़ें : शेखावाटी में रास नहीं आई अग्निवीर भर्ती, छह लाख युवाओं ने छोड़ी सेना की आस साक्षी अपने अंकल सुरेंद्र जाट के पास रहती थी। सुरेंद्र जाट थर्मल में सहायक अभियंता है। पुलिस ने बताया कि साक्षी की मां और दो बहन भी कोटा आई हुई थी। साक्षी के अंकल सुरेंद्र जाट ने बताया कि सुबह करीब 8 बजे कॉलोनी में रहने वाले रिश्तेदार के यहां गए थे। घर पर साक्षी उसकी दोनों बहन और मेरी बेटी थी। साक्षी बाहर वाले रूम में पढ़ाई करती थी और उसी रूम में साक्षी ने खुदकुशी कर ली। परिजन हॉस्पिटल लेकर गए, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। खुदकुशी के कारणों का फिलहाल पता नहीं चला, पुलिस मामले की जांच में जुटी हैं । |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at abhijeet990099@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
