>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
बारिश-ओलावृष्टि तो थी कुदरत की देन, अब सरकार बढ़ा रही कर्ज पर ब्याज Tuesday 30 May 2023 07:22 PM UTC+00 अलवर. भले ही किसानों को अन्नदाता कहा जाता हो, लेकिन उनकी पीड़ा से सरकारों को सरोकार नहीं है। यही कारण है कि छह माह बीतने के बाद भी फसल खराबे का मुआवजा खातों में नहीं पहुंचा। किसान इंतजार कर रहे हैं। कब मुआवजा आए और कब वह सूदखोरों को ब्याज पर लिए पैसे लौटाएं। मुआवजे में हो रही देरी से किसानों पर कर्ज बढ़ रहा है। ब्याज पर ब्याज लग रहा है। कुछ किसानों का कहना है कि ओले, बारिश तो कुदरत की देन थी। उस सदमे से तो बमुश्किल बाहर निकले, लेकिन सरकारी सिस्टम का सदमा बर्दाश्त नहीं हो रहा। मुआवजा नहीं मिलने से लिए गए कर्ज पर ब्याज बढ़ रहा है। हालांकि प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही किसानों तक मुआवजा पहुंचेगा। खेती से हो रहा मोहभंग सरसों व गेहूं के मुआवजे से संबंधित अभिलेख तहसीलों से मांगे गए हैं। जल्द ही मुआवजा किसानों तक पहुंचेगा। |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajisthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
