>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
निर्जला एकादशी पर पुष्कर आएंगे पीएम मोदी, करेंगे ब्रह्मा मंदिर दर्शन Monday 29 May 2023 10:54 PM UTC+00 पुष्कर ( अजमेर ). प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुधवार को अजमेर और पुष्कर की यात्रा पर आएंगे। इस दौरान उनका अजमेर में कायड़ विश्राम स्थली पर सभा और पुष्कर में ब्रह्मा मंदिर दर्शन का कार्यक्रम है। ज्येष्ठ मास की पवित्र निर्जला एकादशी तिथि पर 31 मई दोपहर करीब 3:45 बजे प्रधानमंत्री मोदी मंत्रोच्चार के साथ ब्रह्मा मंदिर में दर्शन पूजा-अर्चना करेंगे। उनका यहां 20 मिनट का कार्यक्रम निर्धारित है। तय कार्यक्रम के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी दोपहर करीब 3:30 बजे मेला मैदान पर बनाए जाए अस्थायी हेलीपैड पर हेलीकॉप्टर से उतरेंगे। यहां से कार में बैठकर ब्रह्मा मंदिर के पिछले दरवाजे से प्रवेश करते हुए गर्भ गृह पहुंच मंत्रोच्चार के साथ ब्रह्मा गायत्री की पूजा-अर्चना एवं आरती करेंगे। उनका मंदिर में 3:40 बजे से 4 बजे तक का कार्यक्रम है। एसपीजी के डीआईजी एवं टीम ने सोमवार को मेला मैदान में बनाए जा रहे हैं हेलीपैड से लेकर ब्रह्मा मंदिर तक की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। आईजी रूपिंदर सिंघ, जिला कलक्टर डॉ. भारती दीक्षित ने भी सुरक्षा व्यवस्था जांची। प्रधानमंत्री के पुष्कर आगमन के दौरान हेलीपैड पर तीन बड़े हेलीकॉप्टर उतरने के लिए करीब सवा लाख सीमेंट के ब्लॉक लगाकर स्थान बनाए गए हैं। सुरक्षाकर्मियों ने डॉग स्क्वायड एवं आधुनिक यंत्रों के साथ पूरे हेलीपैड की जांच पड़ताल की। एसपीजी की टीम ने ब्रह्मा मंदिर में कलक्टर, एसपी, आईजी सहित उच्चाधिकारियों के साथ करीब बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा की। हेलीपैड पर अलग-अलग समय में तीन हेलीकॉप्टरों में सुरक्षाकर्मी सुरक्षा साजो सामान के साथ उतरे। पीएम की पुष्कर यात्रा के दौरान हेलीपैड से लेकर ब्रह्मा मंदिर तक के बाजार में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी आवागमन पर पूर्णतया पाबंदी रहेगी। साष्टांग को लेकर सतर्क ब्रह्मा मंदिर पूजा के दौरान प्रधानमंत्री के साष्टांग दंडवत करने के अब तक के तरीकाें को ध्यान में रखकर ही मंदिर में तैयारियां की जा रही हैं। सुरक्षा टीम ने पुजारी से बात कर जानकारी ली। चार जनों को अनुमति मोदी के पूजा के दौरान ब्रह्मा मंदिर के गर्भ गृह में दो तथा उसके बाहर दो सहित कुल 4 जनों को अनुमति देने की जानकारी मिली है।
पुष्कर यात्रा पर पूर्व में भी आ चुका है पीएम का परिवार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 31 मई को प्रस्तावित पुष्कर यात्रा के सिलसिले में यह जानना भी रोचक होगा कि मोदी परिवार पूर्व में भी एकाधिक बार पुष्कर आ चुका है। प्रधानमंत्री मोदी के पूरे परिवार का पुष्कर की धार्मिक यात्रा से पुराना नाता रहा है। स्वयं नरेन्द्र मोदी सहित उनके दोनों भाई व जसोदा बेन भी पुष्कर यात्रा पर आ चुकी हैं। इसका जिक्र मोदी परिवार के पुश्तैनी पुरोहित की बही में दर्ज भी है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव रहने के दौरान करीब 23 वर्ष पूर्व नरेन्द्र मोदी ने पुष्कर में आयोजित संगठनात्मक आयोजन में शिरकत की थी। घांची समाज के पुष्कर पुरोहित ईश्वर पाराशर व हरि पाराशर की बही में दर्ज रिकॉर्ड के अनुसार पुष्कर में 25 नवम्बर 2000 में भाजपा के प्रदेश स्तरीय नगर पालिकाओं के अध्यक्ष, उपाध्यक्षों के प्रशिक्षण में राष्ट्रीय महासचिव की हैसियत से मौजूद रहने के दौरान नरेन्द्र मोदी ने सरोवर का पूजन किया था। उस समय विधायक रमजान खां के साथ उन्होंने एक फोटो भी खिंचवाया था, तब पुष्कर भाजपा मंडल अध्यक्ष ईश्वर पाराशर थे। जसोदा बेन व भाई भी आए पीएम मोदी के भाई सोमा भाई वर्ष 2013 व 2017 तथा प्रहलाद भाई 19 अप्रेल 2018 को पुष्कर यात्रा कर चुके हैं। इसके अलावा जसोदा बेन भी सीता बेन, कमलेश भाई, अमृत, नानक, मूहुल व अशोक भाई के साथ 29 अगस्त 2019 को पुष्कर आ चुकी हैं। |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajisthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
