>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
छोटीसी बात ने हमेशा के लिए कर दिया जुदा...प्रेम कहानी का दुख:द अंत Monday 29 May 2023 10:41 PM UTC+00 अजमेर. पति-पत्नी के बीच उपजी छोटी-सी कलह के बाद क्षणिक आवेश ने उन्हें हमेशा-हमेशा के लिए जुदा कर दिया। रूठकर पीहर गई पत्नी जब सोमवार को घर लौटी तो पति को फंदे पर लटका मिला। वह उसे फंदे से उतारकर अस्पताल लेकर पहुंची। चिकित्सकों के मृत घोषित किए जाने के बाद भी वह हाथ जोड़कर मिन्नतें करती रही। यही हाल मृतक के भाई व दोस्तों का था। किसी को भी मृतक कमल बेरवाल की मौत व उसकी और से उठाए गए कदम यकीन नहीं हो रहा था। रामगंज थाना क्षेत्र के गौतम नगर गुजरवास निवासी कमल बैरवाल(25) सोमवार दोपहर संदिग्ध हालात में घर में फंदे पर लटका मिला। पत्नी भावना अपनी बहनों के साथ ससुराल पहुंची तो कमल फंदे पर लटका था। भावना ने रिश्तेदार व पड़ोसियों की मदद से उसे जेएलएनएच पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने कमल को मृत घोषित कर दिया। रामगंज थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजन के सुुपुर्द कर दिया। ![]() तीन साल पहले प्रेम विवाह ![]() सोशल मीडिया पर लिखा...सॉरी बाय ![]() सुबह तक मनाई पार्टी |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajisthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |



