>>: मौसम के बिगड़़े मिजाज में पीएम का ‘टू-वे रूट प्लान’

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

अजमेर.प्रदेश में बीते एक सप्ताह से मौसम को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अजमेर यात्रा को लेकर 'टू-वे प्लान' तैयार किया है। पीएम मोदी विशेष विमान से किशनगढ़ एयरपोर्ट आएंगे। किशनगढ़ एयरपोर्ट पर उन्हें सेना के हेलीकॉप्टर के अलावा सड़क मार्ग से अजमेर लाने के लिए भी वाहनों के दो काफिले तैयार किए गए हैं। पहला काफिला किशनगढ़ एयरपोर्ट पर तैनात रहेगा जबकि दूसरा पुष्कर हेलीपेड पर होगा।

मंगलवार दोपहर 3 बजे बाद स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) के साथ सुरक्षा एजेंसी व पुलिस-प्रशासन ने किशनगढ़ से पुष्कर, पुष्कर से कायड़ विश्रामस्थली तक कारकेड रिहर्सल किया। पुलिस प्रशासन ने किशनगढ़ से कायड़ विश्राम स्थली और यहां से पुष्कर सड़क मार्ग में रूट लाइनिंग में बड़ी संख्या में पुलिस के जवान तैनात किए हैं। पुलिस अधिकारियों को सेक्टर वार सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पीएम कारकेड में 21 वाहन

पीएम मोदी के डबल कारकेड में 21 वाहन शामिल किए गए हैं। पुष्कर और किशनगढ़ एयरपोर्ट पर तैनात होने वाले पीएम कारकेड में वार्निंग कार, पायलट वाहन के साथ सुरक्षाकर्मियों व वीवीआईपी के 3-3 वाहन, जेमर, एम्बुलेंस, टेल कार के अलावा 10 अतिरिक्त वाहनों को शामिल किया गया है।

मौसम ही तय करेगा पीएम का रूट. . .

पीएम मोदी की अजमेर यात्रा में सबकुछ मौसम पर निर्भर है। मौसम साफ रहा तो पीएम मोदी किशनगढ़ से हेलीकॉप्टर से पुष्कर पहुंचेंगे, लेकिन खराब रहने पर उन्हें सड़क मार्ग से लाया जाएगा। पुष्कर पहुंचने के बाद मौसम बिगड़ने पर पुष्कर में भी पीएम मोदी का वाहनों का काफिला मुस्तैद रहेगा।

...रियल टाइम रिहर्सल किया

मंगलवार को पुलिस प्रशासन के साथ एसपीजी ने पीएम मोदी के आगमन व वापसी के नियत समय के अनुसार कारकेड रिहर्सल किया। दोपहर तीन बजे किशनगढ़ से काफिला पुष्कर के लिए रवाना हुआ। वहीं करीब साढ़े 4 बजे पुष्कर से कारकेड कायड़ विश्राम स्थली पहुंचा। यहां सभास्थल के बाहर इंतजार कर रहा कारकेड करीब साढ़े 5 बजे किशनगढ़ के लिए रवाना हुआ।

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajisthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.