>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
निरीक्षण में ज्यादातर डॉक्टर व प्रभारी गायब Wednesday 31 May 2023 01:20 AM UTC+00 कार्मिकों का ड्यूटी से गायब रहने व देरी से पहुंचने की कई शिकायतों को देखते हुए चिकित्सा विभाग की ओर से शनिवार सुबह निरीक्षण किया गया। इसके लिए विभाग की ओर से 11 टीमें बनाई गई थी। सभी टीम सुबह 6.30 बजे रवाना हुई और सुबह 15 पीएचसी व 14 सीएचसी का निरीक्षण किया, इसमें सामने आया कि करीब 50 प्रतिशत कार्मिक ड्यूटी से गायब थे, तो अधिकांश तय समय के बाद मौके पर पहुंचे। खास बात ये रही कि ज्यादातर प्रभारी चिकित्सक ही मौके से नदारद थे, तो कई बाद में पहुंचे और बहाना बनाते रहे। ------ ये कार्मिक मिले गायब, ज्यादातर डॉक्टर मौके से नदारद - सीएमएचओ डॉ शंकर बामनिया झाडोल, फलासिया और सोम पहुंचे थे। झाडोल में डॉ अजीतसिंह गायब मिले। सोम में आधा स्टाफ मिला और आधा स्टाफ समीप महंगाई राहत कैंप में पहुंचा था।- आरसीएचओ डॉ अशोक आदित्य सुबह 8 बजे सीएचसी बम्बोरा पहुंचे, यहां केवल एकमात्र सहायक कर्मचारी मिला, जबकि रात्रि ड्यूटी पर कार्यरत नर्सिंग अधिकारी रमणलाल अहारी समय से पहले ही रवाना हो गए थे, यहां डॉ हर्षित और डॉ मोहम्मद अल्फेश देरी से पहुंचे, वहीं प्रेमलता लोहार, महेन्द्र डोडियार, शुशम्मा मैथ्यू नौ बजे तक नहीं पहुंचे थे। डॉ आदित्य सीएचसी कुराबड पहुंचे, नर्सिंग अधिकारी भगवती कुमारी, रेडियोग्राफर शंभूलाल गुर्जर, लोकेश जैन एलटी, मनोज पितलिया जूनियर एकाउन्टेंट गायब थे। - अतिरिक्त सीएमएचओ डॉ रागिनी अग्रवाल पीएचसी लोसिंग और पीएचसी भुताला गए थे। लोसिंग में मेडिकल ऑफिसर डॉ गौरव शर्मा गायब थे, अन्य स्टाफ मौजूद था, भुताला में सेक्टर बैठक चल रही थी।- डिप्टी सीएमएचओ डॉ गजानन्द गुप्ता पीएचसी बस्सी में गए जहां डॉ पारस जैन गायब थे, सीएचसी झल्लारा और जैताणा पीएचसी पर स्टाफ मौजूद था। डॉ मोहन धाकड़ देवाली, सवीना पहुंचे थे, यहां स्टाफ मौजूद था। - डीटीओ डा आशुतोष सिंघल ने सीएचसी कानोड़ देखा जहां डॉ राजेश करणपुरिया नहीं मिले, मोडी व पीएचसी लूनएडा सभी मौजूद थे।- डा अंकित जैन ने सीएचसी ढेलाणा पर निरीक्षण किया जहां डॉ शांतिलाल मीणा, डॉ विजय शर्मा, डॉ विजय हरितवाल तीनों पहले नहीं मिले। बाद में करीब साढे दस बजे डॉ मीणा पहुंचे थे, लेकिन देरी से आने का कारण नहीं बता पाए। पीएचसी मसारो की ओबरी में चिकित्सकों सहित पूरा स्टाफ गायब था, वहां ताला लगा था। यहा प्रभारी डॉ राजबहादुर है, यहां जैन ने इन्तजार करीब आठ बजे पहुंचकर 35 मिनट इन्तजार किया, लेकिन तब तक कोई नहीं आया। - डॉ प्रणव भावसार पीएचसी घासा पहुंचे तो ताला लगा था, डॉ कृतिका सालवी गायब मिली, अन्य स्टाफ देरी से आता रहा, ताला एलटी ने पहुंचकर खोला। सीएचसी सनवाड़ पर व्यवस्थाएं बेहतर मिली।- डीपीसी शरद पाटीदार सीएचसी लसाडिया गए थे, यहां रजिस्टर में एक डॉक्टर व दो कम्प्यूटर ऑपरेटर के हस्ताक्षर मिले, यहां आठ नर्सिंग स्टाफ में से एक भी सुबह नौ बजे तक मौजूद नहीं था। स्वास्थ्य मार्गदर्शक निर्मल अनुपिस्थत था। पीएचसी कालीभीत पर सात में से तीन कार्मिक मिले। यहां डॉ अमित कुमार शर्मा गायब थे। एलटी हीरालाल पाटीदार, एएनएम सरिता व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी बाबू अनुपस्थित थे। ----------- ये जानकारियां भी ली निरीक्षण के दौरान सभी चिकित्सा संस्थान द्वारा जो सेवाएं जैसे ओपीडी, आईपीडी, मुख्यमंत्री निशुल्क जांच योजना एवं दवाई योजना, चिरंजी स्वास्थ्य बीमा योजना ,निरोगी राजस्थान तथा गर्भवती महिलाओं का पंजीयन एवं जांच ,प्रसव की स्थिति के बारे में तथा प्रसूता को कलेवा के मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता के संबंध में प्रसूताओ से जानकारी ली गई। ------ ये कमियां मिली सीएमएचओ डॉ शंकर बामनिया द्वारा सीएससी झाड़ोल ,फलासिया एवं पीएचसी सोम निरक्षण के दौरान सोम पीएचसी पर साफ सफाई नहीं थी। उपकरण, दवाइयां बेहतर नहीं मिले। यहां गत 2 माह से एक भी डिलीवरी नहीं हुई, वैक्सीन निधि डिस्कार्ड कंडीशन में आईएलआर में पड़ी थी परिसर में साफ सफाई नहीं थी। ------ यहां बेहतर कार्यझाडोल ,फलासिया , कुराबड़, बबराना, गोगुंदा ,पदराडा, सनवाड़ ,लसाडिया में स्वास्थ्य बीमा योजना के अंतर्गत मरीजों का पंजीयन एवं भर्ती कर अच्छी क्लेम राशि बनाई हैं। |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at abhijeet990099@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
