>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
राजस्थान में दिल्ली-मुंबई रेलमार्ग पर ठप रहा यातायात, कई ट्रेनें लेट Friday 26 May 2023 02:28 PM UTC+00 कोटा. कोटा शहर में गुरुवार रात आए अंधड से दिल्ली-मुंबई रेलमार्ग पर केशवरायपाटन और कापरेन के बीच अरनेठा स्टेशन के निकट 25 हजार किलोवाट का तार टूट गया। इससे दिल्ली-मुंबई रूट पर यातायात करीब 8 घंटे तक बाधित रहा। ऐसे हुआ हादसा गुरुवार रात ट्रेन अरनेठा के निकट दिल्ली-मुंबई मार्ग से गुजर रही थी। तभी ट्रेन के पैंटोग्राफ में बिजली की लाइन उलझ गई। ट्रेन की गति तेज होने से तार टूट गया। साथ ही, बिजली के कुछ पोल भी धराशायी हो गए और दिल्ली-मुंबई मार्ग पर कोटा रेल मंडल का पूरा यातायात ठप हो गया। ऐसे में दिल्ली से मुंबई और मुंबई से दिल्ली जाने वाले दोनों ट्रेक पर ट्रेनों का आवागमन बंद हो गया। ये ट्रेनें विलम्ब हुई |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at abhijeet990099@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
