>>: आप आ रहे हैं अजमेर तो आज आपको बदलना पड़ सकता है ‘रास्ता’

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

अजमेर. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की बुधवार को प्रस्तावित अजमेर यात्रा को लेकर यातायात पुलिस ने भारी वाहनों व ट्रकों का रूट डायवर्जन प्लान बनाया है। बुधवार सुबह 6 बजे बाद किशनगढ़, ब्यावर और नागौर से आने वाले ट्रक, भारी वाहन अजमेर कायड़ विश्राम स्थली की तरफ नहीं आ सकेंगे। यातायात पुलिस की ओर से वैकल्पिक डायवर्जन रूट बनाया गया है। वहीं पीएम की सभा में आने वाले वीआईपी व आमजन के वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था की गई है। बारिश होने पर गगवाना और एआरजी सिटी में वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था की गई है।

 

आप आ रहे हैं अजमेर तो आज आपको बदलना पड़ सकता है 'रास्ता'

भारी वाहनों के लिए बनाए 10 डायवर्जन

-सुबह 6 बजे से ब्यावर से अजमेर जयपुर की तरफ जाने वाले भारी वाहन मांगलियावास से नसीराबाद रोड होते हुए जयपुर जाएंगे।

-नसीराबाद दिलवाडा तिराहा से ब्यावर, भीलवाडा से वाया अजमेर जयपुर जाने वाले भारी वाहन नसीराबाद बाइपास से जयपुर की ओर जाएंगे।

-किशनगढ़ जयपुर रोड वाया अजमेर से ब्यावर की ओर जाने वाले भारी वाहन व ट्रक किशनगढ बाइपास से नसीराबाद, मांगलियावास होते हुए जाएंगे।

-किशनगढ़ मकराना तिराहा पर रूपनगढ़ मेगा हाइवे से अजमेर ब्यावर की तरफ जाने वाले भारी वाहन किशनगढ बाइपास से नसीराबाद, मांगलियावास होते हुए जाएंगे।-रूपनगढ़ से नरेना डायवर्जन पर परबतसर से अजमेर आने वाले भारी वाहन रूपनगढ से नरेना जयपुर जाएंगे।

-परासिया फाटक तिराहा डायवर्जन में किशनगढ से अजमेर की तरफ आने वाले भारी वाहनों को मकराना चौराहा किशनगढ की तरफ मोड़ा जाएगा।

-थांवला तिराहा डायवर्जन में थांवला तिराहा से नागौर से अजमेर की तरफ आने वाले भारी वाहन थांवला से वाया हरसौर, भकरी, बाजवास, परबतसर होते हुए किशनगढ आएंगे।

-घूघरा लाडपुरा डायवर्जन पर लाडपुरा तिराया से अजमेर से जयपुर जाने वाले भारी वाहनों को घूघरा गांव से लाडपुरा तिराहा से वाया श्रीनगर होते निकाला जाएगा।

-लाडपुरा तिराया डायवर्जन पर लाडपुरा तिराहा स्लीप लेन से अजमेर शहर व ब्यावर रोड से जयपुर रोड की तरफ जाने वाले भारी वाहनों को ब्यावर रोड की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

-जयपुर की तरफ से अजमेर शहर में आने वाले छोटे वाहन किशनगढ बायपास पुलिया से श्रीनगर, बडल्या होते हुए अजमेर शहर में प्रवेश करेंगे।

 

आप आ रहे हैं अजमेर तो आज आपको बदलना पड़ सकता है 'रास्ता'

सभा में आने वाले वाहनों के रूट व पार्किंग

-किशनगढ़ से जयपुर, दौसा, टोंक, अलवर, धौलपुर, करौली, सीकर से आने वाले वाहन किशनगढ, गेगल होते हुए आकाशवाणी कट से पार्किंग स्थल(सेक्टर-ए) पहुंचेंगे।

-ब्यावर रोड से जोधपुर, पाली, जैसलमेर, राजसमन्द, उदयपुर की तरफ से आने वाले वाहन आदर्श नगर पुलिया, नारेली, अशोक उद्यान पुलिया होते हुए आकाशवाणी कट से पार्किंग स्थल(सेक्टर-बी) आएंगे।

-नसीराबाद से कोटा, बूंदी, झालावाड़, बांरा, चित्तौड़गढ़, उदयपुर, डूंगरपुर व बांसवाडा से आने वाले वाहन दिलवाड़ी पुलिया, श्रीनगर, किशनगढ मकराना चौराहा, मार्बल एरिया, गेगल से आकाशवाणी कट से पार्किंग स्थल(सैक्टर-बी) पहुंचेंगे।

शहर की रूट व पार्किंग(एवं बरसात होने की स्थिति में उक्त वाहनों की पार्किंग एआरजी के पीछे कि तरफ होगी।)

-अजमेर शहर से रैली में आने वाले वाहन बस स्टेण्ड, जेल तिराहा, घूघरा घाटी, एमडीएस तिराहा से कायड रोड, नया मेडिकल कालेज चौराहा से नया हाइवे कायड विश्रामस्थली के पास पार्क किए जा सकेंगे।

-पुष्कर-नागौर, बीकानेर, हनुमानगढ़ से आने वाले वाहन बाड़ी घाटी, नया हाइवे बूढा पुष्कर, कानस पुलिया चाचियावास चौराहा से नया मेडिकल कॉलेज चौराहा तक आ सकेंगे।

-रूपनगढ़ रूट में चूरू, गंगानगर, सालासर, सुजानगढ़, डीडवाना, कुचामन, मकराना, परबतसर से आने वाले वाहन रूपनगढ़, सलेमाबाद, कुचील, बबायचा, अरडका, चाचियावास से नया मेडिकल कालेज चौराहा कायड विश्राम स्थली पार्किंग स्थल में खड़ें होंगे।

आप आ रहे हैं अजमेर तो आज आपको बदलना पड़ सकता है 'रास्ता'

वीआईपी-प्रशासनिक अधिकारी पार्किंग

-वीआईपी/अधिकारीगण, मंत्री/सांसद/विधायक अपने वाहन कायड़ विश्राम स्थली तिराहा से सीसी रोड होते हुए नए हाइवे तिराया से हेलीपेड के दायी तरफ गेट नम्बर 11 से सभा स्थल में पहुंचेंगे।

-वरिष्ठ प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी के वाहन सीसी रोड होते हुए गेट नम्बर 14 से बांयी तरफ पार्क होंगे।- पार्टी पदाधिकारी/जनप्रतिनिधि के वाहन सीसी रोड होते हुए गेट नम्बर 14 से पहले बांयी तरफ ग्रेवल रोड होते हुए सेक्टर- सी में पार्क होंगे और गेट नम्बर 11 से प्रवेश करेंगे।

-राज्य प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी के वाहन सेक्टर- डी पर खड़े करके गेट संख्या 11 से पैदल सभा स्थल पहुंचेंगे।-मीडिया कर्मी अपने वाहन सीसी रोड होते हुए गेट नम्बर 14 से बायी तरफ गेट नम्बर 11 के सामने खड़ा करेंगे।

अजमेर से आने वाले वाहनों का रूट व पार्किंग-

-शहर के विभिन्न हिस्सों से आने वाले छोटे वाहन जेल तिराहा, घूघरा घाटी, एमडीएस तिराहा से, कायड रोड होते हुए कायड विश्राम स्थली के पास खड़े कर सकेंगे।

-रामगंज, अलवरगेट, गुलाबबाडी से आने वाले वाहन गुलाब बाडी, बडल्या तिराहा, नारेली, लाडपुरा तिराहा से आकाशवाणी के सामने वाहन खड़े कर सकेंगे।-खानपुरा, आदर्शनगर, माखुपुरा से आने वाले वाहन परबतपुरा चौराहा से जयपुर रोड, नारेली, अशोक उद्यान पुलिया से आकाशवाणी के सामने पार्क होंगे।

-फॉयसागर, रामनगर, वैशालीनगर, क्रिश्चियन गंज से आने वाले वाहन रीजनल कॉलेज, वैशाली नगर, शिव मन्दिर, टीपुलिया जवाहर रंगमंच, रामभवन, पुलिस लाइन, बोर्ड आफिस जयपुर रोड होते हुए एमडीएसयू तिराहा से कायड़ विश्राम स्थली के पास पार्क करेंगे।

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajisthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.