>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
जिला प्रमुख ने डॉक्टर पर जताई धौंस, कहा - मुझे देखकर कुर्सी से नहीं उठे, तबादला करा दूंगा Monday 29 May 2023 05:36 AM UTC+00 अलवर जिला प्रमुख बलवीर सिंह छिल्लर फिर विवादों में आ गए हैं। शनिवार रात वह सामान्य चिकित्सालय की इमरजेंसी में पहुंचे और एक सरकारी चिकित्सक के खड़े नहीं होने पर उन्हें खरी-खोटी ही नहीं सुनाई बल्कि अभद्र व्यवहार भी किया। जानकारी के अनुसार जिला प्रमुख शनिवार रात चिकित्सालय की इमरजेंसी में ड्यूटी पर मौजूद डॉ. गगन दीप सिंह के पास आए और बोले कि अभी एक मरीज सीने के दर्द की शिकायत लेकरवाला आया है, वह कहां हैं ? इस पर चिकित्सक ने कहा कि मुझे नहीं मालुम ऐसा कोई मरीज कहां आया है। इसे समय जिला प्रमुख ने नहीं पहचानने और खड़े नहीं होने पर चिकित्सक के साथ अभद्र व्यवहार किया। यह भी पढ़े-राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उपप्रमुख सचिन पायलट आज दिल्ली में खड़गे से मुलाकात करेंगे इमरजेंसी में जिला प्रमुख ने डॉक्टर पर जताई धौंस जिला प्रमुखका कहना है : मामले में जिला मुख बलबीर सिंह छिल्लर ने कहा कि मैने किसी चिकित्सक के साथ अभद्र व्यवहार नहीं किया। मैं किसी मरीज का पता करने गया था मैंने तो इतना कहा कि जिला प्रमुख होने के नाते चिकित्सक को खड़े तो होना चाहिए। |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajisthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
